Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

  • National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

  • Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

  • Amrita Vishwa Vidyapeetham Wins Big at ISRO's IRoC-U Robotics Challenge

  • Ai+ Smartphone to Cross 1,000 Plus Service Touchpoints; Announces First Exclusive Service Centre and Ai+ Assistance App

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Rishikesh Accident: अभी भी लापता हैं महिला अधिकारी

Rishikesh Accident: अभी भी लापता हैं महिला अधिकारी

By hinditvnews
January 10, 2024
530
0
Uttrakhand

Rishikesh Accident: अभी भी लापता हैं महिला अधिकारी, जारी है सर्च ऑपरेशन; ये थी हादसे की असली वजह

Rishikesh Chilla Range Accident चीला मार्ग पर चीला जलविद्युत गृह के समीप सोमवार शाम हुई सड़क दुर्घटना के घायलों में से दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जबकि तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं महिला अधिकारी अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ऋषिकेश। चीला मार्ग पर चीला जलविद्युत गृह के समीप सोमवार शाम हुई सड़क दुर्घटना के घायलों में से दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जबकि तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं चीला नहर में लापता वन्य जीव प्रतिपालक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम लापता महिला वनाधिकारी की तलाश में जुटी हैं।

सोमवार शाम चीला मार्ग पर राजाजी टाइगर रिजर्व (आरटीआर) की चीला रेंज का एक बैटरी चालित इंटरसेप्टर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना तब हुई जब चीला रेंज में लाए गए इस नए वाहन की टेस्टिंग की जा रही थी। वाहन में राजाजी पार्क के कई अधिकारी-कर्मचारियों सहित वाहन निर्माता कंपनी के कर्मचारी भी सवार थे।

टायर फट जाने से हुआ था हादसा

चीला पावर हाउस से करीब 100 मीटर आगे ऋषिकेश की ओर अचानक वाहन का पिछला टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने के बाद चीला शक्ति नहर के पैराफीट से जा टकराया था। इस दुर्घटना में चीला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) शैलेश घिल्डियाल, उप वन क्षेत्राधिकारी (डिप्टी रेंजर) प्रमोद ध्यानी, चालक सैफ अली खान तथा अक्षा ग्रुप दिल्ली के कर्मचारी कुलराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पांच घायलों को एम्स की ट्रामा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।

एम्स में चल रहा है घायलों का इलाज

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में अंकुश की स्थिति गम्भीर बनी हुई है, जिसे ट्रामा इमरजेंसी के रेड एरिया में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज कर रहे ट्रामा विभाग के सर्जन डा. नीरज कुमार के अनुसार अंकुश की छाती, पेट और रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोटें आई हैं।

हालत सामान्य, मिला डिस्चार्ज

ट्रामा चिकित्सकों के अनुसार दूसरे घायल पशु चिकित्साधिकारी डा. राकेश नौटियाल भी अभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। डा. नौटियाल के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है व छाती व चेहरे में भी गहरी चोटें आई हैं। दुर्घटना के अन्य तीन घायलों अमित सेमवाल, अश्विन बीजू और हिमांशु की हालत सामान्य होने पर उन्हें मंगलवार देर शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंपे गए शव

चीला वाहन हादसे में जान गंवाने वाले सभी चार लोगों का मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम कराया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके स्वजन को सुपुर्द किए। जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल व उप वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी का अंतिम संस्कार खड़खड़ी घाट हरिद्वार में किया गया। जबकि चालक सैफ अली खान का शव स्वजन सुपुर्द-ए-खाक के लिए कोटद्वार ले गए। वहीं दिल्ली निवासी कुलराज के शव का यहां पहुंचे उनके स्वजन ने ऋषिकेश क्षेत्र में ही गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया।

महिला अधिकारी की तलाश जारी

वन मंत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर लापता महिला अधिकारी की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्चिंग ऑपरेशन का भी जायजा लिया। उन्होंने एसडीआरएफ के अधिकारियों को सर्चिंग अभियान में तेजी लाने तथा अन्य विकल्पों पर भी विचार करने की बात कही।

सर्चिंग में ली जा रही 19 गोताखोरों की मदद

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में लापता वन्य जीव प्रतिपालक का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ ने 19 गोताखोरों को सर्चिंग अभियान में उतारा है। इस हादसे में राजाी टाइगर रिजर्व में तैनात वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी चीला शक्ति नहर में गिरने के बाद लापता हो गई थी। हादसे के बाद से ही लापता वन्य जीव प्रतिपालक की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया था।

चालक के नियंत्रण खोने से हुई दुर्घटना

ऋषिकेश-चीला मार्ग पर सोमवार शाम हुई सड़क दुर्घटना की जांच के लिए मंगलवार शाम परिवहन विभाग की तकनीक टीम मौके पर पहुंची। तकनीकी टीम के अनुसार दुर्घटना का कारण टायर फटना नहीं बल्कि प्रथम दृष्टया चालक का वाहन से नियंत्रण खोना सामने आया है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

Share :
Tagsnews of dehradunnews of haridwarnews of rishikeshnews of uttrakhand
Previous Article

सरकारी और निजी सभी स्कूलों में साल ...

Next Article

पंजाब को आज चार हजार करोड़ की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jaipur
    उत्तराखण्ड

    19 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपित जयपुर से गिरफ्तार

    December 18, 2023
    By hinditvnews
  • Bed
    उत्तराखण्ड

    त्तराखंड में बीएड करने वालों को झटका, हाई कोर्ट ने प्राइमरी शिक्षक भर्ती में ठहराया अयोग्य

    December 20, 2023
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    कोहरे से निपटने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम तैयार

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Medical
    उत्तराखण्ड

    Dehradun News: बीमारी ने यूं घेरा- अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 2168 मरीज

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Ssss
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath: पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू,एवलांच का खतरा..

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए उतरे भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज

    April 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lahaul: चिट्टा सूचना देने पर प्रधान अमर प्रकाश देंगे मानदेय

  • Himachal Buses
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: अयोध्या के लिए एचआरटीसी ने छह रूटों के लिए किया आवेदन

  • Priyanka
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    shimla:शिमला के शिव मंदिर पहुंचीं प्रियंका

Timeline

  • September 16, 2026

    Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

  • September 16, 2026

    National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

  • September 16, 2026

    Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

  • September 16, 2026

    Amrita Vishwa Vidyapeetham Wins Big at ISRO's IRoC-U Robotics Challenge

  • September 16, 2026

    Ai+ Smartphone to Cross 1,000 Plus Service Touchpoints; Announces First Exclusive Service Centre and Ai+ Assistance App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

    Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

    National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors ...

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India

    Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.