Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

  • देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

  • उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

eudctionदिल्ली
Home›eudction›Delhi Coaching Centre Incident: कोचिंग हादसे में एक और नया खुलासा, किसी भी विभाग ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

Delhi Coaching Centre Incident: कोचिंग हादसे में एक और नया खुलासा, किसी भी विभाग ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

By hinditvnews
July 30, 2024
235
0
dehli

 कोचिंग हादसे में एक और नया खुलासा

राजेंद्र नगर में कोचिंग हादसे में किस विभाग की लापरवाही है और किसकी नहीं इसको लेकर जांच की फाइलें अलग-अलग विभागों में दौड़ाई जा रही हैं। हालात यह हैं कि विभिन्न विभागों के अधिकारी एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी में लगे हैं। राजधानी में वैसे तो हर काम के लिए कई विभाग बने हुए हैं। इन विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय है, लेकिन ले-देकर कागजों में खानापूर्ति की जाती है। ऐसे में लोगों की जान चली जाती है फिर कार्रवाई के नाम पर कुछ दिनों तक काम होता है उसके बाद स्थिति फिर पहले वाली हो जाती है।

 एमसीडी ने नहीं दी जानकारी, फायर विभाग ने रद्द की एनओसी  
अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग सेंटर को लेकर फायर एनओसी का नियम नहीं है। इमारत में किस तरह से इस्तेमाल होगा इस पर निर्भर करता है कि एनओसी दी जाए या नहीं। इमारत जिस विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है वह विभाग एनओसी के लिए अग्निशमन सेवा को कहता है। राव आईएएस   इंस्टीट्यूट की एनओसी के लिए एमसीडी ने अग्निशमन सेवा से कहा था। इस पर निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर सारे उपाय सही पाए गए। आपातकालीन दरवाजे थे। पानी के लिए विशेष तौर पर टंकी थी। बेसमेंट में भी अग्नि सुरक्षा के उपकरण थे। एनओसी देने के लिए जो भी नियम थे उन्हें जांचने के बाद एनओसी दी गई थी। एमसीडी के भवन विभाग की जिम्मेदारी है    कि यह सुनिश्चित करे कि कहीं पर भवन निर्माण के नियमों का उल्लंघन न हो। राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर की इमारत का नक्शा पास था व बेसमेंट में स्टोर और पार्किंग के लिए अनुमति दी गई थी। जब पार्किंग व स्टोर के लिए अनुमति दी गई थी तो यहां पुस्तकालय कैसे चल रहा था? यहां पर इस विभाग ने सीधे तौर पर लापरवाही की है। साथ ही एमसीडी ने अग्निशमन सेवा को यह जानकारी नहीं दी कि बेसमेंट में पुस्तकालय चल रहा है। जब हादसा हुआ उसके बाद अग्निशमन विभाग ने एनओसी रद्द की।

एमसीडी ने तीन मौतों के बाद बदली करवट 
एमसीडी के मेंटेनेंस विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वह सड़कों पर अतिक्रमण न होने दे, नालों की सफाई का जिम्मा भी इस विभाग के पास है। ऐसे में विभाग ने दो कार्यों को लेकर सीधे तौर पर लापरवाही की है। एक तो इलाके में नालों पर अतिक्रमण, दूसरा नालों की सफाई पर लापरवाही। विभाग के पास यह भी जिम्मेदारी है कि जलभराव पर उसे तुरंत खत्म किया जाए, लेकिन राजेंद्र नगर हादसे में विभाग ने एक भी जिम्मेदारी नहीं निभाई। अब जब तीन की मौत हो गई, तब अतिक्रमण पर बुलडोजर चल रहा है।
बगल में है पुलिस बूथ
पुलिस के पास कानून-व्यवस्था के अलावा अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और उस पर कार्रवाई करने का भी अधिकार है। राजेंद्र नगर के हादसे वाले कोचिंग सेंटर के पास ही पिंक पुलिस बूथ बना हुआ है। इसके बावजूद राव आईएएस इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में अवैध तरीके से पुस्तकालय चल रहा था। साथ ही नाले पर अतिक्रमण था। इसको लेकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस चाहती तो वह पुस्तकालय बंद हो चुका होता।
हफ्तेभर पहले हुई थी छात्र की मौत 
राजधानी में जलभराव के कारण करंट लगने से 13 जुलाई को महिला की मौत और 22 जुलाई को छात्र की मौत हुई। इसके बावजूद एलजी और दिल्ली सरकार को जलभराव से निपटने का ख्याल नहीं आया। कागजी खानापूर्ति के लिए बैठकें तो बहुत होती हैं, लेकिन जमीन पर उसका न के बराबर असर होता है। यही कारण है कि बार-बार एक ही तरह के हादसे हो रहे हैं और उसके बचाव काे लेकर कोई कदम नहीं उठाया जाता।

नेविन डाल्विन का शव परिवार को सौंपा 
राजेंद्र नगर हादसे में जान गंवाने वाले तीसरे छात्र नेविन डाल्विन का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजन को सौंप दिया गया। शव लेने केरल से उनके अंकल निलू राज पहुंचे थे। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के शव गृह पहुंचे निलू राज ने बताया कि जो घटना हुई है वह बहुत ही दुखद है। इस तरह की घटना भविष्य में न हो, इसको रोकने के लिए बेसमेंट में चलने वाले सभी कोचिंग सेंटरों को बंद करना चाहिए। साथ ही बच्चों की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। इस मामले में सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। उनका कहना है कि मंगलवार को त्रिवेंद्रम में नेविन का अंतिम संस्कार होगा। वहीं शवगृह पर नेविन को श्रद्धांजलि देने के लिए केरल से सांसद हिबी ईडन, शशि थरूर सहित कुछ अन्य सांसद भी मौके पर पहुंचे थे। बता दें कि शनिवार को जलभराव के बाद कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। दो शवों का पोस्टमार्टम रविवार को ही हो गया था।

तीन छात्रों की मौत का संज्ञान ले दिल्ली हाईकोर्ट
नई दिल्ली। एक वकील ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वह कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन अभ्यर्थियों की मौत का संज्ञान ले और राष्ट्रीय राजधानी में ऐसे सभी संस्थानों और पुस्तकालयों की तत्काल सुरक्षा जांच वकील सत्यम सिंह द्वारा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र के अनुसार, यह घटना उन क्षेत्रों में शैक्षणिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाली लापरवाही के एक बड़े पैटर्न का हिस्सा है जहां अनगिनत कोचिंग सेंटर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नियमों का घोर उल्लंघन करते हुए चल रहे थे। सिंह ने पत्र में कहा कि इन घटनाओं की बार-बार होने वाली प्रकृति छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रणालीगत विफलता की ओर इशारा करती है। शिक्षा का अधिकार … अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार की कीमत पर नहीं आना चाहिए।
 

Share :
Tagsdehli
Previous Article

वायनाड में बारिश और भूस्खलन में 40 ...

Next Article

हिमाचल-पंजाब में इंटरस्‍टेट बस रूट परमिट पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • dehli
    eudctionदिल्ली

    दिल्ली के कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की तैयारी, रिहायशी इलाकों से हटाकर नरेला ले जाने की चर्चाएं

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • Delhi
    eudctionदिल्ली

    July 31, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    IAS बनने का सपना लिए दिल्ली आया था नीलेश, प्रशासन की लापरवाही से दो बहनों के इकलौते भाई की गई ...

    July 24, 2024
    By hinditvnews
  • neet
    neetदिल्ली

    NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, वेबसाइट पर मार्क्स अपलोड करने के दिए निर्देश

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • दिल्ली

    INDIA Alliance Rally: जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, मंच पर पहुंचे सीएम मान और सुनीता केजरीवाल

    July 30, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    eudctionदिल्ली

    दिल्ली में फिर मिली स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; छात्रों को भेजा घर

    August 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • apple market
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Apple Price: गाला सेब ने बढ़ाईं उम्मीदें, भुंतर मंडी में ₹240 किलो भाव

  • Govt School
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शून्य विषयों वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट मांगी, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बंद

  • Nadda
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे जेपी नड्डा

Timeline

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

  • September 15, 2026

    देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

  • September 15, 2026

    उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Bijli

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Dhami

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.