Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Electricity Duty: हिमाचल से उद्योगों का पलायन रोकने को छह फीसदी बिजली शुल्क घटाने की तैयारी

Electricity Duty: हिमाचल से उद्योगों का पलायन रोकने को छह फीसदी बिजली शुल्क घटाने की तैयारी

By hinditvnews
January 24, 2024
388
0
Eletricity

सितंबर में उद्योगों के लिए बिजली शुल्क 11 से बढ़ाकर 19 फीसदी कर दिया गया था, इसे कम कर 13 फीसदी करने का प्रस्ताव है। हिमाचल से उद्योगों का पलायन रोकने के लिए सरकार बिजली शुल्क में 6 फीसदी तक कटौती कर सकती है। सितंबर में उद्योगों के लिए बिजली शुल्क 11 से बढ़ाकर 19 फीसदी कर दिया गया था, इसे कम कर 13 फीसदी करने का प्रस्ताव है। वजह यह है कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हिमाचल के मुकाबले उद्योगों को अधिक रियायतें दी जा रही हैं। विशेष तौर पर विद्युत ड्यूटी और जीएसटी रिटर्न को लेकर बाहरी राज्य उद्योगों को आकर्षित हो रहे हैं। सरकार का मानना है कि बिजली शुल्क में कटौती से उद्योगपति बाहरी राज्यों का रुख नहीं करेंगे।औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के उद्योगपति बिजली शुल्क में बढ़ोतरी के अलावा प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन के अधिक खर्चे और यूनियनों की दखलअंदाजी से असंतुष्ट हैं। हिमाचल में उद्योगों को कच्चा माल बाहरी राज्यों से मंगवाना पड़ता है और तैयार माल की खपत भी बाहरी राज्यों में ही है। बाहरी राज्यों को तैयार माल भेजने का मालभाड़ा 30 से 50 फीसदी तक अधिक है। बिजली के रेट और ड्यूटी बढ़ने के बाद दाम 1.10 रुपये प्रति यूनिट तक महंगे हो गए हैं। बिजली कट लगने पर जनरेटर चलाने पर भी टैक्स लगा दिया गया है।
उद्योगों के लिए हिमाचल में बिजली के मौजूदा दाम पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के बराबर हो गए हैं जबकि चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में उद्योगों को हिमाचल से सस्ती बिजली मिल रही है। हिमाचल में उद्योगों को बिजली साढ़े छह से सात रुपये, जम्मू कश्मीर में साढ़े चार, उत्तराखंड में छह और पंजाब में साढ़े छह से सात रुपये यूनिट बिजली मिलती है। वहीं, हिमाचल में उद्योगों पर जीएसटी के अलावा एजीटी (एडिशनल गुड्स टैक्स) और सीजीसीआर (सर्टन गुड्स कैरेड बाइ रोड) टैक्स का बोझ डाल दिया गया है। उत्पादन की लागत बढ़ने से कुछ उद्योग अपना विस्तार पड़ोसी राज्यों में करने की तैयारी कर रहे हैं जबकि कुछ अन्य राज्यों के लिए पलायन करने वाले हैं।

जम्मू कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में उद्योगों को अधिक रियायतें मिल रही हैं। हिमाचल में विद्युत ड्यूटी में बढ़ोतरी, ट्रांसपोर्टेशन के अधिक खर्च और यूनियनों की दखलअंदाजी से औद्योगिक घराने असंतुष्ट हैं। इसे लेकर वह निजी तौर पर भी सूचित कर चुके हैं। पलायन रोकने के लिए विद्युत ड्यूटी 6 फीसदी तक कम करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री से इस मामले में बात हो चुकी है।-हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्रीसमय रहते उद्योगों की सुध ले सरकार : शैलेश
हम मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रख चुके हैं। सरकार को समय रहते उद्योगों की सुध लेनी चाहिए। प्रतिस्पर्धा के दौर में राहत मिलने पर ही हम हिमाचल में कारोबार जारी रख सकेंगे। पड़ोसी राज्यों में हिमाचल के मुकाबले अधिक रियायतें मिल रही हैं। स्थिति नहीं सुधरी तो मजबूरी में सामान समेटना पड़ेगा।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi news
Previous Article

हिमाचल प्रदेश में सूखे से 15 से 25 ...

Next Article

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के उद्योगपति बिजली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    जींद: नंदगढ़ में युवक की हत्या, शव बेड में छुपाया; पुलिस जांच जारी

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Cabinet: महिला नीति और कृषि प्रस्तावों पर आज होगी चर्चा

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपीयू में बजट संकट: नीट, एचएएस, नेट प्रशिक्षण स्थगित

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    साइबर क्राइम ब्यूरो की चेतावनी: रेट्रो फोटो का AI ट्रेंड बन सकता है मुसीबत

    September 12, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    होशियारपुर: नशा तस्करों की चिट्टे की होम डिलीवरी, जांच में खुलासा

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Trala
    उत्तर प्रदेश

    Baghpat: नेशनल हाईवे पर पुआल से लदा ट्रॉला बना आग का गोला

    February 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बर्फबारी की बजाए धुएं से ढके पहाड़, अपर शिमला में सूखे के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं

  • hpbose
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    HP Board: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया पुनर्मूल्यांकन-पुनर्निरीक्षण का परिणाम

  • Sukhu
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीविधानसभा चुनाव 2023शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल की महिलाओं के लिए खुशखबरी

Timeline

  • October 6, 2026

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • October 6, 2026

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • October 6, 2026

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • October 6, 2026

    Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • October 6, 2026

    Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.