Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

  • Uttarakhand: केदारनाथ धाम बर्फ से ढका, बर्फबारी के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

cricketकांगड़ाखेलधर्मशालाहिमाचल प्रदेश
Home›cricket›धर्मशाला: स्टेडियम की आउटफील्ड खराब, भारत-ए-ऑस्ट्रेलिया-ए मैच पर संशय

धर्मशाला: स्टेडियम की आउटफील्ड खराब, भारत-ए-ऑस्ट्रेलिया-ए मैच पर संशय

By hinditvnews
September 15, 2026
71
0
Dharamshala

हिमाचल: धर्मशाला स्टेडियम की आउटफील्ड खराब, भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला मैच पर संशय

हिंदी टीवी न्यूज,धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 15 Sep 2026

धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लगातार बारिश के कारण आउटफील्ड को भारी नुकसान पहुंचा है। मैदान के कई हिस्सों से घास गायब हो गई है और बड़े-बड़े पैच नजर आ रहे हैं। ऐसे में 29 सितंबर से प्रस्तावित भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के मल्टी डे मुकाबले पर संशय बन गया है। एचपीसीए मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करने में जुटा है। अगले एक-दो दिन में मौसम और आउटफील्ड की स्थिति का जायजा लेने के बाद मैच पर अंतिम फैसला होगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 29 सितंबर से प्रस्तावित भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के बीच मल्टी डे मुकाबले पर संशय बन गया है। लगातार हो रही बारिश ने मैदान की आउटफील्ड को नुकसान पहुंचाया है। स्टेडियम के कई हिस्सों से हरी घास पूरी तरह गायब हो चुकी है। इन स्थानों पर बड़े-बड़े पैच नजर आ रहे हैं। मैच से पहले आउटफील्ड को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करना हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

मैदान सूखने का नहीं मिल रहा समय
धर्मशाला स्टेडियम में बारिश के पानी की तुरंत निकासी के लिए आधुनिक सब-एयर सिस्टम लगाया गया है। बारिश रुकते ही यह सिस्टम तेजी से पानी खींचकर मैदान से बाहर निकाल देता है। इसके अलावा मैदान और आउटफील्ड के रखरखाव की जिम्मेदारी एक विशेषज्ञ निजी कंपनी के पास है। इसके बावजूद लगातार बारिश और हवा में अत्यधिक नमी के कारण घास को उबरने का पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। बारिश के चलते मैदान पूरी तरह सूख नहीं पा रहा है। इससे आउटफील्ड की स्थिति लगातार खराब हो रही है। मैच से पहले मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए एचपीसीए प्रबंधन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।
वनडे मुकाबले पहले ही मोहाली शिफ्ट
एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि भारी बारिश से आउटफील्ड की घास को काफी नुकसान हुआ है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए एचपीसीए ने पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया था। इसी अनुरोध पर भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के बीच प्रस्तावित वनडे मुकाबलों को धर्मशाला से मोहाली शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि, दोनों टीमों का मल्टी डे मुकाबला धर्मशाला में ही रखा गया है। ऐसे में अब एचपीसीए की प्राथमिकता मैदान की आउटफील्ड को जल्द से जल्द दुरुस्त करना है।अगले एक-दो दिन में होगा अंतिम फैसला
मनुज शर्मा ने कहा कि मैदान को दुरुस्त करने की पूरी कोशिश की जा रही है। अगले एक-दो दिन में मौसम और आउटफील्ड के हालात का आकलन करने के बाद मैच के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि मौसम में सुधार होता है और घास को संभालने का पर्याप्त समय मिलता है, तो मुकाबले के आयोजन की उम्मीद बनी रह सकती है। फिलहाल लगातार बारिश के कारण मैच पर संशय बरकरार है।

Share :
TagsDharamshala newsdharamshala stadium outfield damaged by rain india australia a womens match in doubthimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: एम्स बिलासपुर में तीमारदारों से लूट, ...

Next Article

Himachal: बारिश के साथ मिट्टी की नमी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • yogi adityanath
    उत्तर प्रदेश

    यूपी कैबिनेट: ट्रांसफर पॉलिसी समेत 11 बड़े फैसले, पार्किंग नियम भी बदले

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए अति निर्धन परिवारों का चयन अधूरा

    May 29, 2026
    By hinditvnews
  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, सात स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Vidhan Sabha: सदन में सीएम सुक्खू बोले- इस महीने वेतन पांच और पेंशन 10 तारीख को देंगे

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Hrtc
    Chandigarh Newsपंजाबशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अमृतसर में टैक्सी चालकों से दुर्व्यवहार, पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की मांग

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Jagat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जमीन सर्वे में होगी रोवर तकनीक की मदद

    September 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चिट्टा तस्करी में संलिप्त दो पुलिसकर्मी बर्खास्त

  • Himachal Politics
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: निर्दलीय विधायकों की सीटों पर जल्दी उपचुनाव के आसार कम, जानें पूरा मामला

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

Timeline

  • October 30, 2026

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • October 30, 2026

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • October 30, 2026

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: केदारनाथ धाम बर्फ से ढका, बर्फबारी के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Amit

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Pu High Court

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Heli

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.