Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

  • हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

  • नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

  • वेस्ट यूपी मौसम: 2 दिन में 5.3°C बढ़ा तापमान, उमस-गर्मी से राहत नहीं।

  • चंडीगढ़: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›क्रिप्टो से कमाई के चक्कर में छोड़ी नौकरी

क्रिप्टो से कमाई के चक्कर में छोड़ी नौकरी

By hinditvnews
September 29, 2023
407
0
Kangra News

Kangra News: क्रिप्टो करंसी से मोटी कमाई के चक्कर में छोड़ दी नौकरी

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल में क्रिप्टो करंसी से मोटी कमाई करने का लोगों को इस कद्र खुमार चढ़ा कि कुछ लोगों ने अपनी सरकारी नौकरी तक छोड़ दी और क्रिप्टो करंसी में निवेश कर दिया। मंडी जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी ने नौकरी छोड़कर और क्रिप्टो करंसी में निवेश का ही काम शुरू कर दिया। क्रिप्टो करंसी में कमाई होती देख कई पुलिस कर्मियों ने भी इसमें निवेश किया। यहां तक कई विभागों के अधिकारी जिसमें जेई, पटवारी, सेवानिवृत्त और कार्यरत कर्मचारियों ने भी करोड़पति बनने की चाहत में लाखों रुपये निवेश कर दिए। पढ़े-लिखे इन लोगों ने अब क्रिप्टो करंसी के जाल में फंसकर खून पसीने की कमाई गवां दी है। बताया जा रहा है कि क्रिप्टो करंसी की मार्केटिंग करने वाले लोगों से पहले 37 हजार रुपये का निवेश करवाते थे और लोगों को 11 माह में राशि को दोगुना करने का झांसा देते थे। बाद में लोगों ने लालच में आकर खून पसीने की कमाई इसमें निवेश कर दी। माना जा रहा है कि धोखाधड़ी करने वाले कई आरोपी भूमिगत हो गए हैं या प्रदेश से बाहर चले गए हैं। सूत्र बताते हैं कि इसके मास्टरमाइंड मंडी से संबंध रखते हैं। हालांकि इस मामले में प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। इसकी जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी और आरोपियों की पहचान हो सकेगी। वहीं एसआईटी गठन से क्रिप्टो करंसी में निवेश करने वाले लोगों को उम्मीद जगी है कि उनके साथ इंसाफ होगा और डूबा पैसा वापस मिलेगा। देहरा के विधायक होशियार सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक आरोपी दुबई भाग गया है। दूसरे आरोपी न भाग पाएं, एसआईटी जांच के बाद आरोपियों के पासपोर्ट जब्त कर लेने चाहिए।

 

एप से निवेशकों को मिलती थी जानकारी
क्रिप्टो करंसी में निवेश करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि निवेशक कोरवियो और ट्रस्ट वॉलेट एप के जरिए अपने निवेश पर नजर रखते थे। इसमें एक आईडी के जरिये हर निवेशक की जानकारी उस एप में होती थी कि उन्होंने कितना निवेश किया है और कितना ब्याज लगा है। ठगी के मामले इसी साल जुलाई में सामने आए थे। उस समय भी ठगी का शिकार हुए लोग पुलिस के पास इंसाफ के लिए दौड़ लगा रहे थे।

 

Share :
Tagsnews of cripto carancynews of himachalnews of kangranews of shimla
Previous Article

चिट्टा तस्करों की संपत्तियां होंगी जब्त

Next Article

83 दिन बाद कसोल पहुंची वोल्वो बस

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Traffic
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हरोली में बनेगा हिमाचल का पहला ट्रैफिक पार्क

    September 24, 2023
    By hinditvnews
  • Vishal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi: विशाल के परिवार के लिए 17 दिन बाद आई दिवाली

    November 29, 2023
    By hinditvnews
  • Lok
    कांगड़ासोलनहमीरपुर

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: तीन जिलों में आचार संहिता का पूरे प्रदेश में रहेगा असर

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बांग्लादेश के लिए स्टेडियम हुआ भाग्यशाली

    October 8, 2023
    By hinditvnews
  • shimlatrain
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: जंगलों में लगी आग से रेलों पर आफत

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Adalat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रतिबंधित दवा रखने के जुर्म में दोषी को 15 साल का कठोर कारावास

    May 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Atal
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 7 जिलों में 4 दिन कोहरा, शीतलहर तेज

  • 12 08 2023 Landslide In Himachal 23499478
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Landslide in Kullu: पहाड़ से कार पर गिरी थी चट्टानें, 6 साल के बच्चे की सिर पर चोट लगने से मौत; अन्य 3 घायल

  • Shimla
    HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक

Timeline

  • June 15, 2026

    हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

  • June 15, 2026

    हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

  • June 15, 2026

    नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

  • June 15, 2026

    वेस्ट यूपी मौसम: 2 दिन में 5.3°C बढ़ा तापमान, उमस-गर्मी से राहत नहीं।

  • June 15, 2026

    चंडीगढ़: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Khaad

    हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Petrol

    हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Aeroplane

    नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.