Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

पंजाब
Home›पंजाब›Chandigarh Mayor Election: आप और कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Chandigarh Mayor Election: आप और कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

By hinditvnews
January 13, 2024
296
0
Congress

Chandigarh Mayor Election: आप और कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, भाजपा कुछ देर बाद घोषित करेगी नाम

चंडीगढ़ में मेयर का पद एक साल के लिए होता है। मेयर पद इस साल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सबकी नजरें अनुसूचित जाति से आने वाले पार्षदों पर हैं। वर्तमान में मेयर बनाने के लिए भाजपा के पास पर्याप्त आंकड़े हैं लेकिन किसी पार्टी के पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की तो खेल बिगड़ सकता है। मेयर चुनाव में पार्षदों की तरफ से क्रॉस वोटिंग का अंदेशा बरकरार रहता है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आज नामांकन भरे जा रहे हैं। कांग्रेस ने मेयर पद पर पार्षद जसबीर सिंह बंटी को मैदान में उतारा है। सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह गाबी और डिप्टी मेयर के लिए निर्मला देवी मैदान में होंगी। आज सभी ने नामांकन भर दिया है।

आम आदमी पार्टी ने पार्षद कुलदीप टीटा को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। नेहा को सीनियर डिप्टी मेयर और पूनम को डिप्टी मेयर के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। तीनों ने नामांकन भर दिया है। आप के सभी पार्षद रोपड़ के एक रिसॉर्ट से चंडीगढ़ पहुंचे थे। अब वे फिर वापस वहीं चले जाएंगे।

भाजपा के उम्मीदवार तीन बजे नामांकन भरने के लिए नगर निगम ऑफिस पहुंचेंगे।

शुक्रवार को पूरे दिन जोड़तोड़ की जद्दोजहद चलती रही। चर्चाएं चल रही हैं कि 18 से पहले आप-कांग्रेस के बीच सहमति बन सकती है।शनिवार सुबह 11 से शाम पांच बजे के बीच सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में नामांकन भरे जाएंगे। कांग्रेस के उम्मीदवार दोपहर 12 बजे नामांकन के लिए पहुंचेंगे।

भाजपा ने सुबह 11 बजे सेक्टर-33 स्थित कार्यालय में सभी पार्षदों की बैठक बुलाई है। इसके बाद नामांकन के लिए सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचेंगे। आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद अभी भी रोपड़ के एक रिजॉर्ट में हैं। वह भी सुबह 11 बजे वहां से नामांकन के लिए निकलेंगे। कांग्रेस ने भले अपने पत्ते खोल दिए हैं लेकिन भाजपा और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे के उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार कर रही है ताकि उसके हिसाब से रणनीति बनाई जा सके। आप के पार्षद बैठे भले रोपड़ में हैं, लेकिन वे चंडीगढ़ में स्थिति का जायजा ले रहे हैं और अपने वार्ड के लोगों के माध्यम से शहर का हाल जान रहे हैं।

कांग्रेस 
कांग्रेस ने मेयर पद पर पार्षद जसबीर सिंह बंटी को मैदान में उतारा है। सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह गाबी और डिप्टी मेयर के लिए निर्मला देवी मैदान में होंगी। अगर मेयर चुनाव के दिन से पहले कांग्रेस और आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होता है तो कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों का हारना तय है।
भाजपा
भाजपा में मेयर पद के लिए पार्षद मनोज सोनकर और लखबीर सिंह में से एक उम्मीदवार हो सकता है। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भाजपा ने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन माना जा रहा है कि पार्षद कुलजीत सिंह संधू और जसमनप्रीत सिंह बाजी मार सकते हैं।

आप 
आम आदमी पार्टी में पार्षद पूनम, कुलदीप सिंह, नेहा में से एक उम्मीदवार होगा। सूत्रों के अनुसार पार्टी पार्षद पूनम पर दाव खेल सकती है। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर पार्टी किसी सुलझे हुए नेता को खड़े करने की तैयारी में है। हालांकि अगर गठबंधन होता है तो इन दोनों पदों को कांग्रेस को भी दिया जा सकता है।

18 जनवरी को होंगे मतदान, मेयर के लिए दो बार हो सकती है वोटिंग
सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में सुबह 11 बजे से मेयर चुनाव की कार्यवाही शुरू होगी। सबसे पहले मेयर पद के लिए मतदान होंगे और उसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर और फिर डिप्टी मेयर के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटिंग बैलेट पेपर के माध्यम से कराई जाएगी।
इस बार कांग्रेस ने भी उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं। अगर 18 से पहले वह नाम वापस नहीं लेते हैं तो त्रिकोणीय मुकाबला होगा। ऐसी स्थिति में मेयर चुनाव के लिए दो बार वोटिंग होगी। पहली बार में अगर कोई पार्टी 19 के आंकड़े को नहीं छू पाती है तो सबसे कम वोट पाने वाली पार्टी मेयर चुनाव के रेस से बाहर हो जाएगी और दोबारा मेयर के लिए बाकी बची दोनों पार्टियों के लिए वोटिंग होगी। इस स्थिति में किंग मेकर कांग्रेस होगी। कांग्रेस के पार्षद जिसे वोट देंगे वह मेयर बन जाएगा और अगर कांग्रेस ने वोट नहीं देने का फैसला किया तो भी वर्तमान आंकड़ों के अनुसार भाजपा का मेयर बन जाएगा।
भाजपा की ओर से पार्षद मनोज सोनकर शनिवार को मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है। मनोज सोनकर दोपहर को नामांकन दाखिल करेंगे। मेयर भाजपा का ही बनेगा। – जतिंदर पाल मल्होत्रा, अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा
फिलहाल हमने तीनों पदों के लिए उम्मीदवार उतारे हैं। दोपहर 12 बजे नामांकन दाखिल किया जाएगा। हमारे सातों पार्षद हमारे साथ हैं। पीठ दिखाकर नहीं जाएंगे। जहां तक गठबंधन का सवाल है। आम आदमी पार्टी के साथ इसके लिए दिल्ली में चर्चा हो रही है। वहां से जो सूचना आएगी, उसके अनुसार हम काम करेंगे। – एचएस लक्की, प्रदेश अध्यक्ष, चंडीगढ़ कांग्रेस

आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद एकजुट हैं और शहर की भलाई के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता ने आप को बहुमत दिया था, इसलिए मेयर हमारा ही बनेगा। शनिवार को नामांकन भरा जाएगा। गठबंधन का फैसला पार्टी हाईकमान करेगी। – डॉ. एसएस अहलूवालिया, प्रदेश सह-प्रभारी, आप

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of congress partynews of punjab
Previous Article

पहली बार गलती से स्पर्श मान अनदेखा ...

Next Article

Shimla में इन आठ इलाकों में भवन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    पंजाब

    Highcourt: आदेश का पालन न करने पर HC सख्त

    April 5, 2024
    By hinditvnews
  • Mmm
    पंजाब

    पंजाब सरकार ने एनआरआई मामलों के लिए लॉन्च की ये नई वेबसाइट

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Lok
    पंजाब

    सियासत: मन का भेद नहीं देते पंजाबी, कई बार किया चौंकाने वाला उलटफेर

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    Punjab:ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Dc
    पंजाब

    Punjab: शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने जालंधर के डीसी बदले

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Ambala
    हरियाणा

    किसान आंदोलन: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे 22 दिन बाद खुला

    March 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla News
    manaliकुल्लूधर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism:नए साल पर गति पकड़ेगा पर्यटन कारोबार

  • Gst
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जीएसटी घटा: शिमला में कारोबारियों और ग्राहकों को राहत

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट सख्त सरकार पर ₹25 हजार का अतिरिक्त जुर्माना

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.