Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›Farmer Protest: क्यों चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाना चाहते हैं किसान?

Farmer Protest: क्यों चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाना चाहते हैं किसान?

By hinditvnews
March 5, 2025
250
0
Kissan

Farmer Protest: किसानों के लिए चंडीगढ़ दूर… आखिर क्यों राजधानी में ही पक्का मोर्चा लगाना चाहते हैं किसान?

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Wed, 05 Mar 2025

इससे पहले बीते वर्ष सितंबर में भी किसानों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित मेला ग्राउंड में पक्का धरना लगाया था। उस दौरान किसानों को प्रशासन से चार दिन की अनुमति मिली थी।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े किसान पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाना चाहते हैं। किसानों ने दो दिन पहले चंडीगढ़ कूच का एलान किया था। हालांकि धरनाकारी किसानों के लिए राजधानी चंडीगढ़ अब दूर की बात हो गई है। क्योंकि पंजाब के साथ लगते चंडीगढ़ की सभी 18 एंट्री पॉइंट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों को भी चंडीगढ़ की सीमा पर तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा पंजाब में कई जिलों में किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इससे पहले बीते वर्ष सितंबर में भी किसानों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित मेला ग्राउंड में पक्का धरना लगाया था। उस दौरान किसानों को प्रशासन से चार दिन की अनुमति मिली थी, लेकिन भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन की अगुवाई में किसान वे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में तीन महीने का राशन लेकर सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड पहुंचे थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बीच बीते सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा होने के बाद किसान बुधवार से चंडीगढ़ में पक्का धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले कई किसान यूनियन अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ की ओर बढ़ेंगे। हालांकि पुलिस की तरफ से किसानों को चंडीगढ़ में आने से रोकने के लिए पहले ही इंतजाम किए गए हैं।

इन मांगों को लेकर विरोध जता रहा एसकेएम
वहीं, पुलिस की तरफ से किसानों को चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट्स पर रोक दिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब सरकार पर विरोध प्रदर्शन के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया है। एसकेएम की मांगों में कृषि नीति को लागू करने के अलावा, भूमिहीन मजदूरों और किसानों को भूमि वितरण जारी करना और कर्ज माफी शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को पंजाब सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बीच वार्ता विफल होने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने किसान नेताओं के आवासों पर छापे मारे थे। किसानों ने पंजाब सरकार का विरोध करते हुए कई जगह धरने भी दिए थे।

किसानों के साथ बैठक छोड़कर चले गए थे सीएम मान 
एसकेएम नेता उगराहां ने कहा था कि मुख्यमंत्री भगवंत ने हमसे 5 मार्च के विरोध प्रदर्शन की हमारी योजना के बारे में पूछा, जिस पर हमने जवाब दिया कि चर्चा लंबित है और उसके बाद हम विरोध प्रदर्शन की अपनी योजना पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नाराज हो गए और बैठक से चले गए। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनके दरवाजे किसानों के साथ बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं, लेकिन आंदोलन के नाम पर जनता को असुविधा और परेशान करने से बचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल करने के लिए हमेशा तैयार है, ताकि रेलवे या सड़क अवरोधों के माध्यम से आम आदमी को परेशानी से बचाया जा सके।

Share :
TagschandigarhFarmer Protesthindi newspunjab news
Previous Article

पंजाब: 14 तहसीलदार सस्पेंड, सीएम मान ने ...

Next Article

Punjab: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 58 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Igi
    दिल्ली

    Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान महंगी, डायल ने टैरिफ चार्ज करने की योजना बनाई

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Aag
    उत्तराखण्ड

    रानीखेत में झुग्गियों में आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू, भारी नुकसान

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Liquor Policy Haryana
    हरियाणा

    Haryana Excise Policy: गांव में दो से ज्यादा ठेके नहीं, 12 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब… नई आबकारी नीति ...

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • cricket-association
    कांगड़ाखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तीन साल बाद अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट, एचपीसीए करेगा आयोजन

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भर्ती घोटालों में हरियाणा कनेक्शन, जालसाजों के निशाने पर राज्य

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट: 6 जिलों में चेतावनी

    May 23, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal News
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर से वृंदावन के लिए आज शुरू होगी बस सेवा, उपमुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिखाएंगे हरी झंडी; इतना होगा किराया

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: एक सप्ताह बारिश-बर्फबारी, चार दिन येलो-ऑरेंज अलर्ट

  • sukhu
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Sukh Sarkar: एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये शिक्षा ऋण देगी सरकार, 10 लाख पर चार प्रतिशत ब्याज पर मिलेगी छूट

Timeline

  • March 9, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • March 9, 2026

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • March 9, 2026

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • March 9, 2026

    Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • March 9, 2026

    Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce At 6th Lineman Diwas On March 7, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, ...

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders With Felicitation On International Women's Day

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • What Is The Best Eco Friendly Refrigerator To Buy This Summer?

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.