Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

  • India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

  • After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

  • Luxury Housing Outperforms Amid Global Headwinds

  • Glow by Kirtilals Unveils 'The Frill Collection': A Contemporary Natural Diamonds Collection, Inspired by Graceful Movement

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›परवाणू से शिमला तक विश्व का सबसे बड़ा रोपवे बनाने का प्रस्ताव

परवाणू से शिमला तक विश्व का सबसे बड़ा रोपवे बनाने का प्रस्ताव

By hinditvnews
December 9, 2023
384
0
Agnihotri

Shimla: अगले साल शुरू होगा रोपवे प्रोजेक्ट का काम, अग्निहोत्री बोले- ‘सभी औपचारिकताएं पूर्ण, वन विभाग से ली जा रही स्वीकृति’

शिमला में प्रदेश सरकार रोपवे ट्रांसपोर्ट को विकसित करने जा रही है जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट होगा। विश्व में सबसे बड़ा 32 किलोमीटर का प्रोजेक्ट दक्षिण अमेरिका के बोलिविया में है। शिमला में 13.79 किलोमीटर लंबी परियोजना पर 1555 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने शुक्रवार को शिमला में दी।

 शिमला। बढ़ती यातायात समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रदेश सरकार शिमला में रोपवे ट्रांसपोर्ट को विकसित करने जा रही है, जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट होगा। विश्व में सबसे बड़ा 32 किलोमीटर का प्रोजेक्ट दक्षिण अमेरिका के बोलिविया में है। शिमला में 13.79 किलोमीटर लंबी परियोजना पर 1555 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

उपमुख्‍यमंत्री ने दी जानकारी

प्रदेश सरकार ने इसको लेकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है व अक्टूबर, 2024 से इसका कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने शुक्रवार को शिमला में दी। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि रोपवे ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को लेकर लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। हालांकि वन विभाग से क्लीयरेंस ली जा रही है।

तीन माह में हासिल की जाएगी क्‍लीयरेंस

क्लीयरेंस तीन माह में हासिल कर ली जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत शिमला में रोपवे का जाल बिछाया जाएगा। शुरुआती चरण में इस सिस्टम में 222 कैबिन लगाए जाएंगे और पूरा होने पर 660 कैबिन होंगे। प्रत्येक कैबिन में आठ से 10 लोगों की ले जाने की क्षमता होगी।

दो से तीन मिनट के भीतर स्टेशन पर लोगों के लिए कैबिन उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट पीपीपी मोड पर न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के सहयोग से बनाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश सरकार की भी हिस्सेदारी है।

20 प्रतिशत प्रदेश सरकार की इक्विटी

इसमें 72 प्रतिशत ग्रांट, आठ प्रतिशत ऋण तथा 20 प्रतिशत प्रदेश सरकार की इक्विटी होगी। इसकी डीपीआर बनकर तैयार कर दी गई है, जिसे एनडीबी बैंक को सौंपा जा चुका है। कंसल्टेंट को भी नियुक्त कर दिया गया है। इसे शहर के अगले 40 वर्ष के यातायात को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है।

अग्निहोत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट को पांच वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि ढाई वर्ष में पहले चरण का प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर करने जा रहे हैं, जिसमें डोपल, लाइटनर जैसी विश्व की बड़ी कंपनियां भाग लेंगी।

टीसीपी से स्वीकृति 15 दिसंबर तक मिलेगी

टीसीपी से स्वीकृति 15 दिसंबर तक मिल जाएगी तथा एफसीए की स्वीकृति के लिए भी 15 दिसंबर तक आवेदन कर दिया जाएगा। 31 मार्च, 2024 तक टेंडर की प्रक्रिया को पूरा करने तथा ट्राई पार्टी नेगोसिएशन करने का लक्ष्य रखा गया है। यह नेगोसिएशन एनडीबी तथा प्रदेश एवं केंद्र सरकार के बीच होगा। इससे 250 लोगों को प्रत्यक्ष व 20,000 अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। यह पूरी तरह से सरकारी उपक्रम है।

ऐसे में इसका किराया बसों के किराये के आसपास होगा। इससे प्रदेश में पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोग भी इसका उपयोग करेंगे। रोपवे टांसपोर्ट को लेकर स्विस चैलेंज नीति: प्रदेश सरकार रोपवे टांसपोर्ट को लेकर स्विस चैलेंज नीति लाने जा रही है। इसके तहत लोग स्वयं ही रोपवे के प्रोजेक्ट तैयार करेंगे, जिसमें वह स्वयं ही स्थलों का चयन करेंगे। इसके बाद प्रदेश सरकार उन्हें इसे लगाने की अनुमति प्रदान करेगी।

13 स्टेशन बनेंगे

शिमला रोपवे ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत 13 स्टेशन बनेंगे। पहला स्टेशन तारादेवी में होगा, जहां से शुरू होगा। इसके बाद ज्यूडिशियल कांपलेक्स, टूटीकंडी पार्किंग, न्यू आइएसबीटी टूटीकंडी, रेलवे स्टेशन, ओल्ड आइएसबीटी, लिफ्ट, सचिवालय, नवबहार, संजौली, आइजीएमसी, आइस स्केटिंग रिंक तथा फिर सिसल होटल चौड़ा मैदान शामिल है। इसके लिए सरकार ने रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन को पूरी राशि अदा कर दी है।

परवाणू से शिमला तक विश्व का सबसे बड़ा रोपवे बनाने का प्रस्ताव

प्रदेश सरकार की परवाणू से शिमला तक विश्व की सबसे बड़े रोपवे ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को बनाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट की लंबाई 38 किलोमीटर होगी, जिसपर 6800 करोड़ रुपये लागत आएगी। वर्तमान में हिमाचल में कुछ रोपवे प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

इनमें सोलंनाला, धर्मशाला, टिंबर ट्रेल, जाखू व श्रीनयना देवी रोपवे प्रोजेक्ट शामिल है। इसके अलावा बगलामुखी रोपवे प्रोजेक्ट को बारिश से नुकसान हुआ है, लेकिन इसे मार्च, 2024 में शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा चिंतपूर्णी प्रोजेक्ट पर भी काम जारी है।

Share :
Tagsnews of asia's longest roapway in himachalnews of himachalnews of mukesh agnihotrinews of parwanonews of shimla
Previous Article

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता ...

Next Article

Shimla Weather:ऊना और सोलन की रातें शिमला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sukhu
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में हलचल, विधायक नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा की बढ़ी सुरक्षा

    March 2, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दो सियासी दुश्मनों का दोस्ताना…याद रखेगा जमाना

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Loksabha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में क्‍लीन स्‍वीप करेगा एनडीए, लोकसभा चुनाव में होगी आसान जीत

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla, India Sep 09 2019 Kalka–shimla Railway In Shimla, Himachal Pradesh, India. It Is Part Of Unesco World Heritage Site Mountain Railways Of India.
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्कैन कर ले सकेंगे टिकट

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • 02 11 2023 Physical Assault 23571058 104915643
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:पंजाब की मॉडल से शिमला में दुराचार

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट, सभी एक साथ उतरेंगे प्रचार में

    March 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अब IGMC में रेफर मरीज की बीमारी की हिस्ट्री का चक्कर खत्म ,आइजीएमसी प्रशासन ने निकाल लिया है गजब का तोड़

  • Markanda
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रवि को टिकट मिलते ही मारकंडा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

  • Kavindera Gupta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राज्यपाल की ईंधन संरक्षण पहल, राजभवन घोषित ‘ईंधन संरक्षण क्षेत्र’

Timeline

  • July 25, 2026

    Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

  • July 25, 2026

    India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

  • July 25, 2026

    After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

  • July 25, 2026

    Luxury Housing Outperforms Amid Global Headwinds

  • July 25, 2026

    Glow by Kirtilals Unveils 'The Frill Collection': A Contemporary Natural Diamonds Collection, Inspired by Graceful Movement

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dr. Azad Moopen Meets Shri D.k. Shivakumar; Reaffirms Aster Dm Quality Care's Commitment To Karnataka With Rs 1,315 Crore Investment

    Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka ...

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • India's Next Growth Story Lies In The Rise Of Retail And Commercial Real Estate

    India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • After 22 Years In Real Estate, Dr. Renu Rana Launches Renaliyas

    After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.