Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›मकान किराए के लिए मिलेंगे 74.25 लाख, 246 परिवारों को मिलेगी राहत, सरकार ने खोला खजाना

मकान किराए के लिए मिलेंगे 74.25 लाख, 246 परिवारों को मिलेगी राहत, सरकार ने खोला खजाना

By hinditvnews
November 3, 2023
579
0
500

प्रदेश में मानसून के दौरान आई आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने खजाना खोल दिया है। राज्य सरकार प्रभावितों को हरसंभव मदद प्रदान कर रही है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आपदा के कारण बेघर हुए 246 परिवारों को मकान किराए के रूप में 74.25 लाख रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। जिला बिलासपुर में इस योजना के तहत 55 प्रभावित परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है, जिनमें बिलासपुर उपमंडल के दो, घुमारवीं उपमंडल के 44, झंडूता उपमंडल के नौ परिवार शामिल हैं। 31 मार्च, 2024 तक इन परिवारों को किराए के रूप में राज्य सरकार की ओर से 16.95 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी। झंडूता निवासी निर्मला देवी ने बताया कि आपदा के दौरान उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया था तथा उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। राज्य सरकार द्वारा मकान का किराया अदा करने के लिए उन्हें प्रतिमाह 5000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

इसके साथ-साथ राज्य सरकार की ओर से नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है और राशन भी नि:शुल्क ही प्रदान किया जा रहा है। बिलासपुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि आपदा के दौरान उनके घर में दरारें आ गई थीं। राज्य सरकार द्वारा अब उन्हें मकान का किराए अदा करने के लिए प्रतिमाह 5000 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। मंडी जिला में 118 परिवार राज्य सरकार की मकान का किराए प्रदान करने की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। जिला के तहत थुनाग उपमंडल में 13, सरकाघाट उपमंडल में 75, धर्मपुर में 10, बालीचौकी में आठ, जोगिंद्रनगर में नौ तथा गोहर उपमंडल में तीन परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य सरकार इन परिवारों को 35.40 लाख रुपए मकान किराए के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

कांगड़ा में 73 परिवार

कांगड़ा में 73 परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिनमें से सात कांगड़ा उपमंडल, 13 जवाली, 24 नूरपुर, 11 धीरा तथा 18 परिवार ज्वालामुखी उपमंडल के हैं। इन परिवारों को मकान किराए के रूप में 21.90 लाख रुपए दिए जाएंगे।

बाढ़ पीडि़तों के प्रति संवेदनशील है सुक्खू सरकार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में संवेदनशील सरकार काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण के साथ आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज जारी किया है। यह मुख्यमंत्री की ही सकारात्मक सोच का परिणाम है कि आपदा प्रभावित परिवारों को सम्मानजनक तरीके से जीवन-यापन के दृष्टिगत मकान का किराया अदा करने के लिए ग्र्रामीण क्षेत्रों में 5000 रुपए तथा शहरी क्षेत्रों में 10,000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिन आपदा प्रभावितों ने मकान के किराए के लिए आवेदन नहीं किया है, वे भी आवेदन करने के उपरांत इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हर प्रभावित के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है।

Share :
Tagshimachal newshp news today
Previous Article

अब हिमाचल के टैक्सी आपरेटर भडक़े; कहा, ...

Next Article

अमृतसर-शिमला उड़ान अब 16 नवंबर से, पायलट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एक माह से नहीं बरसे बादल, हिमाचल में सूखे जैसे हालात

    October 22, 2024
    By hinditvnews
  • Images (5)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में सड़क से एक मीटर नीचे ही होगा भवनों का निर्माण

    September 6, 2024
    By hinditvnews
  • Download (4)
    चंबाबिलासपुर

    Bilaspur News: बिलासपुर में बारिश ने मचाई तबाही, मकान गिरे; बाल-बाल बचा दंपती, कई सड़कें बंद

    August 11, 2023
    By hinditvnews
  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार का राहत पैकेज सबसे बेस्ट, उद्योग मंत्री बोले, मदद के बजाय छवि खराब कर रहे विरोधी

    October 26, 2023
    By hinditvnews
  • Tibbat
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: साढ़े चार साल की उम्र में मां के साथ मांगी भीख

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    Uncategorizedकिन्नौरकुल्लूशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism:बुकिंग पर 50, फीसदी छूट

    September 9, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • news of fraud
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sundernagar बुक स्कैनिंग ठगी: जमीन बेच निवेश, भरोसा जीतकर लगाया चूना

  • news of fraud
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बिना सरकारी अनुमति के खोल दी बैंक शाखा, 500 पासबुक भी छापीं

  • Apple
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal 2024: हिमाचल प्रदेश में घटा सेब उत्पादन

Timeline

  • July 24, 2026

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • July 24, 2026

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • July 24, 2026

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • July 24, 2026

    फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • July 24, 2026

    मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Teacher

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Delhi Police

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal High Court

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.