Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ADR रिपोर्ट: उत्तर भारत के सबसे अमीर CM सुक्खू, जानें कौन दूसरे नंबर पर

  • हमीरपुर: छुट्टी पर आए जवान का शव फंदे से लटका मिला, जांच शुरू

  • हिमाचल: 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, फ्लैश फ्लड-भूस्खलन की चेतावनी

  • हमीरपुर: नादौन-बागछाल सड़क पर बनेंगे दो बाईपास, चंडीगढ़ का सफर आसान

  • हिमाचल: तबादला नीति बदली, दुर्गम क्षेत्रों में उम्रदराज कर्मचारियों को राहत

India NewsWeather
Home›India News›Weather: उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर, तीन फरवरी से इन इलाकों में बारिश के आसार

Weather: उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर, तीन फरवरी से इन इलाकों में बारिश के आसार

By hinditvnews
January 29, 2024
311
0
weadher

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रविवार को पंजाब से लेकर बिहार और हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड और मणिपुर में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड भी महसूस की गई।दो दिन धूप के बाद फिर कोहरा छाने से उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। खराब मौसम और घने कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा और उड़ानों में भी देरी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कम से कम दो से तीन दिन घना कोहरा और भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी। तीन फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर वर्षा की भी संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रविवार को पंजाब से लेकर बिहार और हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड और मणिपुर में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड भी महसूस की गई। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद बंधी थी, लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। उत्तर भारत में 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। चंडीगढ़ में सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

तमिलनाडु के ऊटी में पारा 1.3 डिग्री पर आया
तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हिल स्टेशन ऊटी में कश्मीर जैसे हालात देखने को मिले हैं और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क कर आ गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर असर पड़ा है।

गुलमर्ग, तंगमर्ग, सोनमर्ग में बर्फबारी जारी
जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज, सोनमर्ग और कुपवाड़ा के कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। कश्मीर के अधिकतर ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में काफी वृद्धि हुई है। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह तक घाटी के अधिकतर स्थानों पर हल्की बर्फबारी होगी।

हरियाणा और पंजाब में कई जगह पारा सामान्य से नीचे
पंजाब और हरियाणा को भी कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं मिली है। दोनों राज्यों में कई जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। पंजाब में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ लुधियाना सबसे ठंडा बना रहा। गुरदासपुर में 6.2 डिग्री, पटियाला में 6.9 डिग्री और बठिंडा में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा में 5.6 डिग्री तापमान के साथ करनाल सबसे ठंडा रहा।  अंबाला में 6.6, भिवानी में 7.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रोहतांग में हिमपात 31 को यलो अलर्ट
हिमाचल में रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। शिमला समेत कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 30 जनवरी से तीन फरवरी तक मैदानों में बारिश और मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 31 जनवरी को मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। पूर्वानुमान को देखते हुए प्रदेश में लंबे समय से चल रहा सूखा टूटने के आसार बन गए हैं। किसान-बागवान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। गेहूं की बीजी फसल पीली पड़ गई है। सूखे के चलते प्रदेश में 30 फीसदी तक फसल बरबाद हो गई है। लाहौल में माइनस तापमान के चलते नदी-नालों में पानी जम रहा है।

Share :
Tagshidi newsindia news weather
Previous Article

जन्मदिन पर Munawar Faruqui ने जीता Bigg ...

Next Article

Himachal: विधायक प्राथमिकता में पहली बार डाले ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Board
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    खुशखबरी! हिमाचल बोर्ड की 10वीं-12वीं की संशोधित डेटशीट होगी जारी, आज फैसला लेगा शिक्षा बोर्ड; शिक्षक संघ ने की थी ...

    February 1, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 48 घंटे भारी, 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

    July 21, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Weather Update
    Weatherउत्तराखण्ड

    सतर्क रहें… आज तेज बारिश का यलो अलर्ट, नालों व झरनों का बढ़ सकता है प्रवाह

    July 13, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather News: हिमाचल में बारिश बनी आफत… घरों में घुसा पानी, 62 सड़कें बंद; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

    July 7, 2024
    By hinditvnews
  • Snow
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: भरमौर की चोटियों पर बर्फबारी

    May 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 2023 7image 21 56 031640462raininshimla Ll
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज और कल बारिश का येलो अलर्ट

  • Snowfall
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कोकसर में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों की रौनक

  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राममंदिर से मेरा भावनात्मक जुड़ाव, संस्कृति से जुड़ा है ये मंदिर’; रघुनाथ की प्राण प्रतिष्‍ठा पर बोले हिमाचल के राज्यपाल

Timeline

  • July 28, 2026

    ADR रिपोर्ट: उत्तर भारत के सबसे अमीर CM सुक्खू, जानें कौन दूसरे नंबर पर

  • July 28, 2026

    हमीरपुर: छुट्टी पर आए जवान का शव फंदे से लटका मिला, जांच शुरू

  • July 28, 2026

    हिमाचल: 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, फ्लैश फ्लड-भूस्खलन की चेतावनी

  • July 28, 2026

    हमीरपुर: नादौन-बागछाल सड़क पर बनेंगे दो बाईपास, चंडीगढ़ का सफर आसान

  • July 28, 2026

    हिमाचल: तबादला नीति बदली, दुर्गम क्षेत्रों में उम्रदराज कर्मचारियों को राहत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • CM SUKHU HIMACHAL

    ADR रिपोर्ट: उत्तर भारत के सबसे अमीर CM सुक्खू, जानें कौन दूसरे नंबर पर

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Dead Body

    हमीरपुर: छुट्टी पर आए जवान का शव फंदे से लटका मिला, जांच शुरू

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Weather

    हिमाचल: 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, फ्लैश फ्लड-भूस्खलन की चेतावनी

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.