Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

पंजाब
Home›पंजाब›Ram Mandir: 32 साल पहले कार सेवकों को लगाया था तिलक, अब प्राण-प्रतिष्ठा में लंगर की सेवा करेंगी

Ram Mandir: 32 साल पहले कार सेवकों को लगाया था तिलक, अब प्राण-प्रतिष्ठा में लंगर की सेवा करेंगी

By hinditvnews
January 11, 2024
134
0
Laxhmi

Ram Mandir: 32 साल पहले कार सेवकों को लगाया था तिलक, अब प्राण-प्रतिष्ठा में लंगर की सेवा करेंगी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला

Ram Mandir वर्ष 1990 में श्री राम मंदिर के संघर्ष के लिए मैं अपने जत्थे के 200 श्रीराम भक्तों के साथ अयोध्या जाने को तैयार थी लेकिन श्रीराम जन्मभूमि के आंदोलन में शामिल पदाधिकारियों के आदेश आने पर रुकना पड़ा। 1992 में दोबारा मौका मिला तो अयोध्या तक पहुंची और सौभाग्य से श्रीराम की जन्म भूमि पर आरती करने का भी अवसर मिला।

HIGHLIGHTS

  1. मैं अपने जत्थे के 200 श्रीराम भक्तों के साथ अयोध्या जाने को तैयार थी: लक्ष्मीकांता चावला
  2. मुझे कार सेवकों को मौली बांधने व तिलक लगाने की महान सेवा मिली थी: लक्ष्मीकांता चावला

अमृतसर। संवाद सहयोगी कमल कोहली से अमृतसर से पंजाब की पूर्व मंत्री प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला ने राम मंदिर से जुड़ा एक संस्मरण साझाा किया। लक्ष्मीकांता का यह किस्सा कारसेवकों से जुड़ा है। आने वाली 22 जनवरी को वह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी। उनका यह संस्मरम शब्दश: प्रस्तुत है…

वर्ष 1990 में श्री राम मंदिर के संघर्ष के लिए मैं अपने जत्थे के 200 श्रीराम भक्तों के साथ अयोध्या जाने को तैयार थी, लेकिन श्रीराम जन्मभूमि के आंदोलन में शामिल पदाधिकारियों के आदेश आने पर रुकना पड़ा। सन् 1992 में दोबारा मौका मिला तो अयोध्या तक पहुंची और सौभाग्य से श्रीराम की जन्म भूमि पर आरती करने का भी अवसर मिला।

श्रीराम भक्तों की सेवा में बढ़ चढ़ कर लिया भाग

सन् 1992 में देश के किसी भी हिस्से से अयोध्या जाना राम भक्तों के लिए काफी मुश्किल हो चुका था। सरकार ने काफी सख्ती की हुई थी। उस समय महिलाओं ने भी श्रीराम भक्तों की सेवा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मुझे कार सेवकों को मौली बांधने व तिलक लगाने की महान सेवा मिली थी। इस राम काज के लिए मैं कार सेवकों के साथ अयोध्या के लिए निकल पड़ी।

मन में सवार थी राम धुन

जब में कार सेवकों के हाथों में मौली बांध रही थी और तिलक लगा रही थी तो किसी के माथे पर शिकन नहीं थी। न ही जान की परवाह थी। मन में एक धुन थी और वो थी राम धुन। लक्ष्य भी एक ही था कि मंदिर वहीं बनाएंगे। राम भक्ति में किसी को भूख प्यास की चिंता भी नहीं थी। यह देखकर मन भावुक हो रहा था लेकिन राम काज के लिए तिलक लगा कार सेवकों को अयोध्या के लिए रवाना किया और श्रीराम भक्तों के साथ आंदोलन में शामिल होने के लिए निकल पड़ी।

ट्रेन पर हुआ पथराव

जब मेरी ट्रेन लखनऊ के पास से गुजर रही थी तो कुछ अराजक तत्वों ने पथराव भी किया गया था। 6 दिसंबर 1992 के पहले के चार दिन काफी तनावपूर्ण माहौल था। सरकार की यही मंशा थी कि राम भक्त बाबरी मस्जिद तक न पहुंचें, परंतु देश के अलग-अलग कोने से आए श्री राम भक्तों में ऐसा जोश था कि श्री राम मंदिर को आजाद करवाने के लिए वह निडरता के साथ आगे बढ़ रहे थे।

कार सेवकों के जज्बे को कोई नहीं पा रहा था डिगा

सीआरपीएफ राम भक्तों को अपने घरों में जाने के लिए कह रहे थे, लेकिन कार सेवा के जज्बे के कारण कोई पीछे हटने को तैयार नहीं था। गांवों व खेतों के रास्ते से कार सेवक पैदल ही अयोध्या तक पहुंच गए। कार सेवकों के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज हम श्रीरामोत्सव मना रहे हैं। आज मुझे खुशी है कि मैं श्री राम मंदिर के संघर्ष में शामिल रही। 22 जनवरी को श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से मुझे भी निमंत्रण प्राप्त हुआ है। श्री दुर्ग्याणा कमेटी अयोध्या में लंगर की सेवा करने के लिए जा रही है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं कमेटी की अध्यक्ष हूं और प्रभु श्रीराम की सेवा करने का अवसर एक बार फिर मिल रहा है।

 

Share :
Tagsnews of amritsarnews of laxhmi kanta chawlanews of punjabnews of ram mandir
Previous Article

चीला वाहन हादसे में मरने वालों की ...

Next Article

Punjab News: अब पराली से धुआं नहीं ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Channi
    पंजाब

    जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को मिली बंपर जीत

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Dc
    पंजाब

    Punjab: शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने जालंधर के डीसी बदले

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Meghwal
    पंजाब

    केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने पंजाब सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Sharab
    पंजाब

    संगरूर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Bhagwat
    पंजाब

    Punjab Assembly Live: पंजाब विधानसभा में हंगामा

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • weather of punjab
    Weatherपंजाब

    Punjab Weather: पंजाब में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में कोहरे और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी;

    January 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Rajya Chayan Aayog: हिमाचल प्रदेश में नए साल में नौकरी का मौका

  • Download (3)
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: हिमाचल के मणिकर्ण में मनेगी दिवाली, जलेंगे हजारों दीये

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कॉलेज प्राचार्य प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव के पक्ष में नहीं

Timeline

  • May 31, 2025

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • May 31, 2025

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • May 31, 2025

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • May 31, 2025

    अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • May 31, 2025

    मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead Body

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Dhami

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Weather

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.