Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crack Academy Launches AIRRP Across 200 Schools to Address Rising Student Stress

  • Chandigarh University MCA Online Students to Undergo Microsoft Certifications for Better Employability & Industry Readiness

  • Galgotias University Launches INR 10 Crore Innovation Fund, Strengthens Startup Ecosystem for Young Founders

  • Kora by NM Celebrates 15 Years of Crafting Modern Indian Occasionwear

  • On the Founder's Day Manipal University Jaipur Launches New Industry-Oriented Academic Programs

मौसमहिमाचल प्रदेश
Home›मौसम›Himachal Weather: कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 45 सड़कें और 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Himachal Weather: कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 45 सड़कें और 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

By hinditvnews
July 29, 2024
201
0
himachal

 राज्य में 45 सड़कें और 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

भा हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में 4 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 29 जुलाई से 3 अगस्त तक कई स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। उधर, रविवार रात को राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। घमरूर में 96.0, जुब्बड़हट्टी 63.4, चुवाड़ी 57.7, नादौन 56.5, धौलाकुआं 51.0, शिलारू 50.9, जोगिंदरनगर 50.0, धर्मशाला 48.8 व देहरा गोपीपुर में 47.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य में मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है।  31 जुलाई और 1 अगस्त को इसकी तीव्रता सबसे अधिक रहने की संभावना है। 29 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान चंबा, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला, सिरमौर जिले में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 31 जुलाई और 1 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सोलन में चलती गाड़ी पर भूस्खलन
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की अनुसार सोमवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 45 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। शिमला, मंडी, चंबा व लाहौल-स्पीति जिले में 215 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। वहीं  कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर दत्यार के पास अखबार लेकर आ रही गाड़ी पर पत्थर गिर गए। हादसे में व्यक्ति मौत हो गई है। जबकि चालक सहित तीन गंभीर घायल हुए हैं।

शिमला में जगह–जगह भूस्खलन
उधर, भारी बारिश से राजधानी शिमला में भी जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से पवाबो-क्यार-कोटी सड़क व भराड़ी के बड़ा मोड़ में  बाधित हो गई। वहीं विकासनगर में पेड़ गिर गया। इससे एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। शहर के कई अन्य भागों में भी भूस्खलन की सूचना है।
भारी बारिश से बढ़ा स्वां खड्ड का जलस्तर
कांगड़ा जिले के अंतर्गत संसारपुर टैरेस से होकर गुजरने वाली स्वां खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण निचले क्षेत्र में बहने वाले नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, प्रशासन में एहतियात के तौर पर नदी-नालों के किनारे रहने वाले प्रवासियों को पहले ही यहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। कांगड़ा जिले में रविवार से सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश हुई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 23.0, भुंतर 21.0, कल्पा 15.5, धर्मशाला 20.5, ऊना 24.0, नाहन 25.1, केलांग 16.1, पालमपुर 21.0, सोलन 20.6, मनाली 19.6, कांगड़ा 22.4, मंडी 25.1, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 26.7, चंबा 23.6, डलहौजी 18.8, कुफरी 16.0, कुकुमसेरी 14.2, रिकांगपिओ 19.4, धौलाकुआं 26.1, कसौली 21.2, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 13.7, सैंज 20.7 व बजौरा में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लाहौल में 30, मनाली में पांच घर खाली करवाए
लाहौल-स्पीति जिले के दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी के करपट नाला में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। बाढ़ से प्राइमरी स्कूल का स्टोर और शौचालय पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही 10 से 12 बीघा में लहलहाती फसल में गाद भर गई है। नाले से लगती कुछ जमीन भी बाढ़ में बह गई। 30 घरों की आबादी वाले करपट गांव के ग्रामीणों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर टेंट का सहारा लिया। बाढ़ गांव के दोनों छोर से निकल गई। करपट नाले में आई बाढ़ से ग्रामीण एक बार फिर से खौफ के साये में जीने को विवश हो गए हैं। उधर, पलचान गांव खतरे की जद में आ गया है। प्रशासन ने पांच मकानों में रह रहे लगभग 63 लोग सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिए है। मकानों को खाली करवा दिया गया है।

 

Share :
Tagshimachal
Previous Article

एमसीडी का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण पर गरजे ...

Next Article

Shimla: मंत्री रोहित ठाकुर की अगुवाई में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमधारा बसों का सफर हुआ महंगा, यात्रियों से वसूला जाएगा टोल टैक्स

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सूचना आयोग: आरटीआई आवेदन का जवाब नहीं देने पर जनसूचना अधिकारी को 15,000 जुर्माना

    July 26, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Alert
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; TTR पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    rajnithiहिमाचल प्रदेश

    जम्‍मू कश्‍मीर में 370 दोबारा लागू करने के पक्ष में राहुल गांधी?’ NC-कांग्रेस गठबंधन पर बोले राजीव बिंदल

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • Train Nurpur Road Baijnath
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: नूरपुर रोड से बैजनाथ तक आज से चलेंगी दो रेलगाड़ियां, हजारों लोगों को मिलेगी राहत; जान लीजिए टाइम ...

    May 11, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    awardeudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिक्षक पुरस्कार के लिए 70 आवेदन, 5 अगस्त को होगी छंटनी

    August 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather Update
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली जाने का है प्लान तो मौसम देखकर निकलें

  • Mukesh Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रदेश में खुलेंगे पांच निजी ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर, पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन

  • fraud
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal : ऑनलाइन गेम के चक्कर में बैंक मैनेजर ने डूबो दी 68 लोगों की कमाई, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Timeline

  • April 30, 2026

    Crack Academy Launches AIRRP Across 200 Schools to Address Rising Student Stress

  • April 30, 2026

    Chandigarh University MCA Online Students to Undergo Microsoft Certifications for Better Employability & Industry Readiness

  • April 30, 2026

    Galgotias University Launches INR 10 Crore Innovation Fund, Strengthens Startup Ecosystem for Young Founders

  • April 30, 2026

    Kora by NM Celebrates 15 Years of Crafting Modern Indian Occasionwear

  • April 30, 2026

    On the Founder's Day Manipal University Jaipur Launches New Industry-Oriented Academic Programs

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crack Academy Launches Airrp Across 200 Schools To Address Rising Student Stress

    Crack Academy Launches AIRRP Across 200 Schools to Address Rising Student Stress

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Chandigarh University Mca Online Students To Undergo Microsoft Certifications For Better Employability & Industry Readiness

    Chandigarh University MCA Online Students to Undergo Microsoft Certifications for Better Employability & Industry Readiness

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Galgotias University Launches Inr 10 Crore Innovation Fund, Strengthens Startup Ecosystem For Young Founders

    Galgotias University Launches INR 10 Crore Innovation Fund, Strengthens Startup Ecosystem for Young Founders

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.