Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: हाईकोर्ट ने शास्त्री भर्ती पर लगाई रोक, बीएड अभ्यर्थियों को झटका

Himachal: हाईकोर्ट ने शास्त्री भर्ती पर लगाई रोक, बीएड अभ्यर्थियों को झटका

By hinditvnews
May 3, 2026
157
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

Himachal Pradesh High Court: शास्त्री भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक, बीएड पास अभ्यर्थियों को झटका

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Sun, 03 May 2026

बीएड पास अभ्यर्थियों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है।

हिमाचल प्रदेश में शास्त्री (संस्कृत शिक्षक) की भर्ती प्रक्रिया में बीएड पास अभ्यर्थियों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद शिक्षा विभाग ने भी तुरंत प्रभाव से पूरी भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

मामला सीडब्ल्यूपी नंबर 6465/2026 (प्रवीण कुमार बनाम राज्य सरकार व अन्य) से जुड़ा है। मामले की सुनवाई 30 अप्रैल को प्रदेश हाईकोर्ट में हुई थी। याचिकाकर्ताओं ने 2023 में आयोजित भर्ती प्रक्रिया के आधार पर बीएड अभ्यर्थियों को शास्त्री पद पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया को चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट ने आदेशों में स्पष्ट किया कि इससे पहले 30 दिसंबर 2024 को सीडब्ल्यूपी नंबर 9010/2023 (हेमंत शर्मा बनाम राज्य सरकार) मामले में 11 अक्तूबर 2023 का संबंधित सर्कुलर रद्द किया जा चुका है। इसके बावजूद उसी आधार पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाना अवैध और अनुचित माना गया। कोर्ट ने कहा कि जब सर्कुलर पहले ही रद्द हो चुका है, तो उसके आधार पर की जा रही कार्रवाई सही नहीं ठहराई जा सकती। इसी के चलते कोर्ट ने अगली सुनवाई तक भर्ती प्रक्रिया में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं।

हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में निदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नवंबर 2023 और जनवरी 2024 में हुई काउंसलिंग के आधार पर शास्त्री पदों पर चल रही पूरी भर्ती प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से रोक दी जाए। अगली सुनवाई तक किसी भी प्रकार की नियुक्ति प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए। 

उधर, इस फैसले का असर प्रदेश के हजारों बीएड पास अभ्यर्थियों पर पड़ेगा, जो लंबे समय से शास्त्री पद पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। काउंसलिंग पूरी होने के बाद नियुक्ति की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों को अब अगली सुनवाई तक इंतजार करना होगा। अब मामले की अगली सुनवाई में तय होगा कि भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा या पूरी प्रक्रिया में बदलाव होगा। फिलहाल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Pradesh High Court Stays Shastri Recruitment Process Setback for B.Ed. Candidateshindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: शिमला सहित कई जिलों में बारिश, ...

Next Article

Himachal: खनेरी नर्सिंग संस्थान बदहाल, 2 छात्राओं ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    मानेसर भूमि घोटाला: पंचकूला CBI कोर्ट में आरोप तय, 2 मार्च से नियमित सुनवाई

    January 3, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    JaipurRajasthan

    जोधपुर की बेटी ने पाई आजादी: 12 साल में विवाह, अदालत ने कुप्रथा के खिलाफ फैसला

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2025: पंजाब किंग्स का धर्मशाला में अभ्यास शिविर, 2 से 6 मार्च

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: HPU ने निजी बीएड कॉलेजों पर कार्रवाई, 4 करोड़ वसूली, निरीक्षण फीस

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • Virat
    cricketखेल

    ICC Rankings: नॉकआउट के बाद विराट की रैंकिंग में चमक, शीर्ष-10 में 4 भारतीय

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    Rajasthan

    जोधपुर: गर्ल्स हॉस्टल में MBBS डॉक्टर का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

    May 28, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Mall Road
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्रिसमस पर सज गया रिज, विंटर कार्निवाल पर रौनक

  • Weather
    manalinahanWeatherउत्तराखण्डऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himacha Weather: हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

  • Vyas
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ब्यास नदी में प्लास्टिक का खतरा, पारिस्थितिकी जोखिम उच्च स्तर पर

Timeline

  • August 1, 2026

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • August 1, 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • August 1, 2026

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • August 1, 2026

    Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • August 1, 2026

    Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • From Achievement To Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor Of Colombo Kaps For Lpl 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.