Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›इमोशनल कार्ड के जरिये उत्तराखंड से और रिश्ता पक्का कर गए मोदी

इमोशनल कार्ड के जरिये उत्तराखंड से और रिश्ता पक्का कर गए मोदी

By hinditvnews
April 3, 2024
201
0
Modi

Rudrapur: इमोशनल कार्ड के जरिये उत्तराखंड से और रिश्ता पक्का कर गए मोदी, सभी से मांगी माफी; जानें और क्या बोले

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रुद्रपुर में हुई चुनावी रैली में जमकर इमोशनल कार्ड खेला। जनसभा में उमड़े लोगों को साधने के लिए पीएम मोदी के 35 मिनट के संबोधन में हर शब्द में इमोशन था, हर वाक्य में उत्तराखंड से लगाव, स्नेह और अपनेपन की डोर बंधी थी।

पहाड़ के लोग भावुक होते हैं। खासकर कुमाऊं के लोगों का भावनात्मक जुड़ाव ही कुछ अलग तरह का होता है, जिसके िलए यहां के लोग सारी सीमाएं लांघने से भी नहीं कतराते। पहाड़ की इसी नब्ज को भांपकर मोदी ने वोट को इनकैश करने के लिए मंगलवार को रुद्रपुर में हुई चुनावी रैली में जमकर इमोशनल कार्ड खेला।

पूरे कुमाऊं से जनसभा में उमड़े लोगों को साधने के लिए पीएम मोदी के 35 मिनट के संबोधन में हर शब्द में इमोशन था, हर वाक्य में उत्तराखंड से लगाव, स्नेह आैर अपनेपन की डोर बंधी थी।  रैली में भाषण की शुरुआत पीएम ने मां नंदादेवी के जयकारे से लेकर कुमाऊंनी में जनता से पूछा, कैसो हेरो हाल चाल… (आम लोगों से हालचाल जाना)। प्रदेश के विकास से लेकर भ्रष्टाचार तक पर जनता से भावनात्मक संवाद किया। रैली में आए लोगों के लिए पंडाल की पर्याप्त व्यवस्था न होने के लिए मोदी ने जब जनता से माफी मांगी तो पूरा पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। मोदी को एक मिनट के लिए अपना भाषणा रोकना पड़ा। पूरी रैली में भावनात्मक रूप से पीएम मोदी ने उत्तराखंड से अपने रिश्ते को और पक्का किया।

दस साल का विकास 60 साल पर भारी 
मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ, आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ। उत्तराखंड हर प्रकार की आधुनिक कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। पानी के कनेक्शन से लेकर, शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, स्वामित्व योजना, बैंक खाते सहित किसान सम्मान निधि तक का भावनात्मक तरीके से जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि किस तरह से उनकी योजनाओं से जनता को अब सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। यह भी कहा कि इतने सारे काम कैसे होते हैं, जब नीयत सही होती है। नीयत सही तो नतीजे भी सही। यह भी कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी। याद कीजिए हमने आपसे कहा था कि एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनेगा। यह गारंटी पूरी करके दिखाई। मेरे मुंह से निकला था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होने वाला। मोदी की गारंटी ने घर-घर में सुविधा पहुंचाई है। लोगों का स्वभिमान बढ़ाया है। तीसरे टर्म में आपका बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा। चौबीस घंटे आपको बिजली फ्री में मिले, इसके लिए पीएम सूर्य घर योजना शुरू की है।

 

शहजादा बोल राहुल गांधी पर हमला
पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने एलान किया है कि अगर देश ने तीसरी बार बीजेपी सरकार को चुना तो आग लग जाएगी। साठ साल तक देश पर राज करने वाले दस साल सत्ता से बाहर क्या रह गए। अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं। क्या आग लगाने की बात आपको मंजूर है। क्या आप देश को आग लगाने देंगे। क्या आग लगाने वाली भाषा लोकतंत्र की भाषा है। क्या ऐसे लोगों को सजा दोगे. पक्की सजा करोगे। चुन-चुन कर साफ कर दो।

इस बार इन्हें मैदान में मत रहने देना। इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है, इसलिए जनादेश के विरोध में लोगों को भड़काने में जुट गई है। कांग्रेस देश को अराजकता में झोंकना चाहती है। कांग्रेस के एक बड़े नेता ने दक्षिण भारत को देश से अलग करने की बात कही। देश को टुकड़े करने की बात कही। देश को दुकड़े करने वालों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं। सजा देने के बजाय कांग्रेस ने देश को बांटने वालों की बात करने वालों को टिकट दे दे दिया।

कांग्रेस ने सीडीएस बिपिन रावत का अपमान किया
उत्तराखंड के लोगों का पूरी तरह से भावनात्मक जुड़ाव होता है। मोदी ने इस मौके को जाने नहीं दिया। रैली में पूर्व सीडीएस बिपिन रावत का जिक्र किया। कहा कि प्रदेश के लोग भूल नहीं सकते। देश के वीर सूपत बिपिन रावत तक का अपमान किया गया। ऐसी कांग्रेस से उनकी देश भक्ति की बातें किसी के गले नहीं उतरती। कांग्रेस तुष्टीकरण के दलदल में ऐसे धंस गई है कि कभी देश हित में सोच ही नहीं सकती है। कांग्रेस घुसपैठ को बढ़ावा देती है, लेकिन भाजपा जब सीएए के माध्यम से मां भारती में आस्था रखने वाले लोगों को नागरिकता देती है तो कांग्रेस को तकलीफ होती है। कांग्रेस सिख, बंगाली भाई-बहनों को नागरिकता देने का विरोध कर रही है।

सिख समाज पर यह बोला
मोदी ने रैली में गुरुनाक, गुरुगोविंद देव जी के नाम का भी उल्लेख किया। कहा कि गुरुनानक जी की पवित्र धरती हमसे छीन ली गई। दशकों तक हमें गुरु को दूरबीन से देखना पड़ा। कांग्रेस कमजोरी नहीं दिखाती तो इतना बड़ा सीमा विवाद नहीं होता। कांग्रेस ने मां भारती के अपने हाथों से टुकड़े किए।

मोदी को दिन रात गाली दे रहे परिवारवादी 
मोदी ने कहा कि देश में परिवारवादियों का जमावड़ा है। मोदी को दिन रात गाली भी दे रहे हैं। धमकी भी दे रहे। हम कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, वे कह रहे कि भ्रष्टाचार बचाओ। जनता से पूछा कि भ्रष्टाचार हटना चाहिए या नहीं ? भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहिए या नहीं? भ्रष्टाचारी जेल जाने चाहिए या नहीं? सजा मिलना चाहिए कि नहीं? मोदी आपकी आवाज को सुनता है। मुझे कितनी भी गालियां दी जाएं, मोदी इन गालियों से डरने वाला नहीं है। हर भ्रष्ट पर कार्रवाई जारी रहेगी। भ्रष्टाचार गरीब और मध्यम वर्ग का हक छीनता है। आखिर में मोदी ने कहा कि आप मेरा एक काम कीजिए, जब घर जाएंगे तो बड़ों को मेरा प्रणाम बोलिएगा। साथ ही देवी देवताओं के आगे माथा टेकिएगा।

Share :
Tagsnews of dehradunnews of Lok Sabha Election 2024 uttrakhandnews of modinews of nainitalnews of rishikeshnews of Rudrapurnews of uttrakhand
Previous Article

बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को ...

Next Article

केक खाने से बच्ची की मौत: स्वास्थ्य ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra: नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ चारधाम यात्रा

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • High Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड के सांसदों-विधायकों के खिलाफ दर्ज केस

    December 7, 2023
    By hinditvnews
  • Modi
    PM MODIउत्तर प्रदेश

    PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी 17 दिसंबर को आएंगे काशी

    December 8, 2023
    By hinditvnews
  • pm Modi
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: प्रदेश को पीएम मोदी का रिटर्न गिफ्ट

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath Yatra 2024: फिटनेस जरूरी, पैदल मार्ग पर धीरे चलें..

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    चुनाव 2024: धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा..

    March 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dhumal
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Manmohan Singh: धूमल मिलने गए तो मनमोहन ने खुद खोला था PMO कार्यालय का दरवाजा

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: बड़ोग में एनएच पर बहुमंजिला इमारतों में किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के आदेश

  • Shimla Fire
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Fire: भीषण आग की चपेत में माल रोड की दो इमारतें

Timeline

  • June 16, 2026

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • June 16, 2026

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • June 16, 2026

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • June 16, 2026

    Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • June 16, 2026

    What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pramerica Life Insurance Launches 'invest Shield' With Up To 100x Life Cover And Market Linked Growth In One Plan

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth ...

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Indian Physician Launches India's First Doctor Led Brain Wellness Programme For Seniors

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Euroschool Thane Celebrates 15 Years Of Educational Excellence, Innovation, And Nurturing Future Ready Learners

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.