Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›चंबा›हिमाचल में वन विभाग ने आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग किए बरामद

हिमाचल में वन विभाग ने आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग किए बरामद

By hinditvnews
May 16, 2024
333
0
Chamba

Himachal News: सांप की खाल, गिलहरी के पंजे…. चंबा में तस्करों के अड्डे पर मारा छापा तो पुलिसवालों की भी उड़ गए होश

Trafficking of Wild Animal Parts हिमाचल में वन्‍य जीवों के अंगों की तस्‍करी मामले में वन विभाग की टीम के हाथ कामयाबी लगी है। विभाग ने दो मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महाराष्ट्र पुणे के जबकि चार आरोपित राजस्थान के हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। वन विभाग ने वन्य जीवों के इन अंगों को कब्जे में ले लिया है।

चंबा। Trafficking of Wild Animal Parts: चंबा जिला में हो रही संरक्षित वन्य जीवों के अंगों की तस्करी मामले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग बरामद हुए हैं। विभाग ने दो मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें दो महाराष्ट्र पुणे के जबकि चार आरोपित राजस्थान के हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब वन विभाग की टीम ने आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी के बाद उनके ठिकानों पर दबिश दी।

जांच में जुटा वन विभाग

टीम ने गिलहरी के सात पंजे, 278 गिदड़ सिंग्गी, अन्य जीवों के 90 से अधिक नाखून, सांप की त्वचा, कुछ हड्डियां, 50 मांस के टुकड़े व मॉनिटर लिजर्ड (गोह) के नौ पंजे बरामद किए हैं। वन विभाग ने वन्य जीवों के इन अंगों को कब्जे में ले लिया है। अब इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा। वन विभाग इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटा हुआ है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि पहले गिरोह के आरोपितों ने तीसा के नजदीक नकरोड़ में डेरा लगाया था। आरोपित यहां पर शिकार करते थे। जब टीम आरोपितों को निशानदेही के लिए नकरोड़ के लिए लेकर गई तो शिकार किए गए स्थान पर हड्डियां मिलीं। शिकार को फंसाने के लिए उन्होंने चिकन का प्रयोग किया था। अधिकारियों ने इसे सुबूत के तौर पर कब्जे में ले लिया।

महाराष्‍ट्र के दो लोग गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि वन विभाग की टीम ने 12 मई को चंबा-खजियार मार्ग पर नाके के दौरान महाराष्ट्र के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से वन्य जीवों के अंग बरामद हुए थे। आरोपित इन वन्य जीवों के अंगों को जगह-जगह ऊंचे दाम पर बेचते थे। यह भी पता चला है कि आरोपित कुरियर के माध्यम से पुणे से भी वन्य जीवों के अंग मंगवाते थे।

इस मामले के बाद दूसरे दिन ही वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि एक ओर गिरोह सक्रिय है। विभाग ने 13 मई को इस दूसरे गिरोह को चंबा के बालू में पकड़ा था। इस गिरोह में राजस्थान के चार लोग शामिल थे। इनके पास से भी भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग बरामद हुए थे।

 

Share :
Tagsnews of chambanews of himachalnews of himachal pradeshnews of shimlanews of Trafficking of Wild Animal Parts
Previous Article

Himachal News: मनाली में महिला की हत्या, ...

Next Article

Earthquake Today: हिमाचल में किन्नाैर जिले में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Air Quality Index: नालागढ़, कालाअंब से भी खराब हो गई शिमला और धर्मशाला की आबोहवा

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Leopard
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आधी रात बाजार में घूम रहा खूंखार तेंदुआ

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: मैदानी इलाकों में सता रहा कोहरे का सितम

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Govt: हिमाचल सरकार 31,000 परिवारों की हर माह 30,000 कमाई की देगी गारंटी, जानें क्या है पूरी योजना

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • Charas
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: मणिकर्ण रोड पर चरस संग पकड़ा 21 साल का युवक

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Adalat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रतिबंधित दवा रखने के जुर्म में दोषी को 15 साल का कठोर कारावास

    May 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Air Quality Index: पर्यटन नगरी मनाली, धर्मशाला से अच्छी शिमला की हवा

  • Rohit
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 80 शून्य छात्र संख्या वाले स्कूल बंद, 87 स्कूल होंगे मर्ज

  • Murder
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बेटे ने की पिता की हत्या, मां समेत दोनों गिरफ्तार

Timeline

  • July 24, 2026

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • July 24, 2026

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • July 24, 2026

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • July 24, 2026

    फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • July 24, 2026

    मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Teacher

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Delhi Police

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal High Court

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.