Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods in Palghar

  • HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

  • Enterprise Marketing's Reckoning with The GEO Growth Summit Arrives at INDEX'26 New York

  • 91Wheels and Mahindra Electric Complete Record-setting Cross-border EV Expedition from India to Bhutan

  • Bisleri Represents India at South Asia Co-operative Environment Programme (SACEP) in Nepal

election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश
Home›election 2024›CM ने देहरा में किया ताबड़तोड़ प्रचार, बोले- किसी पौंग विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे

CM ने देहरा में किया ताबड़तोड़ प्रचार, बोले- किसी पौंग विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे

By hinditvnews
July 6, 2024
197
0
HIMACHAL ELECTION

CM ने देहरा में किया ताबड़तोड़ प्रचार

देहरा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली, जलरियां, गुलेर, गठूटर तथा भटोली फकोरियां में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया और पार्टी प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के पक्ष में वोट मांगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसी भी पौंग बांध विस्थापित परिवार को भूमिहीन नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस मामले को देखेंगे और कानून भी बदलना पड़ा तो कानून बदल देंगे, लेकिन विस्थापितों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1972 से 20,722 प्रभावित परिवार न्याय की आस में दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ लेकिन अब कांग्रेस सरकार उनकी समस्याओं को सुलझाएगी।

उन्होंने कहा कि इस्तीफ़ा मंज़ूर न होने के कारण भाजपा से मिलने वाली उनकी दूसरी किश्त रुकी हुई थी और अब दूसरी किश्त का अटैची उनके पास पहुंच गया है, लेकिन राज्य सरकार की इस धन पर पूरी नज़र है और होशियार सिंह यह पैसा वोट ख़रीदने के लिए इस्तेमाल करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जनता पूर्व विधायक से डबल-ट्रिपल पैसा ले क्योंकि यह जन भावनाओं का सौदा कर कमाया हुआ धन है, लेकिन वोट कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को दे।

सीएम सुक्खू ने कहा कि जब देहरा की जनता से पांच वर्ष के लिए होशियार सिंह को निर्दलीय विधायक के रूप में चुना था, तो उन्हें डेढ़ साल में ही त्यागपत्र देने की क्या आवश्यकता थी। अब विधायकी छोड़कर साढ़े तीन वर्ष के लिए दोबारा विधायक बनने के लिए वोट मांग रहे हैं। विधायक पद से इस्तीफ़ा देने से पहले उन्होंने देहरा के मतदाताओं से एक बार पूछा तक नहीं कि वह इस्तीफ़ा दें या न दें। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह विधायक बनने के लिए वोट नहीं मांग रहे, बल्कि अपने अधूरे रिजॉर्ट का काम पूरा कराने के लिए वोट मांग रहे हैं। छह महीने पहले मैंने देहरा आकर क्षेत्र के लिए घोषणाएं की और होशियार कह रहे हैं कि मेरे काम कांग्रेस सरकार में नहीं हो रहे। सत्य यह है कि विधायक रहते हुए भी होशियार सिंह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कभी नहीं आए। विधायक को प्रति वर्ष क्षेत्र के विकास के लिए दो करोड़ मिलते हैं, होशियार सिंह बताएं छह साल के 12 करोड़ रुपए कहां गए।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अब जनता के सामने बेनक़ाब हो चुके हैं और बिके हुए विधायक को सबक़ सिखाने के लिए तैयार है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस विधायकों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी है। यह देहरा का भाग्य ही होगा कि उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को कांग्रेस आलाकमान ने एक सर्वे के आधार पर पार्टी का प्रत्याशी बनाकार चुनाव मैदान में उतारा है और अब क्षेत्र की का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालने के पहले ही दिन से लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 4000 अनाथ बच्चों को अपनाया है। विधवाओं और एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपए आर्थिक मदद के साथ-साथ उनके 27 वर्ष तक के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के इलाज का खर्च कांग्रेस सरकार वहन कर रही है। गाय का दूध 45 रुपए और भैंस का दूध 55 रुपए प्रति लीटर की दर से ख़रीदा जा रहा है। मनरेगा की दिहाड़ी 240 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए की गई है। महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन प्रदान कर रही है और देहरा की 1045 महिलाओं को तीन महीने के 4500 रुपए उनके खाते में डाल दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि आपदा में कांग्रेस सरकार ने बिना केंद्र सरकार की सहायता के प्रभावित 22 हजार परिवारों को फिर से बसाया और उनके पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाज़े बंद कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति में 20 प्रतिशत का सुधार लाकर 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जिससे जन कल्याण की योजनाएँ बनाकर लोगों में बांटा जा रहा है।

Share :
TagsCMhimachal election 2024
Previous Article

हिमाचल में भूस्खलन से 150 सड़कें बंद, ...

Next Article

Himachal Weather News: हिमाचल में बारिश बनी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    स्पीकर के बयान पर सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा, नारेबाजी करते वेल में पहुंचे

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • Ayog
    election 2024Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: मतदान नहीं करने दिया तो नियोक्ता पर कार्रवाई, निर्वाचन आयोग ने जारी किए कड़े निर्देश

    March 22, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    August 5, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    Himachal Tourists placesहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख, चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने के लिए शुरू होंगे नए हवाई रूट

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    ‘झंडा फहराया तो बम से उड़ा देंगे’, CM सुक्खू और कांग्रेस विधायक को फोन पर मिली धमकी

    August 14, 2024
    By hinditvnews
  • Images (13)
    election 2024Himachal Election 2024लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: प्रत्याशी ने किसी नेता को किन्नौरी टोपी पहनाई तो 700 रुपये जुड़ेंगे खर्च में

    April 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weatherहिमाचल प्रदेश

    शिमला में झमाझम बरसे बादल, राज्य में भूस्खलन से 65 सड़कें बाधित, इतने दिन जारी रहेगी बारिश

  • Aag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जंगलों की आग रोकने में सहयोग करेंगे पंचायत प्रतिनिधि

  • Manimahesh
    कुल्लूचंबाधार्मिक यात्राशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Manimahesh yatra: श्रद्धालुओं के चंबा चौगान में डेरा डाल कर पूजा अर्चना का दौर जारी

Timeline

  • June 10, 2026

    Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods in Palghar

  • June 10, 2026

    HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

  • June 10, 2026

    Enterprise Marketing's Reckoning with The GEO Growth Summit Arrives at INDEX'26 New York

  • June 10, 2026

    91Wheels and Mahindra Electric Complete Record-setting Cross-border EV Expedition from India to Bhutan

  • June 10, 2026

    Bisleri Represents India at South Asia Co-operative Environment Programme (SACEP) in Nepal

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rustomjee Partners With Rotary Club Of Bombay Airport To Advance Water Security And Sustainable Livelihoods In Palghar

    Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods ...

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Hktb Launches "hong Kong Summer Fun": A Season Of Events, Experiences And Exclusive Visitor Offers

    HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Enterprise Marketing's Reckoning With The Geo Growth Summit Arrives At Index'26 New York

    Enterprise Marketing's Reckoning with The GEO Growth Summit Arrives at INDEX'26 New York

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.