Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›DeepFake: ठगों ने लूट लिए डेढ़ लाख रुपये

DeepFake: ठगों ने लूट लिए डेढ़ लाख रुपये

By hinditvnews
December 7, 2024
411
0
Cybercrime

DeepFake: यूएई में रह रहे रिश्तेदार के बेटे की आवाज में प्रिंसिपल को आया फोन, ठगों ने लूट लिए डेढ़ लाख रुपये

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Sat, 07 Dec 2024

ऑडियो डीपफेक लोगों से ठगी करने का हाईटेक तरीका बन गया है। साइबर ठग उन्नत मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इसमें वाइस क्लोनिंग की मदद भी लेते हैं। जानें विस्तार से खबर में।

आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) ने जहां लोगों की जिंदगी आसान कर दी है, वहीं इसकी मदद से साइबर ठग लोगों को धोखाधड़ी का शिकार भी बना रहे हैं। इसमें ऑडियो डीपफेक लोगों से ठगी करने का हाईटेक तरीका बन गया है। इसमें साइबर ठग उन्नत मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इसमें वाइस क्लोनिंग की मदद भी लेते हैं। इसमें साइबर ठग किसी भी व्यक्ति के वायस सैंपल एकत्रित करने के बाद डीप एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में साइबर क्राइम सेल के पास ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें डीपफेक ऑडियो का इस्तेमाल करके प्रिंसिपल से डेढ़ लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसे यूएई में रह रहे रिश्तेदार के बेटे की आवाज में फोन आया। बताया गया कि उसे पुलिस ने वहां पर गिरफ्तार कर लिया है और छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये मांग रहे हैं। आवाज पर भरोसा करके प्रदेश में रहने वाले एक व्यक्ति ने रकम ठगों के बताए अकाउंट में डाल दी। इसके बाद जब उन्होंने रिश्तेदार को फोन करके इस बारे में बताया तो पता चला कि उनका बेटा तो उनके पास ही बैठा है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना साइबर क्राइम सेल को दी। न्होंने लोगों को इस तरह की कॉल से सावधान रहने की अपील की है। ऐसा होने पर लोगों से फौरन साइबर क्राइम सेल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने का आग्रह किया है। साइबर क्राइम सेल के मुताबिक लोग ठगी होने के बाद पुलिस संपर्क करते हैं, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार का शक होने पर पैसे ट्रांसफर करने से पहले ही संपर्क करना चाहिए।

ऐसे ठगी का शिकार हो रहे लोग
डीपफेक ऑडियो के जरिये ठगी करने के लिए साइबर ठग आपके वाइस सैंपल का इस्तेमाल करते हैं। इसमें मशीन लर्निंग जनरेटिव एआई का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से व्यक्ति को लकर मुसीबत में फंसे होने, बीमार होने या घायल होने का अहसास हो सकता है। इसी का फायदा उठाकर लोगों को अहसास होता है कि उनका अपना किसी मुसीबत में है और उन्हें उनकी मदद करनी चाहिए।

कैसे बनते हैं डीपफेक?
डीपफेक दो नेटवर्क की मदद से बनता है जिनमें एक इनकोडर होता है और दूसरा डीकोडर नेटवर्क होता है। इनकोडर नेटवर्क सोर्स कंटेंट (असली वीडियो) को एनालाइज करता है और फिर डाटा को डीकोडर नेटवर्क को भेजता है। उसके बाद फाइनल आउटपुट निकलता है जो कि हूबहू असली जैसा है लेकिन वास्तव में वह फेक होता है। इसके लिए सिर्फ एक वीडियो या वीडियो की जरूरत होती है। डीपफेक के लिए कई वेबसाइट्स और एप हैं जहां लोग डीपफेक वीडियोज बना रहे हैं।

डीपफेक ऑडियो मशीन लर्निंग जनरेटिव एआई की मदद से साइबर ठगों का धोखाधड़ी करने का नया तरीका है। इससे बचने के लिए लोगों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार के मुसीबत में फंसे होने की कॉल आने पर पहले उसकी पूरी तरह से जांच कर लें। अगर भ्रमित हो रहे हैं तो हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। हाल ही में डीपफेक ऑडियो के जरिये एक प्रिंसिपल से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है- मोहित चावला, डीआईजी साइबर क्राइम

 

Share :
TagsDeepFake Principal received a call in the voice of a relative son living in UAE thugs looted 1.5 lakh rupeeshimachal newshindi news
Previous Article

Himachal News: पंचायत कमरऊ में संयुक्त परिवार ...

Next Article

Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम…अगले दो दिन बारिश ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rajeev
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिंदल का विक्रमादित्य पर हमला: जनता तय करती है नेतृत्व

    July 9, 2026
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ग्रामीण भवन नक्शा मामला फिर जाएगा कैबिनेट में

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Chautala
    हरियाणा

    हरियाणा: रोहतक में सुनैना चौटाला का भाजपा पर हमला, अधिकारियों पर नहीं है सरकार की पकड़

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Mukesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सामाजिक सुरक्षा पेंशन और विधायक निधि जल्द जारी, मुकेश ने दी जानकारी

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Kusum
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: महिला नीति मसौदे को मंजूरी, अब कैबिनेट में प्रस्ताव

    May 4, 2026
    By hinditvnews
  • Vance
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति पत्नी संग करेंगे शिमला की सैर, सुरक्षा की जांच

    March 17, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नए एक्ट से नियुक्तियां, भर्ती पर रोक

  • Hp
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा में बदलेगा सिटिंग प्लान, 11, 12 जून को हो सकता है शपथ समारोह

  • Himachal
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Winter Session आज, हंगामेदार रहेगा सत्र

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.