Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: जल शक्ति विभाग भर्ती: 45 वर्ष तक के लिए पैरा स्टाफ के पद

Himachal: जल शक्ति विभाग भर्ती: 45 वर्ष तक के लिए पैरा स्टाफ के पद

By hinditvnews
August 3, 2026
54
0
Job

Himachal Recruitment: जल शक्ति विभाग में निकली पैरा पंप ऑपरेटर, फिटर और वर्करों की भर्ती; 45 वर्ष उम्र तक मौका

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला।। Published by: Megha Jain Updated Mon, 03 Aug 2026

हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग ने पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के सभी जल शक्ति मंडलों में ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। 8वीं से आईटीआई पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट, अनुभव और कौशल परीक्षण के आधार पर होगा। चयनित कर्मियों को 6000 से 7100 रुपये तक मासिक मानदेय मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए जल शक्ति विभाग ने रोजगार का अवसर प्रदान किया है। विभाग ने प्रदेशभर में पेयजल और सिंचाई योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जल शक्ति मंडलों में अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

भर्ती का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर मानव संसाधन उपलब्ध करवाना है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन छह घंटे सेवाएं देनी होंगी। पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर को 7100 रुपये प्रतिमाह, जबकि पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं को 6000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
जल शक्ति विभाग ने भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित जल शक्ति मंडल कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 10 अंकों का मूल्यांकन सिस्टम लागू किया गया है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आरक्षण और कौशल परीक्षण के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
पैरा पंप ऑपरेटर और फिटर के लिए आईटीआई अनिवार्य
पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या सरकारी कौशल विकास योजना के तहत प्रमाणपत्र होना चाहिए।

पैरा पंप ऑपरेटर के लिए मान्य ट्रेड 

  • इलेक्ट्रीशियन
  • वायरमैन
  • डीजल मैकेनिक
  • पंप मैकेनिक
  • मोटर मैकेनिक
  • पंप ऑपरेटर-कम-मैकेनिक
  • पैरा फिटर के लिए जरूरी योग्यता
  • फिटर ट्रेड
  • प्लंबर ट्रेड प्रमाणपत्र

वहीं पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास रखी गई है।

10 अंकों के आधार पर होगा चयन
पैरा पंप ऑपरेटर और फिटर पदों के लिए मूल्यांकन इस प्रकार होगा:

  • 10वीं के अंकों के आधार पर – अधिकतम 5 अंक
  • बीपीएल परिवार के लिए – 1 अंक
  • संबंधित कार्य अनुभव – 2 अंक
  • कौशल एवं शारीरिक परीक्षण – 2 अंक
  • पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के लिए:

आठवीं के अंकों के आधार पर – 6 अंक

  • अनुभव – 2 अंक
  • शारीरिक परीक्षण – 2 अंक
  • कौशल परीक्षण में परखी जाएगी तकनीकी क्षमता

पैरा पंप ऑपरेटर के लिए पंपों की सामान्य मरम्मत, मोटर और इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की पहचान, अलाइनमेंट और वाल्व संचालन की जानकारी जांची जाएगी।

पैरा फिटर के लिए पाइपलाइन लीकेज ठीक करने, थ्रेडिंग और पाइप फिटिंग उपकरणों के संचालन की क्षमता परखी जाएगी।

तीनों पदों के लिए शारीरिक परीक्षण भी अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी को पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में पाइप और उपकरण ले जाने में सक्षम होना जरूरी है।

कसुम्पटी मंडल में 20 अगस्त तक आवेदन
अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र, शैक्षणिक अंक तालिका, आईटीआई प्रमाणपत्र (जहां लागू हो), आयु प्रमाणपत्र, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से जारी चरित्र प्रमाणपत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र, बीपीएल प्रमाणपत्र और अनुभव प्रमाणपत्र जमा करना होगा। जल शक्ति विभाग के कसुम्पटी मंडल में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। अन्य मंडलों में आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग हो सकती है।

हर तीन महीने में होगा कार्य मूल्यांकन
चयनित कर्मचारियों के काम की निगरानी भी की जाएगी। प्रत्येक तिमाही कर्मचारियों को स्व-रिपोर्टिंग प्रपत्र संबंधित कनिष्ठ अभियंता को देना होगा। वित्तीय वर्ष के अंत में स्थानीय समुदाय भी उनके कार्य और व्यवहार का मूल्यांकन करेगा। लगातार असंतोषजनक कार्य पाए जाने पर तीन नोटिस के बाद नियमानुसार सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

 

Share :
TagsHimachal Jal Shakti Department Recruitment 2026: Para Pump Operator Fitter Worker Vacancyhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

India-China Border Trade: शिपकी ला में 1697 ...

Next Article

उत्तराखंड: डेंगू खतरा बढ़ा, 40 अस्पतालों में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aeroplane
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फ्लाइट बुकिंग पर अब एक समान किराया लागू

    May 19, 2026
    By hinditvnews
  • Radhey
    हरियाणा

    परमगुरु राधेश्याम: BJP से नजदीकियां बढ़ाने में जुटे, सीएम से मुलाकात का फोटो वायरल

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला में सील्ड और प्रतिबंधित सड़कों पर नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना

    May 14, 2026
    By hinditvnews
  • Udaipur
    Rajasthan

    “अच्छी खबर: बांद्रा-उदयपुर एक्सप्रेस अब रोज चलेगी, सांसद की कोशिश से यात्रियों को राहत

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Rape
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: मंदिर जाने के लिए निकली बच्ची के साथ दुष्कर्म

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

    April 10, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Ice Skating
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Ice Skating Rink: स्पीड स्केटिंग, फिगर स्केटिंग और आइस हॉकी के लगेंगे कैंप

  • 07 10 2019 kullu dussehra
    कुल्लूधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    उत्‍सव में शामिल होने देवलोक से आते हैं देवी-देवता, Kullu Dussehra कैसे बना अंतरराष्‍ट्रीय

  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: बैच आधार नियुक्ति में परीक्षा वर्ष होगा अहम

Timeline

  • September 17, 2026

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • September 17, 2026

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • September 17, 2026

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • September 17, 2026

    EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • September 17, 2026

    S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5 Star Rating

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.