Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: खनेरी नर्सिंग संस्थान बदहाल, 2 छात्राओं को टीबी, 17 को एहतियाती दवा

Himachal: खनेरी नर्सिंग संस्थान बदहाल, 2 छात्राओं को टीबी, 17 को एहतियाती दवा

By hinditvnews
May 3, 2026
125
0
Male Doctor In The Hospital

हिमाचल: नर्सिंग संस्थान खनेरी के बुरे हाल, 2 छात्राओं को टीबी, 17 को दी एहतियातन दवा; कहां सो रही सरकार?

हिंदी टीवी न्यूज, रामपुर बुशहर Published by: Megha Jain Updated Sun, 03 May 2026

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी रामपुर में संचालित सरकारी नर्सिंग संस्थान के बुरे हाल हैं। एसडीएम की जांच में इस संस्थान में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशिक्षु नर्सों के परिजनों ने भी इस बात का खुलासा किया है कि उनके बच्चे यहां पर पौष्टिक भोजन व अत्यधिक दबाव के कारण टीबी संक्रमित हो गए हैं।

चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में संचालित सरकारी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान की दो छात्राएं टीबी की चपेट में आई हैं। इन छात्राओं के संपर्क में आने वाली संस्थान की 17 अन्य छात्राओं को बचाव के लिए एहतियातन दवा दी गई है।

नर्सिंग संस्थान में पाई गईं अनियमितताओं से नाराज छात्राओं के अभिभावकों ने शनिवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का घेराव किया और संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. मधु गौतम को पद से हटाने की मांग की। हालांकि जांच कमेटियों से प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है।

अभिभावकों ने खुलासा किया कि पौष्टिक भोजन न मिलने और अत्यधिक मानसिक दबाव के कारण दो बच्चियां टीबी पॉजिटिव हो गई हैं। करीब पांच माह से इस बीमारी से ग्रसित इन बच्चियों का उपचार चल रहा है। अभिभावकों के साथ अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता कौल सिंह ने कहा कि एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार संस्थान की ओर से प्रशिक्षुओं से भोजन के 3,600 रुपये वसूले जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पौष्टिक खाना नहीं मिलता। एक कमरे में पांच-पांच बच्चियों को एक साथ रखा जाता है।

बंदरों को भगाने के लिए बच्चियों की ड्यूटी लगाई जाती है। बिलासपुर से पहुंचे दो बच्चियों के परिजनों ने बताया कि दो बेटियों को टीबी हुआ है। जब उन्हें अखबार के माध्यम से यह जानकारी मिली तो वे रामपुर पहुंचे। उधर, खनेरी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रोशन कौंडल ने बताया कि दो प्रशिक्षु छात्राओं को टीबी हुआ है। अन्य को एहतियातन दवा दी है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी है। 

एसडीएम की जांच में अनियमितताओं के खुलासे
अनियमितता की शिकायत मिलने पर एसडीएम रामपुर इसकी जांच कर चुके हैं। उनकी रिपोर्ट में भी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। एसडीएम स्वास्थ्य विभाग के शिक्षा विंग के निदेशक को रिपोर्ट भेज चुके हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नर्सिंग संस्थान 2007 से संचालित हैं, लेकिन यहां पर मैस का टेंडर आज तक नहीं हुआ। कई साल से एक ही व्यक्ति मैस चला रहा है, जिसका रिकॉर्ड भी संस्थान के पास नहीं हैं।

दो संक्रमितों में से एक का उपचार पूरा हो गया है। दूसरी छात्रा का उपचार चल रहा है। उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। 17 को ट्यबरक्लोसिस प्रिवेंशन ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। – यशपाल रांटा, सीएमओ

Share :
TagsHimachal Dire State of Khaneri Nursing Institute 2 Students Contract TB 17 Administered Preventive Medicationhimachal pradeshhindi newsRampur Bushahar Newsshimla news
Previous Article

Himachal: हाईकोर्ट ने शास्त्री भर्ती पर लगाई ...

Next Article

ऊना: STF की कार्रवाई, 1 किलो चिट्टे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट ने 60 वर्ष सेवानिवृत्ति लाभ आदेश पर रोक लगाई।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Pu
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: पीयू की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत

    July 28, 2026
    By hinditvnews
  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: शीतलहर से ठिठुरे लोग, पहाड़ों पर बर्फबारी तो निचले इलाकों में हो सकती है बारिश; जानिए आपके जिले ...

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Kangna
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कंगना का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- देश को शर्मसार करने वाले बयान दिए

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Bike
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: लैंड पूलिंग नीति के विरोध में किसानों की बाइक रैली

    July 13, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जॉब ट्रेनी भर्ती पर नियमित कर्मियों जैसे होंगे नियम

    September 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP: हिमाचल में स्नातक परीक्षाएं 27 से, HPU ने जारी किया शेड्यूल

  • Jagat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल को एफआरए से बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

  • Himachal News
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर से वृंदावन के लिए आज शुरू होगी बस सेवा, उपमुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिखाएंगे हरी झंडी; इतना होगा किराया

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.