Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

manalinahanWeatherउत्तराखण्डऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himacha Weather: हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Himacha Weather: हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

By hinditvnews
April 18, 2025
300
0
Weather

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें कब तक खराब रहेगा माैसम

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Fri, 18 Apr 2025

प्रदेश में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी, अंधड़ व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी, अंधड़ व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार रात को भी अंधड़ के साथ बारिश से भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं के कारण प्रदेश भर में जगह-जगह पेड़ गिरने से दर्जनों घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिला हमीरपुर के मैहरे बाजार में एक झुग्गी पर पेड़ गिरने से भीतर सो रहे आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हैं। वहीं, मंडी में एक महिला की अंधड़ के बीच संतुलन खोकर लेंटर से गिरने से मौत हो गई।

इतने दिन खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 अप्रैल की रात-शाम से 21 अप्रैल तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर के अलावा चंबा व कुल्लू के ऊंचे इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी तथा कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। इसी तरह कांगड़ा, शिमला, मंडी और चंबा व कुल्लू जिलों के शेष भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।  वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 अप्रैल से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
माैसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल की रात से 19 अप्रैल की मध्य रात्रि तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और शिमला जिले में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट है। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। लाहौल-स्पीति जिले के दक्षिणी भागों में मध्यम से भारी बर्फबारी के आसार हैं। 18 अप्रैल की रात से 19 अप्रैल की मध्य रात्रि तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और शिमला जिले में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का अलर्ट है। 20 अप्रैल को 30-40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चलने का अलर्ट है।

तापमान में आएगा ये बदलाव
वहीं, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। उसके बाद धीरे-धीरे राज्य के कई हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।  उसके बाद धीरे-धीरे राज्य के कई हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 15.1, भुंतर 13.2, कल्पा 7.5, धर्मशाला  16.4, ऊना 15.4, नाहन 18.7, केलांग 3.6, पालमपुर 15.0, सोलन 13.4, मनाली 10.2, कांगड़ा 16.4, मंडी 16.7, बिलासपुर 16.2, हमीरपुर 15.7, चंबा 14.5, कुफरी 13.3, कुकुमसेरी 3.5, नारकंडा 11.2, भरमाैर 13.9, रिकांगपिओ 10.3, सेऊबाग 10.0, बरठीं 15.2, कसाैली 18.3, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 12.0, ताबो 7.0, बजाैरा 13.1 व देहरा गोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newssolan news
Previous Article

हिमाचल: बिना परमिट गाड़ी चलाने पर चालान, ...

Next Article

रोहड़ू: बौंद्रा देवता के मंदिर में डकैती ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Arrest
    पंजाब

    शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

    May 3, 2026
    By hinditvnews
  • 23 01 2024 Musk 23636058 103348239
    राष्ट्रीय

    ताकतवर देश पावर नहीं छोड़ना चाहते, UNSC में भारत का स्थायी सदस्य न होना बकवास’: एलन मस्क ने शक्तिशाली देशों ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Rohtak
    हरियाणा

    मेरठ के उलट हत्याकांड: पत्नी के प्रेमी को पीटकर गड्ढे में जिंदा गाड़ा

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Cabinet Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP कैबिनेट फैसले: हिमाचल में शराब महंगी, बाहरी वाहनों पर बढ़ा प्रवेश शुल्क, लॉटरी शुरू

    February 13, 2026
    By hinditvnews
  • Cbi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Bribery Case: ईपीएफओ क्षेत्रीय आयुक्त ने असेसमेंट रिपोर्ट खारिज कर जारी किया था नोटिस

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Rekha
    दिल्ली

    दिल्ली: नई परिवहन नीति से प्रदूषण घटेगा, व्यवस्था होगी आधुनिक

    June 30, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Sarso Oil
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मिलेगा रिफाइंड तेल, निगम ने मांगीं निविदाएं

  • Spiner
    कांगड़ाखेलधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में गेंदबाजों के साथ,स्पिनरों का दबदबा

  • Pratibha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का समर्थन

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.