Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HC का फैसला: तलाक के बाद भी उपहार वापसी अधिकार

HC का फैसला: तलाक के बाद भी उपहार वापसी अधिकार

By hinditvnews
January 2, 2026
234
0
himachal high court

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा: तलाक के बाद भी धन-उपहार वापसी के लिए दी जा सकती अर्जी

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 02 Jan 2026

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को कहा कि स्त्री धन व संपत्ति की वापसी पर गुण-दोष के आधार पर फैसला सुनाए। वहीं, वैवाहिक विवादों और संपत्ति के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवादों और संपत्ति के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला पारित किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि पति-पत्नी के बीच तलाक की डिक्री पारित हो चुकी है, तब भी महिला धन, उपहार और अन्य संपत्तियों की वापसी के लिए फैमिली कोर्ट में स्वतंत्र रूप से अर्जी दे सकती है।

न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने फैमिली कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि अधिनियम की धारा 7 और 8 के तहत पति-पत्नी के बीच संपत्ति से जुड़े किसी भी विवाद को सुलझाने का विशेष अधिकार फैमिली कोर्ट के पास है। यह अधिकार सिविल कोर्ट से भी ऊपर है।

हाईकोर्ट ने कहा कि हम पक्षकारों को दोबारा लंबी कानूनी लड़ाई या अलग से दीवानी मुकदमा दायर करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। न्याय का तकाजा है कि फैमिली कोर्ट ही संपत्ति से जुड़े इन विवादों का निपटारा करे। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के पुराने आदेश को रद्द करते हुए मामले को वापस भेज दिया है। अदालत ने निर्देश दिया है कि फैमिली कोर्ट दोनों पक्षों को सबूत पेश करने का मौका दे और स्त्री धन व संपत्ति की वापसी पर गुण-दोष के आधार पर फैसला सुनाए। अदालत ने दोनों पक्षों को 17 फरवरी को फैमिली कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि अपीलकर्ता ने अपने पति से तलाक के लिए याचिका दायर की थी। साल 2018 में उन्हें एकतरफा तलाक की डिक्री मिल गई। इसी दौरान उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 27 के तहत अपने स्त्रीधन और उपहारों की वापसी के लिए एक आवेदन दायर किया था। हमीरपुर के फैमिली कोर्ट ने इस आवेदन को खारिज कर दिया था।

ड्रग तस्करी में शामिल कांस्टेबल की जमानत अर्जी की खारिज
नशा तस्करों पर प्रदेश में चल रही कार्रवाई के बीच शिमला की विशेष अदालत ने पुलिस कांस्टेबल राहुल वर्मा की नियमित जमानत अर्जी खारिज कर दी है। राहुल पर अंतरराज्यीय हेरोइन (चिट्टा) तस्करी गिरोह के सरगना संदीप शाह के साथ संबंध का आरोप है। 31 दिसंबर 2025 को विशेष न्यायाधीश-2 यजुवेंद्र सिंह की ओर से पारित आदेश में आरोपों को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा गया कि वर्मा ने पिछले छह वर्षों से नारकोटिक्स मामलों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट में तैनात होने के बावजूद अपने पद का दुरुपयोग किया।

वह सरगना शाह के साथ मिलकर शिमला में हेरोइन की ढुलाई, तौल, पैकिंग और वितरण में कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहा था। अदालत में पेश पुलिस स्टेटस रिपोर्ट में मुख्य सबूतों का उल्लेख इस तरह है। इसमें संदीप शाह द्वारा राहुल को दी गई सिमकार्ड का ससुराल से बरामद होना, व्हाट्सएप चैट और बैंक ट्रांजेक्शन से दोनों के बीच संबंध, ड्रग की रकम को सहयोगियों और परिवार के खातों में जमा करवाने के साथ सह-आरोपी की गिरफ्तारी के तुरंत बाद मोबाइल फॉर्मेट करना जैसे आरोप शामिल हैं।

टेंडर वैधता खत्म तो सुरक्षा राशि जब्त करना असांविधानिक: कोर्ट
हिमाचल हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि टेंडर की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है तो विभाग न तो ठेकेदार की सुरक्षा राशि (ईएमडी) जब्त कर सकता है और न ही उसे भविष्य के लिए ब्लैक लिस्ट कर सकता है।

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दवा आपूर्तिकर्ता फर्म के खिलाफ जारी 21 मार्च 2025 के आदेश को असांविधानिक और मनमाना करार देते हुए रद्द कर दिया है। अदालत ने सरकार को निर्देश दिए कि याचिकाकर्ता फर्म की जब्त की गई 2 लाख रुपये की ईएमडी तीन महीने के भीतर वापस की जाए। कोर्ट ने फर्म पर लगाया तीन साल का प्रतिबंध तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं।

एक दवा आपूर्ति करने वाली फर्म ने मई 2023 में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाओं की आपूर्ति के लिए निकाले गए टेंडर में भाग लिया था। टेंडर की शर्तों के अनुसार बोली जमा करने की अंतिम तिथि से 180 दिनों तक ही वैध रहनी थी। यह अवधि 24 नवंबर 2023 को समाप्त हो गई।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP High Court said An application can be filed for the return of money and gifts even after divorceshimla news
Previous Article

Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर: कमरुनाग झील ...

Next Article

अंकिता हत्याकांड: सबूत लाओ, जांच को तैयार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

    June 12, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 15 तक आधार-बैंक सीडिंग नहीं, तो छात्रवृत्ति बंद

    May 12, 2026
    By hinditvnews
  • Kasauli
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कसौली सीडीएल में बच्चों की दो वैक्सीन फेल

    May 11, 2026
    By hinditvnews
  • Male Doctor In The Hospital
    दिल्ली

    दिल्ली: LHMC में डॉक्टरों की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी

    December 31, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कराहते पहाड़: अंग्रेजों की सुरक्षित राजधानी शिमला आज बदहाल, ब्रिटिशकाल भवन अब भी मजबूत

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    पंजाब में टोल फ्री: धान की खरीद न होने के विरोध में भाकियू उगराहां ने फ्री करवाए टोल

    October 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Gucchi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गुच्छी मशरूम अब लोग खुद उगा सकेंगे, औषधीय गुण से भरपूर

  • Shimla Weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    मानसून बना आफत! दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से कई क्षेत्रों में भूस्खलन

  • Koksar
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : तीन दिन में मनाली पहुंचे 50,000 सैलानी

Timeline

  • October 8, 2026

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • October 8, 2026

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • October 8, 2026

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • October 8, 2026

    VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • October 8, 2026

    Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT Design, Technology and Experiences'

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.