Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

दिल्लीराष्ट्रीय
Home›दिल्ली›Budget: पहली नौकरी मिलने पर सीधे खाते में आएंगे 15 हजार, PF भी सरकार देगी, 2.1 करोड़ युवाओं के लिए बड़ा एलान

Budget: पहली नौकरी मिलने पर सीधे खाते में आएंगे 15 हजार, PF भी सरकार देगी, 2.1 करोड़ युवाओं के लिए बड़ा एलान

By hinditvnews
July 23, 2024
458
0
Budget 2024

पहली नौकरी मिलने पर सीधे खाते में आएंगे 15 हजार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में उन्होंने पहली बार नौकरी पाने वालों को तोहफा दिया है। सीतारमण ने कहा कि संगठित क्षेत्र में पहली बार नौकरी की शुरुआत करने वालों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा। यह वेतन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफ (डीबीटी) के जरिए तीन किस्तों में जारी होगा।
1. पहली बार नौकरी पाने वालों को तोहफा
सीतारमण ने कहा, “रोजगार और कौशल विकास सरकार की नौ प्राथमिकताओं में से एक है। इसके तहत पहली बार नौकरी करने वालों को बड़ी मदद मिलने जा रही है। संगठित क्षेत्र में पहली बार नौकरी की शुरुआत करने वालों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा। यह वेतन डीबीटी के जरिए तीन किस्तों में जारी होगा। इसकी अधिकतम राशि 15 हजार रुपये होगी। ईपीएफओ में पंजीकृत लोगों को यह मदद मिलेगी। योग्यता सीमा एक लाख रुपये प्रति माह होगी। इससे 2.10 करोड़ युवाओं को फायदा होगा।
 2. पीएफ में एक महीने का योगदान
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार रोजगार से जुड़ी तीन योजनाएं शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि एक महीने का पीएफ (भविष्य निधि) योगदान प्रदान करके नौकरी बाजार में प्रवेश करने वाले 30 लाख युवाओं को प्रोत्साहन प्रदान करेगी। उन्होंने घोषणा की कि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए देश में कामकाजी महिला छात्रावास स्थापित किए जाएंगे।
3. एक करोड़ युवाओं को टॉप-500 कंपनियों में 12 महीने इंटर्नशिप और हर महीने भत्ता 
वित्त मंत्री निर्मण सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार एक करोड़ युवाओं को अगले पांच साल में टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका देगी। यह इंटर्नशिप 12 महीने की होगी। इसमें युवाओं को कारोबार के वास्तविक माहौल को जानने और अलग-अलग पेशे की चुनौतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके तहत युवाओं को हर महीने पांच हजार रुपये का भत्ता भी दिया जाएगा। यही नहीं, उन्हें एकमुश्त मदद के रूप में छह हजार रुपये दिए जाएंगे। कंपनियों को अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रशिक्षण का खर्च और इंटर्नशिप की 10 फीसदी लागत को वहन करना होगा।

4. 1000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा
उन्होंने कहा, मुझे कौशल विकास और राज्य सरकारों व उद्योग जगत के साथ सहयोग के लिए प्रधानमंत्री पैकेज के तहत चौथी योजना के तौर पर केंद्र की नई प्रस्तावित योजना की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। पांच साल की अवधि में 20 लाख युवाओं को कुशल बनाया जाएगा। एक हजार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को हब में अपग्रेड किया जाएगा।

5. जलवायु के अनुकूल बीज विकसित करने के लिए धन मुहैया करेगी सरकार
सीतारमण ने कहा कि सरकार जलवायु के अनुकूल बीज विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र और उससे जुड़े विशेषज्ञों व अन्य को धन मुहैया कराएगी।

6. मनरेगा में परिवार के एक सदस्य को कम से कम 100 दिन का रोजगार
उन्होंने आगे कहा, पहले मौजूद मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी) योजना में प्रत्येक उस परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाएगा, जिसके वयस्क सदस्य शारीरिक काम चाहते हैं।

Share :
Tagsdehli
Previous Article

किराया न जमा कराने पर 16 स्मॉल ...

Next Article

शोघी के पास 700 मीटर लंबी गोरेगांव-संगल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Lok Nayak Hospital
    hospitalदिल्ली

    Delhi: जीटीबी में मरीज की हत्या के बाद भी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था लचर, कहीं भी नहीं दिखी अतिरिक्त चौकसी

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    eudctionदिल्ली

    कोचिंग सेंटर हादसा : जिन छात्रों की जान गई उनके नाम पर बनेंगे पुस्तकालय, दिल्ली की मेयर शैली ने दिया ...

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    Excise Police Case: मनीष सिसोदिया को लगा झटका, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • दिल्ली

    INDIA Alliance Rally: जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, मंच पर पहुंचे सीएम मान और सुनीता केजरीवाल

    July 30, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    eudctionदिल्ली

    दिल्ली के कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की तैयारी, रिहायशी इलाकों से हटाकर नरेला ले जाने की चर्चाएं

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    Tomato Price Hike: सब्जियों के बढ़ते दाम पर लगा ब्रेक, दिल्ली में अब इतने रुपये किलो बिक रहा टमाटर

    July 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sabha
    Lok Sabha Election 2024उत्तर प्रदेशदिल्लीबिहारहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election Result 2024 Live: अब कैसे होगा 400 पार?

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्री-प्राइमरी भर्ती नियमों में छूट के लिए केंद्र से मिली हिमाचल टीम

  • Vasuki
    manaliकिन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वासुकी और सांगला झील का आकार बढ़ा, बाढ़ का खतरा

Timeline

  • November 1, 2026

    Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • November 1, 2026

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two Day 13th Convocation

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.