Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

शिमलासोलन
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Apple Season: मंडियों के बाहर बिना लाइसेंस हो रहा सेब का अवैध कारोबार

Apple Season: मंडियों के बाहर बिना लाइसेंस हो रहा सेब का अवैध कारोबार

By hinditvnews
August 10, 2023
617
0
Download (12)

प्रदेश में बिना लाइसेंस मंडियों के बाहर सेब का अवैध कारोबार चल रहा है। ठियोग की पराला फल मंडी के पास आढ़ती एसोसिएशन ने सेब की पेटियों से लदे तीन ट्राले पकड़े हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार को बिना मार्केट फीस चुकाए अवैध कारोबार चल रहा है। सेब खरीद के एवज में बागवानों को 11 से 15 दिन बाद के चेक दिए जा रहे हैं, बाहरी राज्यों के गैर पंजीकृत खरीदार बागवानों से ठगी करेंगे और पैसा नहीं चुकाएंगे। हिमाचल प्रदेश आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर जिनके पास पराला मंडी के अध्यक्ष का भी कार्यभार है ने बताया कि छैला कैंची पराला सड़क पर बलसन का रहने वाला एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के कारोबारी के एजेंट के तौर पर अवैध तरीके से सेब खरीद कर रहा है।

पराला मंडी सेब लेकर आ रहे बागवानों को रुकवा कर ऊंची कीमत के लालच में सेब खरीदा जा रहा है। इनके पास सेब खरीद का लाइसेंस भी नहीं है। पिछले कई दिनों से पराला मंडी के आढ़तियों को इसे लेकर शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने अवैध तरीके से खरीदे गए सेब के तीन ट्राले पकड़े। एपीएमसी सचिव, पुलिस और स्थानीय एसडीएम को मौके से ही शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदेश सरकार और बागवानी मंत्री से आग्रह हैं कि बिना लाइसेंस हो रहे सेब कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए ताकि मंडियों में काम कर रहे आढ़तियों को नुकसान न हो। एपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया ने बताया कि नियमों के तहत अगर ट्रक में लोड सेब बागवानों का है तो वह अपना उत्पाद कहीं भी ले जाकर बेच सकते हैं। अगर सेब बागवान का नहीं है तो चैक पोस्ट पर मार्केट फीस चुकानी होगी। बिना लाइसेंस सेब कारोबार करने वालों पर कार्रवाई होगी।

उधर संयुक्त किसान मंच ने भी बिना लाइसेंस सड़कों पर हो रहे अवैध सेब कारोबार पर सवाल उठाए हैं। मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान का कहना है कि मंच लंबे समय से सेब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग उठा रहा है। सरकारी तंत्र की मिलीभगत से अवैध कारोबार चल रहा है जिसपर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने बताया कि उन्हें मंडी के बाहर अवैध रूप से सेब खरीद की शिकायत मिली थी, जिसके बाद मौके पर भी गए, लेकिन उसी समय एक बड़ा हादसा हो गया। फील्ड स्टाफ को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं ताकि कानून तोड़ने वालों पर भविष्य में कड़ी कार्रवाई हो सके।

Share :
Tagsapple sessionhimachal appletoday hp news
Previous Article

Solan News: चोरों ने कैलाश विहार में ...

Next Article

Himachal Rains: लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla Mosque Dispute news hindi tv news channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: मुस्लिम पक्ष अवैध निर्माण गिराने को तैयार, एमसी शिमला आयुक्त को पत्र सौंपा

    September 13, 2024
    By hinditvnews
  • cm sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Disaster: ‘इतिहास की सबसे बड़ी आपदा से गुजर रहा है हिमाचल’, पड्डल मैदान में बोले सीएम सुक्खू

    October 23, 2023
    By hinditvnews
  • Images (1)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: छह आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश जारी

    September 9, 2024
    By hinditvnews
  • himachal pradesh police
    शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla: पुलिस का Apple on Wheel प्‍लान सफल, हादसों में 41 फीसदी कमी; पढ़ें मौत के आंकड़ों में कितनी आई ...

    October 15, 2023
    By hinditvnews
  • Download (3)
    शिमला

    Himachal Rains: लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के लिए मांगे 180.50 करोड़, शिमला जोन में सबसे ज्यादा नुकसान

    August 10, 2023
    By hinditvnews
  • apple, himachal
    fruithimachaal appleहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने से मालभाड़ा बढ़ने से परेशानी में बागवान

    July 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukkhu:बेबी इन्फ्लूएंजा पर प्रदेश सरकार की नजर

  • Vote
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ड्यूटी पर जाने से पहले ही वोट डाल देंगे 50,000 मतदान कर्मी

  • Koksar
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ठिठुरन बढ़ी, कोकसर वॉटरफॉल जमकर ठोस बर्फ में तबदील

Timeline

  • August 1, 2026

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • August 1, 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • August 1, 2026

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • August 1, 2026

    Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • August 1, 2026

    Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • From Achievement To Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor Of Colombo Kaps For Lpl 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.