Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Lucknow's One-of-Its-Kind AI-Powered Luxury Villas Set a New Benchmark for Tier-2 Living

  • From Touch to Voice to Motion: Flam AI Rewrites the Rules of Brand Engagement in 2025

  • Anjana Ghosh, Former Director of Bisleri, Launches Smart Force by Scale Sherpas

  • Pongal Fete Gets all its Rustic Charm at Dr. MGR-Janaki College for Women

  • Galgotias University Inaugurates IIT Mandi Catalyst Satellite Centre, Signs MoUs to Strengthen India's Startup Ecosystem

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: छोटे प्रोजेक्टों का एनपीवी विधायक करेंगे जमा, विभागों पर कम दबाव

Himachal: छोटे प्रोजेक्टों का एनपीवी विधायक करेंगे जमा, विभागों पर कम दबाव

By hinditvnews
February 25, 2025
131
0
Cmsukhu Ll

Himachal Pradesh: छोटे प्रोजेक्टों का एनपीवी खुद जमा करेंगे विधायक, विभागों पर कम होगा दबाव

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 25 Feb 2025

हिमाचल प्रदेश में अब विधायक सड़कों व भवनों के निर्माण के लिए वन भूमि की क्षतिपूर्ति की एवज में एनपीवी और वनीकरण की क्षतिपूर्ति के लिए बजट का भुगतान खुद करेंगे। इस संबंध में प्रधान सचिव योजना देवेश कुमार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। इस प्रावधान से सभी विधायकों को भी अवगत करवा दिया गया है।

अब विधायक सड़कों व भवनों के निर्माण के लिए वन भूमि की क्षतिपूर्ति की एवज में एनपीवी और वनीकरण की क्षतिपूर्ति के लिए बजट का भुगतान खुद करेंगे। यानी छोटी परियोजनाओं का एनपीवी विधायक खुद जमा करेंगे। इससे सरकारी विभागों पर दबाव कुछ कम होगा। आमतौर पर यह भुगतान संबंधित महकमों को करना होता है।

विधायक क्षेत्र विकास निधि के तहत वन भूमि पर एफसीए और एफआरए मामलों की नेट प्रेजेंट वैल्यू (एनपीवी) और कंपेनसेटरी अफॉरेस्टेशन की राशि दी जा सकेगी। प्रदेश में सड़क और अन्य विकास योजनाओं के अधर में फंसने के चलते यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, इस निधि के तहत हर विधायक को एक वित्तीय वर्ष के लिए दो करोड़ रुपये मिलते हैं। ऐसे में बड़ी परियोजनाओं के लिए इस क्षतिपूर्ति धनराशि का भुगतान नहीं किया जा सकेगा।

इस राशि के समय पर जमा न होने से सड़कों और अन्य आधारभूत ढांचे के कई प्रोजेक्ट अधर में लटके हैं। बजट का प्रावधान वक्त रहते न होने से ऐसा हो रहा है। इस संबंध में प्रधान सचिव योजना देवेश कुमार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। इस प्रावधान से सभी विधायकों को भी अवगत करवा दिया गया है।

दरअसल विधायकों की ओर से ही सरकार पर लगातार यह दबाव बनाया जाता रहा है कि उनके क्षेत्र में अटकी योजनाओं के लिए एनपीवी और अन्य मदों की राशि विभाग की ओर से जमा की जाए। इस वजह से उनके क्षेत्र की योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। इसी पर राज्य सरकार ने विधायकों को ही यह सुविधा दे दी है कि वे चाहें तो विधायक क्षेत्र विकास निधि का बजट इस मद में खर्च कर सकते हैं। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों मेें अटकी कई छोटी परियोजनाओं को गति मिल सकती है।

उल्लेखनीय है कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) 1980 वनों की कटाई को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया कानून है। वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) 2006 पारंपरिक वन-निवास समुदायों और आदिवासी आबादी के अधिकारों से संबंधित है। वन भूमि पर विकास परियोजनाओं को बनाने के लिए इन कानूनों के तहत मंजूरी ली जानी जरूरी है। मंजूरी मिलने की प्रक्रिया में वन विभाग को एनपीवी और कंपेनसेटरी अफॉरेस्टरेशन के लिए शुल्क जमा करना होता है।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Pradesh MLAs will themselves submit NPV of small projects pressure on departments will be reducedhindi newsshimla news
Previous Article

IPL 2025: पंजाब किंग्स का धर्मशाला में ...

Next Article

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन: थलू तक ट्रैक बिछाने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: संशोधन विधेयक के बाद अनुबंध लाभ से जुड़ी सभी अधिसूचनाएं वापस

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • WEATHER
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: इस दिन से बदलेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम

    November 5, 2024
    By hinditvnews
  • Amritpal
    Chandigarh Newsपंजाब

    Amritpal Singh: लोकसभा सदस्यता नहीं जाएगी, लीव रिकमेंड, सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Rape
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: नाबालिग के साथ 20 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Gst
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: होम स्टे संचालकों को जीएसटी, पंजीकरण फीस 3000, सीसीटीवी अनिवार्य

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Budget
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Budget 2025: धामी सरकार का आम बजट, 7 प्रमुख बिंदुओं पर फोकस

    February 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    BREAKING: हिमाचल के 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर

  • 15 august on mall road shimla cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्राकृतिक आपदा के बीच सादे तरीके से मनाया स्वतंत्रता समारोह, सीएम सुक्खू ने झंडा फहराकर ली परेड की सलामी

  • Accident
    HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज

Timeline

  • January 13, 2026

    Lucknow's One-of-Its-Kind AI-Powered Luxury Villas Set a New Benchmark for Tier-2 Living

  • January 13, 2026

    From Touch to Voice to Motion: Flam AI Rewrites the Rules of Brand Engagement in 2025

  • January 13, 2026

    Anjana Ghosh, Former Director of Bisleri, Launches Smart Force by Scale Sherpas

  • January 13, 2026

    Pongal Fete Gets all its Rustic Charm at Dr. MGR-Janaki College for Women

  • January 13, 2026

    Galgotias University Inaugurates IIT Mandi Catalyst Satellite Centre, Signs MoUs to Strengthen India's Startup Ecosystem

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Lucknow's One Of Its Kind Ai Powered Luxury Villas Set A New Benchmark For Tier 2 Living

    Lucknow's One-of-Its-Kind AI-Powered Luxury Villas Set a New Benchmark for Tier-2 Living

    By hinditvnews
    January 13, 2026
  • From Touch To Voice To Motion: Flam Ai Rewrites The Rules Of Brand Engagement In 2025

    From Touch to Voice to Motion: Flam AI Rewrites the Rules of Brand Engagement in ...

    By hinditvnews
    January 13, 2026
  • Anjana Ghosh, Former Director Of Bisleri, Launches Smart Force By Scale Sherpas

    Anjana Ghosh, Former Director of Bisleri, Launches Smart Force by Scale Sherpas

    By hinditvnews
    January 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.