Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

देहरादून: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, उत्तराखंड समेत छह राज्य करेंगे समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 15 Sep 2026
ऊपरी यमुना बेसिन में प्रस्तावित किशाऊ बांध परियोजना को लेकर राज्यों के बीच लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में परियोजना से जुड़े छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
660 मेगावाट की महत्वपूर्ण किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम दिल्ली रवाना हो गए। ऊपरी यमुना बेसिन में प्रस्तावित 660 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे।













