हिमाचल में प्राकृतिक आपदा: जेपी नड्डा ने दिया मदद का आश्वासन, CM सुक्खू ने उठाई राहत मैनुअल में बदलाव की मांग

Hindi TV News संवाददाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल दौरे पर हैं। उन्होंने सिरमौर में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया और सीसीआई राजबन स्थित राहत केंद्र में जाकर पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।















