Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

पंजाबहरियाणा
Home›पंजाब›Haryana Lok Sabha Election: दोपहर 12 बजे तक 26.9% कुल मतदान

Haryana Lok Sabha Election: दोपहर 12 बजे तक 26.9% कुल मतदान

By hinditvnews
May 25, 2024
400
0
Nayab Saini

Haryana Lok Sabha Election: दोपहर 12 बजे तक 26.9% कुल मतदान, यमुनानगर में सबसे ज्यादा 32% दर्ज किया

Haryana  Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: हरियाणा में दस लोकसभा सीटों और करनाल उपचुनाव का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो जाएगा। दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता  223 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। प्रदेश के 20,031 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

मतदान के बीच ही ईवीएम की बैटरी हुई लो, ग्रामीणों ने फर्श पर बैठकर किया इंतजार

अंबाला के मुलाना विधानसभा क्षेत्र के तेजा मोहड़ी गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ नंबर 162 में मतदान के बीच ही सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर ईवीएम की बैटरी कम हो गई। करीब 30 मिनट के इंतजार के बाद मशीन की बैटरी को बदला गया और फिर से मतदान शुरू हुआ। इस बीच ग्रामीण मतदान करने के इंतजार में काफी देर परेशान हुए और ग्रामीण थककर जमीन पर ही बैठ गए।
मतदान करने आए बुजुर्ग निर्मल सिंह, गुरनाम सिंह, धर्मवीर सिंह, राहुल, जरनैल सिंह, सोहन सिंह, इसरो देवी, सावित्री देवी आदि का कहना था कि बड़े उत्साह से मतदान करने के लिए आए थे। कतारों में लगकर मतदान की बारी का इंतजार कर रहे थे कि अचानक ईवीएम की बैटरी ही कम हो गई और मतदान रूक गया था। तभी बूथ अधिकारी ने दूसरी बैटरी का प्रबंध करवाकर उसे बदला और मतदान को सुचारू किया।

12 बजे तक कुल मतदान 26.9% रहा

हरियाणा में दोपहर 12 बजे तक कुल मतदान 26.9% रहा। सबसे अधिक मतदान यमुनानगर जिले में 32% दर्ज किया गया। चरखी दादरी, फतेहाबाद, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, मेवात में भी 30% से अधिक मतदान हुआ।

हिसार के खेदड़ में हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसपी

हिसार के बरवाला क्षेत्र के खेदड़ बूथ नंबर 124 में दो गुटों के बीच कहासुनी हुई थी। सूचना मिलते ही हिसार के एसपी मोहित हांडा मौके पर पहुंचे।

महमूदपुर गांव में मतदान केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं में मारपीट

अंबाला के महमूदपुर गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने तीन व चार नंबर मतदान केंद्र के बाहर दो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जबरन वोट डालने व मतदाताओं को अपनी बातों से लुभाने का आरोप लगा रहे है।
माहौल बिगड़ते देखकर आनन-फानन में बराड़ा डीएसपी सुरेश कुमार, साहा थाना प्रभारी जतिंद्र सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत करवाया। इसके अलावा डीएसपी सुरेश कुमार ने मतदान केंद्र के पास हेयर ड्रेसर की दुकान खोलकर बैठे युवकों को बाहर निकाला और दुकान बंद करवाई।

वोट डालने के बाद सीएम विपक्ष पर हुए गर्म

अंबाला लोकसभा के अंतर्गत आने वाली नारायणगढ़ विधानसभा के गांव मिर्जापुर माजरा में सीएम नायब सिंह सैनी परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी और बेटा भी वोट बूथ पर वोट डालते दिखाई दिए। वोट डालने के बाद बाहर आकर सीएम नायब सिंह सैनी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जितने भी यह घमंडिया गठबंधन के लोग हैं सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं।

साढ़े 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग

हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। 11.30 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। लोकसभा के साथ ही करनाल विधानसभा के उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। प्रदेश में कुछ जगहों पर मॉक पोल के दौरान ईवीएम में खराबी आने से मशीनें बदली गई। कुल 62 ईवीएम मशीनें बदली गई हैं।

पलवल में मतदान केंद्र पर दिखी अव्यवस्था

पलवल में राजकीय प्राइमरी पाठशाला (मुजेसर) में इंदिरा नगर और ऑटो पिन के लोगों के लिए बने मतदान केंद्र पर अव्यवस्था दिखी। गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हुई। लोग लिस्ट में अपना नाम ढूंढते रहे। यहां पेयजल और बैठने की भी व्यवस्था नहीं थी।

दिग्गजों ने किया मतदान

सीएम नायब सैनी, पूर्व गृहमंत्री अनिल विज, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, परिवहन मंत्री असीम गोयल ने मतदान किया। मुख्यमंत्री सैनी ने परिवार संग अपने गांव मिर्जापुर के बूथ नम्बर 122 पर मतदान किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिवार सहित पैतृक गांव सांघी में वोट डाला। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में हवा है। वहीं, रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह देश की प्रगति व संविधान बचाने की लड़ाई है। दावा किया कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन सभी 10 सीट जीतेगा। परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल ने अपने गांव नन्यौला में मतदान के बाद पार्टी का एजेंट काउंटर भी संभाला।

भाजपा प्रत्याशी ने लगाया जबरदस्ती वोट डलवाने का आरोप

रोहतक लोककसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविन्द शर्मा ने किलोई में लोगों के साथ जबरदस्ती वोट डलवाने के आरोप लगाए हैं। वह शनिवार को झज्जर के बूथ नंबर -71 पर परिवार सहित वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि किलोई के एससी बूथों पर कुछ लोग जबरदस्ती मतदाता के साथ जाकर खुद वोट डलवा रहे हैं, जबकि लोग विरोध कर रहे हैं और खुद वोट करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मतदाता पर अपने दबाव के प्रयास कर रहा है, लेकिन कामयाब नहीं हो रहा। प्रशासन और चुनाव आयोग ने कड़े इंतजाम किए हुए हैं। लोग बढ़-चढ़ कर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी 10 सीट भाजपा के खाते में आएंगी।

सिरसा में सबसे ज्यादा वोटिंग

हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 17.1 फीसदी मतदान हुआ है। सिरसा में सबसे ज्यादा 20.8% और कुरुक्षेत्र में 20.6% वोटिंग हुई।

 

Share :
Tagsnews of ambalanews of fatehabadnews of haryananews of kaithalnews of mahendergarhnews of punjabnews of voting today in haryana
Previous Article

Rahul Gandhi: आज अमृतसर में राहुल गांधी

Next Article

शाह बोले- पाक अधिकृत कश्मीर भारत का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • National Conference Of Rural Cooperative Banks Inauguration
    हरियाणा

    Haryana: हरियाणा में फिर अंधाधुंध फायरिंग

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Medical
    हरियाणा

    मेडिकल कॉलेज में मारपीट मामले में अब जूनियर डॉक्टरों ने दर्ज कराया केस

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Anil Vij
    हरियाणा

    हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र से दूरी बना सकते हैं अनिल विज

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Faridcot
    पंजाब

    कोटकपूरा में लूटपाट से परेशान लोग, दिन दहाड़े पैसा लूट रहे लूटेरे

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Rinku
    पंजाब

    इकलौते सांसद के भाजपा में जाने से बिफरी आप,

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Theft
    हरियाणा

    Fatehabad: दिनदहाड़े दो घरों में घुसे चोर, डेढ़ लाख नकदी और सोने के जेवर चुराए

    June 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

  • shimla snowfoll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: सड़कें बहाल करने के लिए 15 हजार कर्मियों की छुट्टियां रद्द, एचआरटीसी के 640 रूट बंद

  • Dalai lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला लौटे दलाई लामा, अनुयायियों ने किया भव्य स्वागत

Timeline

  • October 28, 2026

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • October 28, 2026

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • October 28, 2026

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • October 28, 2026

    Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • October 28, 2026

    Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 ...

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • G SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.