Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›New Year पर नैनीताल और कैंची धाम जाने का है प्लान तो पढ़ लें ये खबर

New Year पर नैनीताल और कैंची धाम जाने का है प्लान तो पढ़ लें ये खबर

By hinditvnews
December 21, 2023
372
0
Nainital

New Year पर नैनीताल और कैंची धाम जाने का है प्लान तो पढ़ लें ये खबर,आधार कार्ड दिखाकर मिलेगी एंट्री; रास्ते भी बदले

Nainital क्रिसमस और नया साल अगर आप पहाड़ों पर मनाने जा रहे हैं तो आप इस खबर को जरुर पढ़ें। नैनीताल में अब नए साल के सेलिब्रेशन और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नया ट्रैफिक प्लान बना लिया है। कई नियम बदल गए हैं। अगर आप अपनी गाड़ी से यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तब तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 नैनीताल। क्रिसमस और नववर्ष को लेकर बीते एक सप्ताह से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारी में जुड़ा हुआ है। पुलिस विभाग ने क्रिसमस और नववर्ष को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी किया है। जिसमें शहर के भीतरी पार्किंग स्थल 70 प्रतिशत फुल होने के बाद पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट रूसी और नारायण नगर क्षेत्र में ही रोक दिया जाएगा।

यहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटक नैनीताल पहुंचेंगे। हालांकि पार्किंग वाले होटलों में एडवांस बुकिंग कराकर आ रहे पर्यटक वाहनों को प्रवेश मिलेगा। कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए भी भवाली से शटल सेवा की सुविधा रहेगी। स्थानीय लोगों को भी नैनीताल जाने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद ही उन्हें शहर में प्रवेश मिल पाएगा।

पर्यटकों की उमड़ेगी भीड़

बता दें कि क्रिसमस और नववर्ष पर शहर में पर्यटकों की भारी आमद होने की उम्मीद जताई जा रही है। पर्यटन कारोबारियों के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। गुरुवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से क्रिसमस और नववर्ष को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी किया गया है।

पांच चरणों में लागू होगा प्लान

नैनीताल के लिए पांच अलग-अलग चरणों में प्लान लागू किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पहले चरण में बिना रोक-टोक पर्यटक वहां नैनीताल आ सकेंगे। शहर के भीतर मेट्रोपोल और डीएसए पार्किंग फुल हो जाने के बाद दूसरे चरण में पर्यटक वाहनों को सूखाताल और केएमवीएन पार्किंग में पार्क किया जाएगा।

तीसरे चरण में जब अन्य पार्किंग के साथ केएमवीएन और सूखाताल पार्किंग भी 70 प्रतिशत भर जाएगी तो भवाली की ओर से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहे से ज्योलीकोट की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहीं हल्द्वानी मार्ग से आने वाले वाहनों को रूसी और कालाढूंगी मार्ग से आने वाले वाहनों को नारायण नगर क्षेत्र में पार्क करवाया जाएगा। जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल भेजा जाएगा।

फिर भी वाहनों का दबाव बढ़ा तो चौथा चरण लागू करते हुए काठगोदाम और कालाढूंगी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर भीमताल, भवाली और अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी मार्ग से मंगोली रूसी बाईपास होते हुए अल्मोड़ा की ओर भेजा जाएगा।

पांचवे चरण में गैर जनपद से आ रहे दो पहिया वाहनों को भी कालाढूंगी वह रानीबाग में पार्क कर शटल सेवा से नैनीताल प्रवेश दिया जाएगा। बताया कि कालाढूंगी मार्ग से केवल केमू और टेंपो ट्रैवलर ही नैनीताल की ओर आ सकेंगे। शेष बड़ी बसे हल्द्वानी मार्ग से रूसी तक भेजी जाएगी। बताया कि बारापत्थर और पंगोट मार्ग में टेंपो ट्रैवलर और हल्के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

यहां पार्क कराए जाएंगे वाहन

शहर के भीतर यातायात व्यवस्था बनाने को जू शटल सेवा के वाहनों को चर्च के नीचे पार्क करवाया जाएगा। इस दौरान इंडिया होटल के पास किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नहीं होंगे। बताया कि नैनीताल प्रवेश पर स्थानीय लोगों, टैक्सी वाहन और सरकारी कर्मियों और सरकारी सेवा से जुड़े वाहनों को सामान्य रूप से प्रवेश दिया जाएगा। मगर स्थानीय लोगों को नैनीताल प्रवेश के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा।

कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए यह रहेगी व्यवस्था

क्रिसमस और नव वर्ष पर नैनीताल के साथ ही कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने कैंची धाम के लिए भी विशेष यातायात प्लान जारी किया है। एसएसपी ने बताया कि कैंची धाम पार्किंग फुल होने की स्थिति में पर्यटक वाहनों को भवाली में ही पार्क करवाया जाएगा। जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटक कैंची धाम पहुंचेंगे।

जरूरत पड़ी तो डायवर्ट होंगे वाहन

आवश्यकता पड़ने पर भारी वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर मौना होते हुए खुटानी से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा। अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को वाया भीमताल और हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को वाया ज्योलीकोट भेजा जाएगा। इस दौरान दोनों ही मार्गो में वनवे व्यवस्था लागू रहेगी।

Share :
Tagsnews of kainchi dhamnews of nainitalnews of UKnews of uttrakhand
Previous Article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विदेश ...

Next Article

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में निकली बंपर भर्ती

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pushkar
    उत्तराखण्ड

    नवंबर में आपदा पर होगा वैश्विक सेमिनार

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    भू-कानून और मूल निवास के बाद अब उठी चकबंदी की मांग

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Light
    उत्तराखण्ड

    नए साल में फिर महंगी बिजली का झटका

    September 16, 2023
    By hinditvnews
  • Shankar Pandey
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra : श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख पार

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Gangotri
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2024: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में एक दिन में ठहर सकते पांच हजार श्रद्धालु

    May 17, 2024
    By hinditvnews
  • Ongc
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: ओएनजीसी मुख्यालय को दून से शिफ्ट करने की तैयारी

    May 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आउटसोर्स भर्तियों पर रोक जारी, सरकार की अर्जी खारिज

  • Murder
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आज हिमाचल को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, ‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Timeline

  • July 29, 2026

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • July 29, 2026

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • July 29, 2026

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • July 29, 2026

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • July 29, 2026

    Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Bijli

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.