Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

  • La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

  • Antlia Engineering Works Releases Technical Guide Debunking Seven Common Myths About AODD Pumps

  • Finkurve Financial Services Expands Its Gold Lending Footprint and Strengthens Branch Productivity; AUM Rises 95.4% YoY

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू पर सीएम धामी ने दिया बड़ा अपडेट

Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू पर सीएम धामी ने दिया बड़ा अपडेट

By hinditvnews
November 28, 2023
456
0
Dhami

Uttarkashi Tunnel Rescue Live Update: बाधाएं हुई दूर, अब तेजी से जारी है ऑपरेशन; रेस्क्यू पर सीएम धामी ने दिया बड़ा अपडेट

HIGHLIGHTS

  1. सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी
  2. दीपावली के दिन से टनल के अंदर फंसे हैं 41 मजदूर
  3. अब मैनुअल ड्रिलिंग से किया जा रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarakhand Tunnel Collapse Today LIVE Updates: सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिकों की जान जोखिम में है। रेस्क्यू की राह में कई तरह के अवरोध आ रहे हैं जिन्हें लगातार दूर किया जा रहा है। मंगलवार को भी मैनुअल ड्रिलिंग के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री सीएम धामी पहुंचे और हालात का जायजा लिया…

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation Live Update: डिजिटल डेस्क, उत्तरकाशी। चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान (Uttarkashi Tunnel Rescue Operation) चल रहा है। पिछले 16 दिनों से टनल के अंदर फंसे श्रमिकों का स्वास्थ्य ठीक है। लगातार पाइप के जरिए श्रमिकों को खाना पहुंचाया जा रहा है। आज उम्मीद की जा रही है सभी मजदूर सकुशल बाहर आ जाएंगे।

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: बढ़ाई गई सुरंग की सुरक्षा, पीएमओ की टीम मौजूद

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान निरंतर जारी है। मैनुएल ड्रिलिंग करीब 54 मीटर के करीब पहुंचने वाली है। सुरंग के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही सुरंग के मुहाने में अधिकारियों की गतिविधि निरंतर जारी है। पीएमओ की टीम भी मौके पर मौजूद हैं । जिनमें प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पीएमओ में उपसचिव मंगेश घिल्डियाल भी मौके पर मौजूद है।

Uttarkashi Tunnel Rescue Live : मौसम खराब, रेस्क्यू में बाधा

रुड़की। उत्तरकाशी टनल हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन में मौसम बाधा बन रहा है। रुड़की और आसपास के क्षेत्र में रात से ही बादल छाए हुए हैं अल सुबह बूंदाबांदी भी हुई है। इसके साथ ही ठंड बढ़ गई है। ऐसे में रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

Uttarakhand Tunnel Crash News Live Updates: सिलक्यारा के पास पहुंची वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन

उत्तरकाशी। ट्राला चालक राजू बिष्ट ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए मशीन सिलक्यारा के निकट पहुंची है।‌ यह मशीन सोमवार को सुबह 5:00 बजे से लेकर रात 1:00 बजे तक धरासू बैंड के पास ही फंसी रही। सड़क मार्ग सुरक्षित नहीं मिली। ऋषिकेश से यहां मशीन शनिवार को चली थी जो रविवार को कमांद तक ही पहुंच पाई। फिर वहां से ट्राला बदलना पड़ा।

Uttarkashi Tunnel Rescue: जल्द ही मिलेगी सफलता: सीएम धामी

उत्तरकाशी। सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू का जायजा लिया। सीएम धामी ने अपडेट देते हुए कहा कि सभी इंजीनियर, विशेषज्ञ और अन्य लोग पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। अभी तक पाइप 52 मीटर अंदर तक चला गया है। जिस तरह से काम चल रहा है, हमें उम्मीद है कि जल्द ही कोई सफलता मिलेगी

Uttarkashi Tunnel Rescue : सिल्कयारा पहुंचे सीएम धामी, रेस्क्यू का लेंगे जायजा

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्कयारा पहुंचे। सिल्कयारा सुरंग हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

Uttarkashi Tunnel Rescue Live Update: 2 मीटर की मैनुअल ड्रिलिंग हो चुकी है पूरी

उत्तरकाशी। सिल्कयारा सुरंग के दृश्य जहां 41 श्रमिकों को बचाने का अभियान जारी है। बचाव सुरंग के अंदर मैनुअल ड्रिलिंग चल रही है और पाइप को धकेलने के लिए ऑगर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। अंतिम अद्यतन के अनुसार, लगभग 2 मीटर की मैनुअल ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है।

Uttarkashi Tunnel Rescue: लगभग 5-6 मीटर जाना और बाकी: क्रिस कूपर

उत्तरकाशी। माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर ने कहा कि कल रात रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत अच्छा हुआ। हम 50 मीटर पार कर चुके हैं। अब लगभग 5-6 मीटर जाना बाकी है…कल रात हमारे सामने कोई बाधा नहीं थी। यह बहुत अच्छा लग रहा है सकारात्मक तरीके से हम आगे बढ़ रहे हैं।

Uttarkashi Tunnel Rescue: जारी है मैनुअल ड्रिलिंग

उत्तरकाशी। सुरंग के अंदर चल रही मैनुअल ड्रिलिंग का पहला दृश्य सामने आया है। पाइप को अंदर डालने के लिएऑगर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। अब तक करीब 2 मीटर मैनुअल ड्रिलिंग का काम पूरा हो चुका है।

श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए तीसरी कार्ययोजना पर भी हो रहा काम

तीसरी कार्ययोजना का इस्तेमाल तब किया जाएगा जब टनल में डाले गए पाइप पुश करने का प्रयास सफल नहीं होगा तो रैट माइनर्स सुरंग में एक से डेढ़ मीटर की मैनुअल ड्रिलिंग करेंगे। इसके बाद इस स्थान पर एक विशेष सीमेंटिंग स्प्रे किया जाएगा ताकि यहां से मलबा नीचे न गिरे। फिर ड्रिफ्ट बनाने के लिए बाहर पाइप को 10 से 12 इंच के तीन लंबवत टुकडों में काट कर पाइप के भीतर काम कर रहे कार्मिकों तक भेजा जाएगा, जो इन्हें एंगल वेल्ड कर पाइप के अग्रिम सिरे में जोड़ेंगे।

16वें दिन बचावकर्मियों ने झोंकी ताकत

राहत एवं बचाव अभियान के 16वें दिन इन श्रमिकों को जल्द सकुशल बाहर निकालने की उम्मीद बलवती होती दिखी। श्रमिकों तक पहुंचने के लिए सुरंग के ऊपरी हिस्से से एसजेवीएनएल वर्टिकल ड्रिलिंग की गई, जबकि सिलक्यारा की तरफ से स्टील पाइप की हारिजांटल निकास सुरंग बनाने को रैट माइनर्स की टीम मोर्चे पर डटी रही।

मौसम ने भी दिया साथ

एनडीएमए के सदस्य (सेनि.) ले. जनरल सैयद अता हसनैन ने सिलक्यारा में चल रहे बचाव अभियान में मौसम ने भी साथ दिया। सोमवार को अधिकांश समय बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई थी। इससे बचाव दलों की चिंता बढ़ी हुई थी। मगर मौसम अनुकूल रहने से बचाव दलों ने राहत की सांस ली और बचाव कार्य जारी रहा।

 

Share :
Tagsnews of haridwarnews of roorkinews of uttarkashi tunnelnews of Uttarkashi Tunnel Rescue updatenews of uttrakhand
Previous Article

रोहतांग के लिए थमे वाहनों के पहिए, ...

Next Article

किसानों के महापड़ाव का आज अंतिम दिन

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mahadev
    उत्तराखण्ड

    Madmaheshwar: शुभ लग्न में खुले द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Badri
    उत्तराखण्ड

    बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई एसओपी

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Kainchi Dhaam
    उत्तराखण्ड

    Kainchi Mela: दो दिन बाद कैंची धाम में लगेगा भव्य मेला, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Rajnath
    उत्तराखण्ड

    Election 2024: उत्तराखंड में आज राजनाथ सिंह और 14 को योगी की जनसभा

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Mussoorie Accident: मसूरी-देहरादून रोड पर चूनाखाल के पास एक वाहन गहरी खाई में गिरा

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • Leopard
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में तेंदुओं की कितनी आबादी, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

    March 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • satpal
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा की संपत्ति घटी, पत्नी-बेटों की बढ़ी

  • Footbal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फुटबॉलर दीपक टांगरी ने कुल्लू में शिवानी संग लिए सात फेरे

  • Himachal News
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल, पुलिस ने अटल सुरंग से रेस्क्यू किए 300 पर्यटक

Timeline

  • November 6, 2026

    Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • November 6, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

  • November 6, 2026

    La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

  • November 6, 2026

    Antlia Engineering Works Releases Technical Guide Debunking Seven Common Myths About AODD Pumps

  • November 6, 2026

    Finkurve Financial Services Expands Its Gold Lending Footprint and Strengthens Branch Productivity; AUM Rises 95.4% YoY

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At Home Catering in Diwali Offering

    Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

    Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best ...

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

    La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.