Dehradun: केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा: आज से ऑनलाइन बुकिंग शुरू, देर की तो इंतजार

Kedarnath Helicopter Service: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, वरना करना पड़ेगा इंतजार, आज से शुरुआत
हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Sat, 11 Apr 2026
केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग होगी।
केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए इंतजार खत्म हो गया है। आप भी चारधाम यात्रा पर आ रहे और और हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट बुकिंग के लिए तैयार हो जाएं। वरना कुछ मिनट की देरी से टिकट के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशानिर्देश पर आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in बुकिंग के लिए शाम छह बजे खुलेगी। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग होगी। दूसरे चरण में आगे की यात्रा के लिए बुकिंग की जा सकेगी।















