Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

  • आज से कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में 6000 जवानों का सुरक्षा घेरा

  • Himachal: हिमाचल में बाढ़ से बचाव की नई रणनीति, पुराने पुल होंगे ऊंचे

  • HP: जेओए लाइब्रेरी भर्ती में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 10 हजार हर्जाने की चेतावनी

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरलाहौल & स्पीतिविधानसभा चुनाव 2023शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों को बताया अफवाह

सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों को बताया अफवाह

By hinditvnews
February 28, 2024
344
0
Raja

HP Budget Session : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों को बताया अफवाह, सदन में गतिरोध बरकरार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया हैं। भाजपा के 15 विधायक सदन ने निलंबित कर दिए गए हैं। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

सदन में गतिरोध, बैठक नहीं हो पाई शुरू
विधानसभा सदन की बैठक शुरू नहीं हो पाई है। सदन में गतिरोध बना हुआ है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने भी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से अनुरोध किया कि वे सदन से बाहर जाएं। लेकिन जयराम वह अपनी सीट से नहीं उठ रहे हैं। वहीं, सत्तापक्ष सदन में मौजूद है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें निराधार हैं। कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक अभी शिमला नहीं पहुंचे हैं। विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है।  पार्टी हाईकमान का विश्वास पूरी तरह कायम है। मीडिया के सभी वरिष्ठ साथियों से अनुरोध है कि बेबुनियाद खबरें चलाने से बचें। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वयं सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

जयराम ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की बात कही, सुंदर ठाकुर ने खारिज किया बयान
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इस बयान को नकार दिया है। सीएम अपने चैंबर में बैठे हैं। उनके कार्यालय से बताया गया है कि यह महज अफवाह है कि सीएम ने इस्तीफा दिया है। उधर, सदन से निलंबित भाजपा विधायकों को मार्शल की ओर से एक-एक कर बाहर निकाला जा रहा है। मार्शल विधायक बलवीर वर्मा, सुरेंद्र शौरी को पकड़कर सदन से बाहर ले गए हैं। सदन में हंसराज ने कहा- कोई तो उठाओ। इसके बाद  मार्शल उन्हें पकड़कर बाहर ले गए।

विधानसभा चौक पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
राज्यसभा चुनाव के बाद उपजी स्थिति से विधानसभा परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। विधानसभा चौक पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हो रही है।

बागी विधायकों के वाहनों को गेट पर रोकने की कोशिश, जयराम को बलपूर्वक बाहर निकालने का प्रयास
बागी विधायकों के वाहनों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा गेट पर रोकने की कोशिश की। प्रतिपक्ष के विधायक सदन में आए। जयराम ठाकुर को मार्शल ने सदन से बाहर बलपूर्वक निकालने की कोशिश की। इस पर विपिन सिंह परमार ने हाथ न लगाने को कहा। वहीं, भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर को बुलाकर उनकी जांच की गई। वहीं, मार्शल विधायक जनकराज को पकड़कर सदन से बाहर ले गए। महिला मार्शल विधानसभा सदन के भीतर पहुंची हैं।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने वाले छह कांग्रेस विधायक बुधवार को हेलिकॉप्टर में सवार होकर शिमला पहुंच गए हैं। सभी छह विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था  को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई है। विधानसभा परिसर छावनी में तब्दील हो गया है।

भाजपा पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा परिसर में बुलाया
भाजपा के सभी पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा परिसर में बुलाया गया है। वहीं, सदन के भीतर भाजपा विधायक बैठे हैं। मार्शल उन्हें बाहर जाने के लिए कह रहे हैं। लेकिन विधायक वाहन जाने को तैयार नहीं। निलंबित किए सदस्य भी सदन के भीतर मौजूद हैं।

अनुराग ठाकुर बोले- प्रदेश में झूठे वादे करके कांग्रेस की सरकार बनी 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश में बड़े और झूठे वादे करके कांग्रेस की सरकार बनी और अब वे वादे पूरे नहीं हुए। आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि जहां-जहां इन्होंने वादे किए वहां ये मुकरते नजर आते हैं और इनके विधायक ही इनसे भागते नजर आते हैं। ऐसी क्या मजबूरी थी कि मात्र 14 महीनों में इनके विधायक इनका साथ छोड़ गए। अनुराग ने कहा कि जिनसे अपने परिवार, विधायक, पार्टी न संभले वे दूसरों पर ठिकरा फोड़ रहे हैं। जिनके अपने जिले में दो विधायक छोड़ कर चले गए, उसमें भाजपा क्या कर सकती है? इनके विधायक खुलकर अपनी सरकार के खिलाफ कई बार बोलते थे, क्या वह भी भाजपा करवा रही थी?

इन विधायकों को किया निलंबित
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंसराज, जनकराम, बलवीर वर्मा, त्रिलोक जमवाल, सुरेंद्र शौरी, दीप राज, पूर्ण चंद, इंद्र सिंह गांधी, दलीप सिंह और रणधीर शर्मा समेत 15 भाजपा विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित किए गए हैं। लेकिन निलंबित किए जाने के बावजूद भी विधायक सदन में ही बैठे रहे। बाहर नहीं गए।

शिमला के दो और विधायकों से भाजपा ने संपर्क साधा, हर्ष बोले- विक्रमादित्य मुख्यमंत्री बनने के योग्य
बताया जा रहा है कि शिमला जिले के दो और विधायकों से भाजपा ने संपर्क साधा है ।ये पहले हॉलीलॉज के भी करीबी रहे हैं। वहीं, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद हर्ष महाजन बुधवार को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा देकर नैतिकता का परिचय दिया है। मंत्री होते हुए उन्हें सरकार में जलील किया जा रहा था। हर्ष ने कहा कि कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री बनने की होड़ मच गई है। हर्ष महाजन ने कहा कि विक्रमादित्य मुख्यमंत्री बनने योग्य हैं। अब ये एक-दूसरे से लड़ कर ही मर जाएंगे।

क्रॉस वोटिंग करने वाले छह कांग्रेस विधायक पंचकूला छोड़ अज्ञात स्थान के लिए रवाना
राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने वाले छह कांग्रेस विधायक बुधवार को एक हेलिकॉप्टर में सवार होकर किसी अज्ञात स्थान के लिए हरियाणा से रवाना हो गए।  सूत्रों ने बताया कि राजेंद्र राणा और रवि ठाकुर समेत विधायकों ने रात यहां एक होटल में बिताई और सुबह भाजपा शासित हरियाणा के पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के लिए रवाना हुए।  राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद विधायक मंगलवार को शिमला से हरियाणा पहुंचे थे। समझा जाता है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट के संकेतों के बीच वे भाजपा के संपर्क में हैं।  विधायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कार्यशैली से निराश हैं और उनके प्रतिस्थापन की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सुक्खू ने मंगलवार को उन दावों को खारिज कर दिया था कि पार्टी के कुछ विधायकों का अपहरण कर लिया गया था और उन्होंने पंचकूला की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा था कि वह कहीं भी जा सकते हैं

सदन की कार्यवाही 12: 00 बजे तक स्थगित
संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सदन को इन हालात में चलाया जाना संभव नहीं है। सदन से  हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उनके साथ धक्कामुक्की की गई। शोर-शराबे और हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12: 00 बजे तक स्थगित कर दी गई है।  कांग्रेस के विधायक भी सदन से बाहर चले गए हैं। भाजपा के विधायक अभी भी सदन के भीतर नारेबाजी कर रहे हैं।

विधानसभा सदन में हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंसराज, रणधीर शर्मा, विनोद कुमार समेत 15 विधायक सदन की कार्यवाही से निष्कासित किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने निलंबित किए सदस्यों को बाहर जाने के आदेश दिए। विधानसभा अध्यक्ष के मार्शल से धक्कामुक्की के मामले में यह कार्रवाई की गई है। सदन में अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। स्पीकर के मार्शल से धक्कामुक्की करने का मामला। अध्यक्ष ने कहा कि अगर निलंबित सदस्य बाहर नहीं जाएंगे तो इन्हें मार्शल इन्हें बलपूर्वक निकालेंगे। इसके बाद सदस्य बेल में चले गए सदस्य। नारेबाजी करते रहे।

भावुक होकर रोने लगे विक्रमादित्य सिंह
पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य सिंह भावुक होकर रोने लगे। कहा कि वीरभद्र छह बार सीएम रहे, लेकिन रिज पर उनकी प्रतिमा के लिए जगह नहीं मिली। इससे आहत हूं। कहा कि जनता  से चर्चा के बाद आगामी फैसला लूंगा और कहा कि राज्यपाल को इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में मंत्री रहते हुए भी उन्हें कई बार नीचा दिखाने की कोशिश की गई। हाल ही में घटी शिलान्यास पत्रिकाएं तोड़ने की घटना भी इसी से जुड़ी हुई है।

सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को राज्य विधानसभा परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने इसका एलान किया। कहा कि  जनता के प्रति मेरी जावाबदेही है। कहा कि एक साल के घटनाक्रम में विधायकों की अनदेखी हुई। आवाज दबाई गई। कहा कि शिलान्यास मामले में मेरे विभाग के अफसरों को नोटिस दिए गए। वह वीरभद्र सिंह के कदमों पर चल रहे हैं। प्रियंका गांधी, खरगे को दो दिन के घटनाक्रम की जानकारी दे दी है और अब हाईकमान को फैसला लेना है।

HP Budget Session Live: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों को बताया अफवाह, सदन में गतिरोध बरकरार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा विधायक दल के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बुधवार सुबह राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले और सदन में  बजट के लिए मत विभाजन की मांग की। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल से मिलकर हमने मौजूदा घटनाक्रम की जानकारी दी। इस सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को एक पत्र सौंप गए कई मुद्दे उठाए गए। पत्र में आरोप लगाया कि मंगलवार को विपक्ष की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं पर लाए गए कटौती प्रस्ताव के दौरान स्पीकर और सरकार का व्यवहार भेदभावपूर्ण रहा। स्पीकर ने डिवीजन ऑफ वोट से इन्कार किया।  स्वास्थ्य मंत्री के जवाब के दौरान ध्वनिमत से मांग संख्या 9 को पारित किया गया। इस संबंध में सदन में उठाए गए हाथ नहीं गिने गए। स्पीकर ने जान-बूझकर सदन को अगले दिन के लिए स्थगित किया।  इसके बाद जब नेता प्रतिपक्ष और अन्य भाजपा विधायक स्पीकर से मिलने गए तो उन्होंने चैंबर का दरवाजा बंद कर दिया।  भाजपा विधायकों के साथ मार्शल, सुरक्षाकर्मियों ने धक्कामुक्की की और उन्हें चोटें आईं। भाजपा विधायक दल ने पत्र के जरिये बजट को पारित करते वक्तवोट ऑफ डिवीजन की मांग रखी और इस संबंध में स्पीकर को उचित निर्देश जारी करने को कहा। उधर, भाजपा विधायकों के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सुबह 9:30 बजे राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।
Share :
Tagsbreaking news of shimlanews of himachaqlnews of rajendra rana shimlanews of shimlanews of vikramaditya singh
Previous Article

Tamil Nadu: PM मोदी ने 17,300 करोड़ ...

Next Article

हिमाचल CM सुक्खू को हटाने की मांग: ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ps
    कांगड़ाकिन्नौरशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: हिमाचल में बागियों ने बिगाड़ी कांग्रेस की चाल

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal News
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu News:भू-वैज्ञानिकों की टीम सैंज पहुंची

    September 4, 2023
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: निर्दलियों पर संविधान के अनुसार लेंगे फैसला

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गोशाला में लगी आग, मवेशियों को बचाते जिंदा जला व्यक्ति

    May 17, 2024
    By hinditvnews
  • Vijay
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दी चेतावनी,विद्रोहियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    March 2, 2024
    By hinditvnews
  • 09 11 2023 High Court Himachal Pradesh 23577120 194435722
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुक्खू सरकार को हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

    March 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायत चुनाव: धार्मिक चुनाव चिन्हों पर रोक, आयोग का फैसला

  • Paise
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भाजपा सरकार में मिले 176 करोड़ का होगा सत्यापन

  • Suicide
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: 10वीं में कंपार्टमेंट आने पर किशोर ने दी जान

Timeline

  • July 30, 2026

    फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • July 30, 2026

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

  • July 30, 2026

    आज से कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में 6000 जवानों का सुरक्षा घेरा

  • July 30, 2026

    Himachal: हिमाचल में बाढ़ से बचाव की नई रणनीति, पुराने पुल होंगे ऊंचे

  • July 30, 2026

    HP: जेओए लाइब्रेरी भर्ती में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 10 हजार हर्जाने की चेतावनी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Kharge

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Kawar

    आज से कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में 6000 जवानों का सुरक्षा घेरा

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.