Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

  • MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

  • Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

  • Keralam Home Minister Seeks Faster Interstate Action Against Drug Networks, Proposes Home Ministers' Conference

  • Maybelline New York Turns up the Volume on "Maybe It's My Stage" with its Festive Edition

Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Uncategorized›विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को नापना होगा चुनावी चुनौतियों का पहाड़

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को नापना होगा चुनावी चुनौतियों का पहाड़

By hinditvnews
March 28, 2024
332
0
Bagi

Himachal Politics: विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को नापना होगा चुनावी चुनौतियों का पहाड़

बागियों और निर्दलियों को गले लगाने के बाद बदले हालातों में पहाड़ को नापने की राह में फूल कम कांटे ज्यादा बिखरने लगे हैं। ऊना से लेकर हमीरपुर, कांगड़ा से लेकर लाहौल-स्पीति मेंं बगावत इसकी तस्दीक कर रही है।

बागियों और निर्दलियों को गले लगाने के बाद बदले हालातों में पहाड़ को नापने की राह में फूल कम कांटे ज्यादा बिखरने लगे हैं। ऊना से लेकर हमीरपुर, कांगड़ा से लेकर लाहौल-स्पीति मेंं बगावत इसकी तस्दीक कर रही है। नुकसान की संभावनाओं से सतर्क भाजपा ने उपचुनाव से जुड़े सभी नौ हलकों में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें छेड़ दी हैं। आला नेताओं को मान-मनौव्वल के मोर्चे पर झोंक तो दिया गया है लेकिन, बगावत आसानी से शांत होगी  दावा नहीं किया जा सकता। उधर, कांग्रेस में अभी प्रत्याशियों को लेकर असमंजस की स्थित है।

कुटलैहड़: वीरेंद्र कंवर माने तो बनेगी बात
भाजपा के लिए बड़ी चुनौती अपने कद्दावर नेता पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को मनाने की है। कांग्रेस से बगावत कर आए भुट्टो को टिकट देने से वीरेंद्र आहत हैं। भाजपा भी भुट्टो के साथ खुलकर चलने से बच रही है। कांग्रेस में प्रदेश महासचिव विवेक शर्मा, देशराज मोदगिल व देशराज गौतम टिकट की दौड़ में हैं। बड़ा फैसला लेने की स्थिति में कंवर का विकल्प भी पार्टी ने खुला रखा है।

धर्मशाला : आसान नहीं उपचुनाव की जंग
उपचुनाव की जंग धर्मशाला में भाजपा के लिए आसान रहने वाली नहीं है। सुधीर को टिकट देने पर विरोध-बगावत के सुर उठने लगे हैं। पूर्व प्रत्याशी राकेश चौधरी इस्तीफा दे चुके हैं। सांसद किशन कपूर बागी तेवरों के साथ हमलावर हैं। सुधीर के खिलाफ चुनाव लड़ चुके किशन कपूर, विशाल नैहरिया, राकेश चौधरी को साधना आसान नहीं होगा। पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, बीसीसी अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी व विजय कर्ण टिकट की दौड़ में है

गगरेट : इस्तीफों के बाद भितरघात का खतरा
बागी चैतन्य को टिकट देने पर पूर्व विधायक राकेश कालिया समेत मंडल भाजपा, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कई सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर की चुप्पी भी संदेहास्पद बनी है। भितरघात की संभावना पार्टी को परेशान कर रही है।

बड़सर : इंद्रदत लखनपाल के लिए दोहरी चुनौती
बड़सर विस क्षेत्र में इंद्रदत लखनपाल के लिए भाजपा में दोहरी चुनौती होगी। यहां पूर्व सीएम धूमल के करीबी पूर्व विधायक बलदेव शर्मा को साधना और भाजपाइयों को एक सूत्र में पिरोना होगा। भाजपा की गुुटबाजी उनके लिए चुनौती बनेगी।

सुजानपुर : पूर्व प्रत्याशी राणा के सामने भरेंगे हुंकार
उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के सामने 2022 के प्रतिद्वंद्वी कैप्टन रणजीत राणा ताल ठोकने का दम भर चुके हैं। पूर्व सीएम धूमल समर्थकों और मंडल भाजपा का खुले दिल से साथ पाना उनके लिए चुनौती से कम नहीं होगा।

लाहौल-स्पीति : इस्तीफों की झड़ी से शीत मरुस्थल गर्म
पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा रवि ठाकुर को टिकट देने पर भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने उपचुनाव लड़ने का एलान भी कर दिया है। कांग्रेस की नजर भी उन पर है। दोनों दलों में इस्तीफों से शीत मरुस्थल सियासी गर्माहट का एहसास करा रहा है।
Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

Himachal: कांग्रेस ने इस्तीफों पर मांगी जांच, ...

Next Article

13वीं लोकसभा के लिए 1999 में शिमला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    केंद्र ने ऋण लेने पर लगाईं पाबंदियां

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • 500
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में सीयू भवन निर्माण में देरी, अधिकारियों की लापरवाही पड़ सकती है भारी

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Leh
    manaliकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lahul News: पर्यटकों के लिए खुशखबर, जल्द सरचू तक बहाल होगा मनाली-लेह मार्ग

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    दुष्कर्म के बाद महिला की गला घोंटकर की थी हत्या

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Car Fire
    कांगड़ामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी के आईटीआई चौक पर ऑटो में अचानक भड़की आग

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Bagi
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    ‘कांग्रेस के भ्रष्ट बागी नेता जेल में सड़ेंगे, जनता सबक सिखाएगी’

    April 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sujanpur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रंजीत राणा की जीत

  • Sanjay
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP NEWS: पर्यवेक्षक के सामने उलझे सिराज कांग्रेस के दो धड़े

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट: दिव्यांग कर्मियों की नियमित नियुक्ति पर सरकार करे विचार

Timeline

  • October 23, 2026

    The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

  • October 23, 2026

    MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

  • October 23, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

  • October 23, 2026

    Keralam Home Minister Seeks Faster Interstate Action Against Drug Networks, Proposes Home Ministers' Conference

  • October 23, 2026

    Maybelline New York Turns up the Volume on "Maybe It's My Stage" with its Festive Edition

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

    The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

    MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

    Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.