Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

दिल्लीफ़िल्म
Home›दिल्ली›Jai Shri Ram: सेंसर का हिंदी फिल्म से जय श्री राम हटाने का आदेश

Jai Shri Ram: सेंसर का हिंदी फिल्म से जय श्री राम हटाने का आदेश

By hinditvnews
March 14, 2024
370
0
Kc

Jai Shri Ram: सेंसर का हिंदी फिल्म से जय श्री राम हटाने का आदेश, बोकाडिया बोले, मर जाऊंगा पर इसे नहीं हटाऊंगा

राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, रजनीकांत, राजकुमार, धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, सलमान खान, शाहरुख खान और सनी देओल जैसे दिग्गज सितारों के साथ फिल्में बना चुके दिग्गज निर्माता-निर्देशक के सी बोकाडिया ने अपने फिल्मी सफर के बीते 50 साल में ऐसी बेबसी नहीं झेली, जैसी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) के एक आदेश के चलते उन्हें अब भुगतनी पड़ रही है। दो दिन पहले मुंबई आए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनके बनाए नए धारावाहिक ‘सरदार द गेम चेंजर’ की जमकर तारीफ की और इसे सप्ताह में एक दिन की बजाय दो दिन प्रसारित करने का भी सुझाव दिया। लेकिन, इसी मंत्रालय के अधीन आने वाले सेंसर बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बोकाडिया को उनकी नई फिल्म को लेकर जो नोटिस भेजा है, उससे फिल्म जगत भी हैरान है।

पिछले पांच दशकों से हिंदी सिनेमा में सक्रिय फिल्म निर्माता-निर्देशक के सी बोकाडिया ने बीते साल के आखिर में अपनी नई फिल्म ‘तीसरी बेगम’ के सेंसर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया। फिल्म को सेंसर बोर्ड की परीक्षण समिति (एक्जामिनिंग कमेटी) ने देखने के बाद इसे सेंसर सर्टिफिकेट देने से इसलिए इन्कार कर दिया कि ये फिल्म समाज में प्रचलित सामान्य और औचक घटनाओं को एक परंपरा के रूप में दिखाती है और इससे एक समुदाय विशेष के खिलाफ वैमनस्य फैलता है। सेंसर बोर्ड ने बोकाडिया को 14 दिन का समय इस फिल्म को पुनरीक्षण समिति (रिवीजन कमेटी) के पास ले जाने का दिया और बोकाडिया ने इसके बाद फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट के लिए फिर से आवेदन किया।

अब सेंसर बोर्ड ने के सी बोकाडिया को इसी महीने 6 मार्च को एक पत्र भेजा है जिसमें फिल्म ‘तीसरी बेगम’ को केवल वयस्कों के लिए प्रमाणपत्र के साथ जारी करने की रिवीजन कमेटी से मिली संस्तुति का जिक्र करते हुए उनसे फिल्म में 14 स्थानों पर कट्स या बदलाव करने को कहा गया है। बोकाडिया बताते हैं, ‘इन कट्स में से मुझे सबसे ज्यादा आपत्ति उस बिंदु को लेकर है जिसमे फिल्म से ‘जय श्री राम’ हटाने की बात कही गई है। राम हमारी आस्था के केंद्रबिंदु हैं और फिल्म में ये बात एक ऐसा किरदार कह रहा है जो खुद पर हमलावर हुए शख्स की शरण में है।’

रामचरित मानस के सुंदरकांड में विभीषण के अपनी शरण में आने पर भगवान राम के कथन पर, ‘शरणागत कहुं जे तजहिं निज अनहित अनुमानि। ते नर पांवर पाप सम तिन्हहिं बिलोकत हानि।।’ का उदाहरण देते हुए के सी बोकाडिया कहते हैं, ‘यदि कोई हमलावर किसी की जान लेने पर आमादा है और अपनी जान बचाने के लिए वह शख्स प्रभु श्रीराम के नाम का उच्चारण ले रहा हो तो उसे ‘जय श्री राम’ कहने से भारत में तो शायद ही कोई रोकना चाहेगा। फिल्म ‘तीसरी बेगम’ का ये संबंधित दृश्य भी ऐसा ही है जिसमें अपनी पहचान छुपाकर तीसरी शादी करने वाला शख्स फिल्म के उपसंहार में अपनी गलती मानता है और अपनी जान बचाने के लिए प्रभु श्री राम की दुहाई देता है। मैं मर जाऊंगा लेकिन अपनी फिल्म से ‘जय श्री राम’ शब्द नहीं हटाऊंगा।’

के सी बोकाडिया ने सेंसर बोर्ड के सुझाए इस कट को मानने से इनकार कर दिया है और अपनी बात सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी तक भी पहुंचा दी है। बोकाडिया कहते हैं, ‘मैंने बीते 40 साल में 60 फिल्में बनाई हैं, लेकिन मुझे कभी सेंसर बोर्ड ने इस तरह परेशान नहीं किया। मैंने हाल ही में दूरदर्शन के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल पर एक साप्ताहिक धारावाहिक ‘सरदार द गेम चेंजर’ बनाया है जिसे देखने के बाद केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे हफ्ते में दो बार करने का सुझाव दिया है, लेकिन सेंसर बोर्ड मेरी एक सामयिक फिल्म को रिलीज नहीं होने दे रहा है। अगर मेरी फिल्म को ‘जय श्री राम’ शब्दों के साथ रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली तो मैं इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाऊंगा।’ इस बारे में और सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली के बारे में बात करने के लिए सीईओ स्मिता वत्स शर्मा ने महीने के आखिर का समय दिया है।

 

Share :
Tagsnews of new filmnews of new movie of K. C. bokadianews of new movie tesri begum
Previous Article

पूर्व सीएम मनोहर अगर जीते लोकसभा चुनाव ...

Next Article

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैया जी’ का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Delhi
    दिल्ली

    Delhi Air Pollution: दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से राहत

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    फर्जी मुठभेड़ मामले में अपराध शाखा के 13 पुलिसकर्मियों पर केस, मानवाधिकार आयोग ने दिया था निर्देश

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • Rohtang
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • G
    दिल्लीराष्ट्रीय

    G20 Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति

    September 9, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 22 जनवरी तक 73% कम बारिश, जानें आगामी पूर्वानुमान

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं दिल्ली के सीएम’, सिसोदिया ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई

    August 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sukkhu
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘PM को सिर्फ चुनाव में आती है हिमाचल की याद

  • Kullu Dussehra 2023
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu Dussehra Utsav 2023: ‘मोहल्ला’ में अठारह करोड़ देवी-देवताओं का महामिलन, भगवान रघुनाथ जी के दर पर भरी हाजरी

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 2030 तक वन क्षेत्र 31% करने को रोडमैप तैयार करने के सीएम के निर्देश

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.