Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: बिजली कर्मियों की सुरक्षा बढ़ेगी, मोबाइल ऐप से होगी बिजली बहाली

  • शिमला: बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च डालकर सोने की बालियां लूटीं

  • नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

  • Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

दिल्ली
Home›दिल्ली›Delhi Lok Sabha Election Live: अरविंद केजरीवाल ने परिवार सहित किया मतदान

Delhi Lok Sabha Election Live: अरविंद केजरीवाल ने परिवार सहित किया मतदान

By hinditvnews
May 25, 2024
263
0
Kejriwal

Delhi Lok Sabha Election Live: अरविंद केजरीवाल ने परिवार सहित किया मतदान, दिल्ली की सातों सीट पर वोटिंग जारी

Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। दिल्ली की सात सीटों पर भी मतदान हो रहा है। इस बार 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13637 मतदान केंद्रों पर 1.52 करोड़ लोग करेंगे।

सीपीएम नेता प्रकाश करात ने किया मतदान

सीपीएम नेता प्रकाश करात ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली में अपना वोट डाला।

दिल्ली में एक बजे तक 34.37 फीसदी मतदान

चांदनी चौक- 32.18 फीसदी
पूर्वी दिल्ली- 34.24 फीसदी
नई दिल्ली- 31.66 फीसदी
उत्तर पूर्वी दिल्ली- 37.31 फीसदी
उत्तर पश्चिम दिल्ली- 35.72 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली- 33.49 फीसदी
पश्चिम दिल्ली- 34.12 फीसदी

सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवा रहे मतदाता

मतदान केंद्र के बाहर बनाये गए सेल्फी पॉइंट पर वोट डालने के बाद फोटो भी खिंचवा रहे हैं

चौधरी फवाद हुसैन पर बरसे सीएम केजरीवाल

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और इमरान खान की पार्टी के नेता चौधरी फवाद हुसैन ने केजरीवाल के एक फोटो पर रिप्लाई करते हुए एक्स पर लिखा, ‘शांति और सद्भाव नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करें। #MorePower #IndiaElection2024.’ अरविंद केजरीवाल ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं। आप अपने देश को संभालिए।’ केजरीवल ने रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। अतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।’

भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल ने डाला वोट

भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

सोसायटी से निकल मतदान केंद्र पहुंच रहे मतदाता

वसुंधरा एनक्लेव में  सोसायटी से निकलकर लोग मतदान करने पहुंच रहे है।

पश्चिमी दिल्ली के मलिकपुर गांव स्थित मतदान केंद्र के बाहर वोटिंग पर नजर बनाए हुए हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच विचार विमर्श करते गांव के जागरूक मतदाता।

अरविंदर सिंह लवली ने परिवार सहित किया मतदान

दिल्ली भाजपा के स्टार प्रचारक अरविंदर सिंह लवली ने अपने माता-पिता के साथ मतदान किया।

नूपुर शर्मा ने किया मतदान

भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा ने दिल्ली में अपना वोट डाला।

संजय सिंह की जनता से अपील

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं भारत के लोगों से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और तानाशाही के अंत के लिए वोट करें। आज हम सभी जानते हैं कि जब राजनीतिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था होती है तो सब कुछ संसद और विधान सभाओं के माध्यम से संचालित होता है। अच्छे प्रतिनिधि वहां जाएंगे, स्कूल, अस्पताल, बिजली-पानी के लिए काम करेंगे। INDI गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।’

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने किया मतदान

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 फीसदी मतदान

चांदनी चौक- 18.55 फीसदी
पूर्वी दिल्ली- 22.41 फीसदी
नई दिल्ली- 19.18 फीसदी
उत्तर पूर्वी दिल्ली- 24.49 फीसदी
उत्तर पश्चिम दिल्ली- 22.67 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली- 21.00 फीसदी
पश्चिम दिल्ली- 21.56 फीसदी

धूप के कारण बेहोश हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला

पश्चिमी दिल्ली के सेक्टर 14 स्थित सीआरपीएफ स्कूल में बनाए गए पोलिंग सेंटर में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां पर एक करीब 70 साल की महिला धूप के कारण बेहोश हो गई थी। जिसे वालंटियर ने मदद दी। महिला वोट दे चुकी थी। फिलहाल उसे अस्पताल भेज दिया गया है।

पालम गांव में बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे लोग

पालम गांव में सुबह के समय मतदाताओं की काफी भीड़ देखने को मिली। ज्यादा संख्या में बुजुर्ग मतदाता भी वोट करने आ रहे हैं।

 

Share :
Tagsnews of delhinews of delhi todaynews of kejriwalnews of voting in delhi
Previous Article

शाह बोले- पाक अधिकृत कश्मीर भारत का ...

Next Article

हिमाचल: रोहड़ू में मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Swati
    दिल्ली

    Delhi: ‘आप’ ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का एलान

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Weather report
    दिल्ली

    Delhi Weather: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • Shashi
    दिल्ली

    Tharoor on PM Modi: ‘प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी का विकल्प कौन’

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Ae Watan
    दिल्ली

    Ae Watan Mere Watan Review: जब एक रेडियो ने हिला दी थीं ब्रिटिश हुकूमत की चूलें

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Delhi
    Weatherदिल्ली

    Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी

    January 9, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    दिल्ली

    एक्शन मोड में नरेंद्र मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही लिया पहला फैसला

    June 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Paise
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: होटलों से महंगा होगा होम स्टे पंजीकरण, मनमानी फीस तय

  • cm sukhu himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Meeting 14 सितंबर को कैबिनेट बैठक

  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सड़क तोड़ने पर 5 गुना जुर्माना, लागत भी वसूली जाएगी

Timeline

  • September 16, 2026

    हिमाचल: बिजली कर्मियों की सुरक्षा बढ़ेगी, मोबाइल ऐप से होगी बिजली बहाली

  • September 16, 2026

    शिमला: बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च डालकर सोने की बालियां लूटीं

  • September 16, 2026

    नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

  • September 16, 2026

    Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • September 16, 2026

    हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bijli

    हिमाचल: बिजली कर्मियों की सुरक्षा बढ़ेगी, मोबाइल ऐप से होगी बिजली बहाली

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Crime

    शिमला: बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च डालकर सोने की बालियां लूटीं

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Hp

    नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.