Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: नारनौल में DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन

  • Haryana: पानीपत में NIA की पूछताछ, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच

  • Haryana: मुख्य सूचना आयुक्त से 31 लाख वसूली पर हाईकोर्ट की रोक

  • दिल्ली अग्निकांड: केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा, निष्पक्ष जांच की मांग

  • Uttarakhand: हरीश रावत का आरोप: गैरसैंण की आत्मा मार रही सरकार

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Ayodhya: 30 दिन में चौथी बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी

Ayodhya: 30 दिन में चौथी बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी

By hinditvnews
September 5, 2024
488
0
Yogi

Ayodhya: 30 दिन में चौथी बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, बोले- काशी के बाद अब अयोध्याधाम भी तमिलनाडु से जुड़ा

हिंदी टीवी न्यूज, अयोध्या Published by: Megha Jain Updated Thu, 05 Sep 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के रामसेवक पुरम में आयोजित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत कर रहे हैं। यह दक्षिण भारतीय परंपरा पर आधारित शिव मंदिर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनाथ स्वामी मंदिर के कुंभाभिषेकम और जीर्णोद्धार समारोह में कहा कि अयोध्या और तमिलनाडु का एक विशेष रिश्ता है। हजारों वर्ष पहले श्रीराम श्रीलंका में सीता माता की खोज के लिए निकले थे तब उन्होंने तमिलनाडु में भगवान शिव की आराधना की थी, जहां आज रामेश्वरम स्थापित है। भगवान शिव की कृपा से सेतुबंध का भी निर्माण हुआ था।

एक मान्यता और है कि भगवान जब सीता को लेकर वापस आ रहे थे तो माता सीता ने रामनाथ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की थी। संपूर्ण भारत एक है, यह आध्यात्मिक परंपरा आगे बढ़ रही है। अयोध्या में रामनाथ स्वामी का मंदिर बन गया है। मत, संप्रदाय, पंथ की उपासना विधि की अनेकता के बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प आगे बढ़ रहा है। इससे पहले मोदी जी की प्रेरणा से काशी तमिल संगम के दो संस्करण हो चुके हैं। काशी के बाद अयोध्या धाम भी तमिलनाडु से जुड़ चुका है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक संकीर्णता में फंसे कुछ लोग समाज को बांटने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे समय में रामनाथ स्वामी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का समारोह एक नई प्रेरणा हो सकता है। इससे प्रेरित होकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाएंगे। भारत सांस्कृतिक रूप से हर कालखंड में एक रहा है। वैदिक साहित्य इसका उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। हमारे शास्त्र इसका उदाहरण है। संतों की परंपरा, धर्म स्थल इनके प्रमाण हैं। सरकार अलग-अलग रही हो लेकिन सांस्कृतिक एकता कभी खंडित नहीं हुई। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। अयोध्या दुनिया की सबसे सुंदर आध्यात्मिक नगरी बन रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को 30 दिन के भीतर चौथी बार अयोध्या पहुंचे। सीएम रामसेवक पुरम में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत कर रहे हैं। वे 25 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित कर रहे हैं। यहां पहुंचने पर उनका दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया।

यहां अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के बाद सीएम रामलला और हनुमानगढ़ी के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे। अयोध्या में दक्षिण भारतीय परंपरा के पहले शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सीएम योगी आदित्यनाथ ने की।

 

Share :
Tagsaditya nath yogi newsayodhya newsCM Yogi Adityanath In Ramsevakpuram In Ayodhya.hindi newslucknow newsuttar pradesh news
Previous Article

Uttarakhand: शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि दोगुनी

Next Article

काशी सैलानियों की पहली पसंद: पूर्वांचल का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Salery
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    किसान बोले- वेतन आयोग के लिए पैसा, एमएसपी के लिए क्यों नहीं

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • The Tiny Feet Of A Newborn Baby In Mother's Hands
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Corona
    India Newsराष्ट्रीय

    Covid Cases: कोरोना से 24 घंटे में छह लोगों की मौत, 290 मामले किए गए दर्ज; एक्टिव केसों में भी ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • Rape
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सगे भाई ने बहन से दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर मामला उजागर

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Sushant
    फ़िल्ममनोरंजन

    Supreme Court: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को राहत

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Amit Shah
    राष्ट्रीय

    अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- वे हमेशा पिछड़ों व महिलाओं के लिए ...

    February 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • jairam thakur
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    सरकार को घेरेंगे, नेता प्रतिपक्ष जयराम

  • Sukhhu New
    हिमाचल प्रदेश

    अफसरों-मंत्रियों को दिल्ली आने की जरूरत नहीं, दिल्ली एम्स में उपचाराधीन सीएम सुक्खू ने जारी किए निर्देश

  • Bus Flip
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Accident: बाल-बाल बची 25 जिंदगियां, स्टेयरिंग लॉक होने से पलट गई बस; ब्यास नदी में समाने से बची, कई सवारियां घायल

Timeline

  • June 9, 2026

    Haryana: नारनौल में DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन

  • June 9, 2026

    Haryana: पानीपत में NIA की पूछताछ, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच

  • June 9, 2026

    Haryana: मुख्य सूचना आयुक्त से 31 लाख वसूली पर हाईकोर्ट की रोक

  • June 9, 2026

    दिल्ली अग्निकांड: केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा, निष्पक्ष जांच की मांग

  • June 9, 2026

    Uttarakhand: हरीश रावत का आरोप: गैरसैंण की आत्मा मार रही सरकार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arti

    Haryana: नारनौल में DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन

    By hinditvnews
    June 9, 2026
  • Nia

    Haryana: पानीपत में NIA की पूछताछ, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच

    By hinditvnews
    June 9, 2026
  • Pu High Court

    Haryana: मुख्य सूचना आयुक्त से 31 लाख वसूली पर हाईकोर्ट की रोक

    By hinditvnews
    June 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.