Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

खेल
Home›खेल›U19 WC 2024: सचिन से लेकर उदय तक, अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में रहा इन 5 भारतीय खिलाड़‍ियों का बोलबाला, फाइनल में विरोधी टीम के परखच्‍चे उड़ाने को बेताब

U19 WC 2024: सचिन से लेकर उदय तक, अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में रहा इन 5 भारतीय खिलाड़‍ियों का बोलबाला, फाइनल में विरोधी टीम के परखच्‍चे उड़ाने को बेताब

By hinditvnews
February 7, 2024
572
0
U19 World Cup 2024 Final

अंडर 19 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को रौंदकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की इस जीत में कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) और सचिन धास (Sachin Dhas) का अहम हाथ रहा। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे जिनके शानदार परफॉर्मेंस से ही आज भारत फाइनल में पहुंच पाया।

HIGHLIGHTS

  1. भारत ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में 2 विकेट से रौंदा
  2. अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
  3. सचिन दास और कप्तान उदय सहारन के बीच 171 रन की हुई साझेदारीभारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका (IND vs SA U19) को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में 2 विकेट से हराया और इस जीत के साथ ही फाइनल का टिकट कटा लिया। भारतीय टीम ने लगातार पांचवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी रने का फैसला किया था, जो कि उनके लिए बिल्कुल सही साबित हुआ।पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 244 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत ने 7 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल किया।

    भारत की जीत में कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) और सचिन धास (Sachin Dhas) का अहम हाथ रहा। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे, जिनके शानदार परफॉर्मेंस से ही आज भारत फाइनल में पहुंच पाया। आइए जानते हैं अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारत के 5 सूरमाओं के बारे में।

    U19 World Cup 2024: अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में रहा इन 5 भारतीय खिलाड़‍ियों का बोलबाला

    1. सचिन धास (Sachin Dhas)

    लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन धास का नाम हैं, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2024 में अब तक शानदार प्रदर्शन कर खूब महफिल लूट रखी हैं। सचिन धास ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान उदय सहारन के साथ मिलकर शानदार शतकीय साझेदारी निभाई। सचिन धास 95 गेंदों पर 96 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 11 चौके और 1 छक्के शामिल रहा।

    2. उदय सहारन (Uday Saharan)

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर उदय सहारन का नाम हैं, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2024 में शानदार कैप्टेंसी और बल्लेबाजी कर टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया हैं। उदय सहारन ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम के विकेट गिरने के बाद पारी को संभाला और एक कप्तान का फर्ज निभाते हुए तूफानी पारी खेली। उन्होंने 81 रन बनाए।

    3. मुशीर खान (Musheer khan)

    लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुशीर खान का नाम हैं, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2024 में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। मुशीर खान सरफराज खान के छोटे भाई हैं। मुशीर फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में शामिल हैं। मुशीर ने 6 मैचों में 338 रन बनाए हैं।

    4. सौम्य पांडे (Saumy Pandey)

    लिस्ट में चौथे नंबर पर सौम्य पांडे का नाम हैं, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2024 में अपनी धाक जमाई। उन्होंने कमाल की गेंदबाजी कर हर मैच में विकेट हासिल किया। 6 मैचों में सौम्य ने 17 विकेट अपनी झोली में डाले और वह अब तक इस टूर्नामेंट (अंडर 19 विश्व कप 2024) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    5. नमन तिवारी (Naman Tiwari)

    लिस्ट में पांचवें नंबर पर नमन तिवारी का नाम हैं, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2024 में 5 मैचों में 22 की औसत से 10 विकेट लिए हैं, जबकि राज लिंबानी ने सेमीफाइनल मैच में 3 विकेट लेकर भारत को मजबूती दिलाई। उन्होंने 5 मैचों में कुल 8 विकेट हासिल किए हैं।

Share :
TagscricketU19 WC 2024
Previous Article

PM Modi LIVE: ‘सीताराम केसरी के साथ ...

Next Article

धर्मशाला: साई इंडोर खेल परिसर में अखिल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ind Vs Eng 2nd Test
    खेल

    Ind Vs Eng Live Score: भारत का नौवां विकेट गिरा, बुमराह लौटे पवेलियन

    February 3, 2024
    By hinditvnews
  • icc, cricket
    cricketखेल

    ICC: आईसीसी अवॉर्ड्स में भारत का डबल धमाका; जसप्रीत बुमराह-स्मृति मंधाना बने जून महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • 20 09 2024 Travis Head 1 23800503
    cricket

    Travis Head Record: ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड में तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, तूफानी पारी से मचा दिया तहलका

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • cricket
    cricketराष्ट्रीय

    Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल के मुकाबले तय, भारत का इस टीम से होगा सामना, फाइनल में पाकिस्तान से हो सकता ...

    July 25, 2024
    By hinditvnews
  • Miller
    खेल

    David Miller टी20 में दक्षिण अफ्रीका के लिए ये कारनामा करने वाले बने पहले बल्‍लेबाज, गेल-कोहली के आलीशान क्‍लब से ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • ipl
    खेल

    IPL 2024 Playoffs scenario: दिल्‍ली से हारने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स कैसे प्‍लेऑफ में पहुंच सकता है? यहां जानें

    May 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Anirudh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: BPL सूची से बाहर होंगे कोठियों और गाड़ियों वाले, अप्रैल से सर्वे शुरू”

  • Igmc
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    सरकारी नाैकरी: 400 स्टाफ नर्सों की जल्द होगी भर्ती

  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला में राहत, आज से रोज़ाना पानी सप्लाई शुरू

Timeline

  • July 31, 2026

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • July 31, 2026

    OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • July 31, 2026

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • July 31, 2026

    Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • July 31, 2026

    SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue In Fy27 After Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold ...

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge As Chairperson Of Manipal University Jaipur

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.