Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›मुख्य सचिव होंगे वीसी सर्च कमेटी के अध्यक्ष, हिमाचल सरकार के अनुरोध पर राजभवन ने भी लगाई मुहर

मुख्य सचिव होंगे वीसी सर्च कमेटी के अध्यक्ष, हिमाचल सरकार के अनुरोध पर राजभवन ने भी लगाई मुहर

By hinditvnews
October 26, 2023
583
0
Meeting

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में नए कुलपति नियुक्त करने के लिए बनाई गई सर्च कमेटी में बदलाव हो गया है। राजभवन ने 10 अक्तूबर को जारी नोटिफिकेशन में बदलाव करते हुए अब राज्य के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को ही सर्च कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। उनके अलावा दो और मेंबर कमेटी में होंगे, जिनमें एक गवर्नर नॉमिनी और एक यूजीसी का मेंबर होगा। राज्यपाल के सचिव सदस्य सचिव के नाते ये बैठकें करवाएंगे। इस तरह से कुल चार सदस्यों वाली सर्च कमेटी अब बनी है। इससे पहले राजभवन ने दोनों विश्वविद्यालय में कुलपतियों के चयन के लिए दो अलग-अलग सर्च कमेटी बना दी थीं, लेकिन राज्य सरकार ने इस रेफरेंस को वापस भेज कर राजभवन से आग्रह किया था कि पहले की परंपरा अनुसार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ही सर्च कमेटी का गठन किया जाए। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 10 अक्तूबर को अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश सिंह की अध्यक्षता में सर्च कमेटी का गठन कर दिया था।

इसी दिन दूसरी अधिसूचना के तहत सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के लिए बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा के पूर्व कुलपति एचडी चरण की अध्यक्षता में सर्च कमेटी बनाई गई थी। इन दोनों कमेटियों में राज्य सरकार के नॉमिनी को-मेंबर के तौर पर लिया गया था, लेकिन राज्य सरकार ने अपना नॉमिनी नहीं दिया था। पत्र में अनुरोध किया था कि हिमाचल में पूर्व की परंपरा के अनुसार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ही सर्च कमेटी होती है। इससे पहले डा. सिकंदर कुमार, एडीएन वाजपेयी और एसपीयू में सीएल चंदन जैसे कुलपतियों की नियुक्ति इसी प्रक्रिया के तहत हुई है। यूनिवर्सिटी का एक्ट भी कहता है कि राज्यपाल कुलपति की नियुक्ति राज्य सरकार से सलाह मशविरा करने के बाद करेंगे। राजभवन ने इस पत्र को स्वीकार करते हुए सर्च कमेटी में बदलाव कर दिया है और अब माना जा रहा है कि 30 और 31 अक्तूबर को ही पहले से तय शेड्यूल के अनुसार यह बैठक होगी।

Share :
Tagshimachal newshp universityvc hp universitiry
Previous Article

न रोजगार मिला, न महिलाओं को 1500 ...

Next Article

World Cup 2023: इंग्लैंड-श्रीलंका में आज करो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Images (5)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में सड़क से एक मीटर नीचे ही होगा भवनों का निर्माण

    September 6, 2024
    By hinditvnews
  • Mata
    कांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Sharadiya Navratri: मंदिरों में माता के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Charas
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: मणिकर्ण रोड पर चरस संग पकड़ा 21 साल का युवक

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुर

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन में चरवाहे की मौत, कई सड़कें बंद, आज साफ, कल से बारिश

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    नए साल की शुरुआत हिमपात और बारिश के साथ, किसानों को राहत

    January 1, 2026
    By hinditvnews
  • Digital Arrest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सेवानिवृत बैंक अधिकारी से 80 लाख रुपये ठगे, तीन दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

    September 5, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Kiratpur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन: कैंचीमोड़ में 1800 मीटर लंबी पहली टनल शुरू

  • Naina
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: नैना देवी से लौटते श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर पलटी, 15 सवार घायल

  • cm hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: केंद्र से मंजूर हुए प्रोजेक्टों पर 550 करोड़ खर्च नहीं कर पाए सरकारी विभाग, इसलिए लटक गई दूसरी किश्त

Timeline

  • September 12, 2026

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • September 12, 2026

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • September 12, 2026

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kaur

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.