Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हमीरपुर से वृंदावन आने-जाने वाली बसों के किराए में हो रहा बड़ा झोल

हमीरपुर से वृंदावन आने-जाने वाली बसों के किराए में हो रहा बड़ा झोल

By hinditvnews
March 21, 2024
445
0
HRTC

वृंदावन होली मनाने जा रहे हैं संभलिए! हमीरपुर से वृंदावन आने-जाने वाली बसों के किराए में हो रहा बड़ा झोल

Himachal Pradesh News हिमाचल के हमीरपुर से वृंदावन के लिए बस सेवा की खास बात यह है कि यहां से जाने का किराया तो ठीक है लेकिन लौटने पर 135 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। हमीरपुर से वृंदावन जाने के लिए 782 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लिया जाता है जबकि उसी बस में जब आप वृंदावन से लौटेंगे तो आपको 917 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

HIGHLIGHTS

  1. हमीरपुर से जाने की 782 और आने की 917 रुपये में बुकिंग
  2. एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो में सामने आया यह कारनामा
  3. 28 मार्च को जाने व 31 मार्च को वापसी की ली है टिकट

 हमीरपुर। (Himachal Pradesh News) एक रूट पर दो तरह का किराया वसूलने की कला हिमाचल पथ परिवहन निगम के पास है। इसकी बानगी आपको हमीरपुर से वृंदावन के लिए चलने वाली बस सेवा में मिल जाएगी। वृंदावन के लिए बस सेवा की खास बात यह है कि यहां से जाने का किराया तो ठीक है, लेकिन लौटने पर 135 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं।

हमीरपुर से वृंदावन जाने का किराया 782 रुपए

हमीरपुर से वृंदावन (Hamirpur to Vrindavan) जाने के लिए 782 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लिया जाता है जबकि उसी बस में जब आप वृंदावन से लौटेंगे तो आपको 917 रुपये चुकाने पड़ेंगे। एक ही डिपो की एक ही बस में अलग-अलग किराया वसूलने की कला हिमाचल पथ परिवहन निगम के पास है।

हमीरपुर स्थित परिवहन निगम के डिपो की इस कलाबाजी से यात्री भी हैरान हैं। वृंदावन के लिए परिवार के साथ यात्रा करने वाले एक यात्री ने बताया कि उसने हमीरपुर से वृंदावन जाने के लिए तीन टिकट बुक करवाए। तीन टिकट का किराया 782 रुपये वसूल किया गया। उसी बस से वापसी में तीन यात्रियों का किराया 917 रुपये वसूला गया।

यात्री ने करवाए थे तीन टिकट बुक

यात्री ने 28 मार्च को हमीरपुर से वृंदावन व 31 मार्च को वापसी के लिए तीन टिकट बुक करवाए हैं। दैनिक जागरण को टिकट दिखाते हुए यात्री ने बताया कि वापसी पर प्रति यात्री 135 रुपये अधिक वसूले गए। टिकटों का यह घालमेल इस साल 26 जनवरी से चल रहा है, इसी दिन से यह बस सेवा शुरू हुई थी। हालांकि निगम का यह दावा है कि अब इसे सही कर दिया है, लेकिन एडवांस टिकट बता रहे कि व्यवस्था में किस तरह की लापरवाही है।

हमीरपुर जिले से अयोध्या जी धाम व वृंदावन के लिए भी बस सेवा शुरू की है। वृंदावन के लिए बस सेवा की बुकिंग एडवांस में ही हो रही है। यह बस हमीरपुर जिले के कक्कड़ से सायं पांच बजे चलती है और 7.40 बजे हमीरपुर बस स्टैंड से रवाना होती है।

ये हैं वाया बस स्टॉप

इसके बाद यह बस वाया भोटा, घुमारवीं, भगेड़, ऋषिकेश, कीरतपुर, रोपड़, चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ से होते हुए दिनभर सफर के बाद शाम 8.20 बजे वृंदावन पहुंचती है। इसी रूट पर दूसरी बस वृंदावन से दोपहर दो बजे चलती है जो अगले दिन की सुबह 3:30 बजे हमीरपुर पहुंचती है। हमीरपुर के कक्कड़ से वृंदावन के लिए बस 842 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यात्रियों के लिए दूसरी बसों की तरह इसमें भी सीटें आरक्षित की गई हैं।

29 लोगों का ग्रुप जा रहा वृंदावन

हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 से 29 लोगों का एक ग्रुप वृंदावन जा रहा है। 28 मार्च को इसकी बुकिंग करवाई गई है। ग्रुप के सदस्य संजीव ठाकुर ने बताया कि हमने कुल 29 टिकट बुक करवाए हैं। 24 टिकट का किराया सही लिया है जबकि पांच टिकट में प्रति यात्री 135 रुपये अधिक वसूले गए हैं। यात्री ने बताया कि हमने उस एडवांस टिकट खरीदते समय इसका विरोध किया तो 24 अन्य टिकट की वसूली कम की गई। ग्रुप के सदस्य ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।

 

Share :
Tagsnews of hamirpurnews of himachal pradeshnews of hrtc hamirpur to vrindavannews of shimla
Previous Article

Haryana: होली पर आईएमए का मरीजों को राहत ...

Next Article

अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद और केशव ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • High court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में फैसला सुरक्षित

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Rest House
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब प्रदेश के Rest Houses के 1800 कमरों में मिलेगी VIP सुविधा

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Weather update
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली जाने का है प्लान तो मौसम देखकर निकलें

    October 12, 2023
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अब पांच माह नालागढ़, देहरा, हमीरपुर विस क्षेत्र पर रहेगा कांग्रेस का फोकस

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Tashi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में इस जगह है विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

    March 8, 2024
    By hinditvnews
  • Markanda
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रवि को टिकट मिलते ही मारकंडा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

    March 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather update
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी से लुढ़का पारा

  • Vidhan
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    देहरा विधानसभा उपचुनाव : भाजपा और कांग्रेस से कई दावेदार

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दैनिक वेतनभोगी सेवा पर ग्रेच्युटी आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

Timeline

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • October 17, 2026

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • October 17, 2026

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • October 17, 2026

    अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • October 17, 2026

    Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cyber crime

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Maya

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.