Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: मनरेगा कर्मियों के डीए और भत्तों में कटौती, जानें कारण

Himachal: मनरेगा कर्मियों के डीए और भत्तों में कटौती, जानें कारण

By hinditvnews
April 19, 2025
188
0
Cm Sukhu Relief Package On Himachal Disaster Announcement Of Rs 4500 Crore Will Give Land To Build A 1696076216

Himachal Pradesh: मनरेगा कर्मियों के डीए, वेतन वृद्धि और अन्य भत्तों पर कैंची, जानें इसके पीछे की वजह

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Sat, 19 Apr 2025

केंद्र से मिलने वाले ग्रांट घटने के बाद हिमाचल सरकार ने मनरेगा के तहत सेवाएं दे रहे 2550 से अधिक तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों को अतिरिक्त भत्ते न देने का फैसला लिया है।

हिमाचल के लिए केंद्र सरकार की ओर से की गई मनरेगा बजट में कटौती के बाद प्रदेश सरकार ने मनरेगा कर्मियों के डीए, वेतन वृद्धि और अन्य भत्तों पर कैंची चला दी है। केंद्र से मिलने वाले ग्रांट घटने के बाद सरकार ने मनरेगा के तहत सेवाएं दे रहे 2550 से अधिक तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों को अतिरिक्त भत्ते न देने का फैसला लिया है। केंद्र से मिलने वाली मनरेगा ग्रांट से ही योजना के तहत सेवाएं देने वाले कर्मियों को वेतन और भत्ते दिए जाते हैं। प्रदेश में करीब 15 लाख परिवार मनरेगा योजना में पंजीकृत हैं जबकि महज 1 लाख लोग ही 100 दिन का रोजगार प्राप्त करते हैं। बीते साल हिमाचल प्रदेश को 300 लाख मानव दिवस स्वीकृत हुए थे जबकि 400 लाख मानव दिवस हासिल हुए थे।

निदेशक-सह-आयुक्त (मनरेगा) की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, एडीसी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी और सभी खंड विकास कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र जारी कर मनरेगा कर्मचारियों को वित्तीय लाभ के भुगतान के संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में अवगत करवाया गया है कि भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मनरेगा में श्रम बजट को बीते साल 300 लाख मानव दिवसों से घटा कर 250 लाख मानव दिवस तक सीमित कर दिया है। जिसके कारण इस वित्त वर्ष के लिए योजना में सामग्री और प्रशासनिक शीर्ष में बजट आवंटन बहुत कम हो जाएगा। इसे देखते हुए सरकार ने मनरेगा के तहत लगे तकनीकी और गैर-तकनीकी योजना कर्मियों को वित्तीय बढ़ोतरी देना संभव नहीं है।

सभी कर्मियों को वेतन मिल सके इसलिए रोके भत्ते
केंद्र सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मनरेगा के तहत मानव दिवस घटा दिए हैं, जिसकी वजह से बजट उपलब्धता कम है। सभी तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हो सके इसके लिए डीए, वेतन वृद्धि और अन्य भत्तों पर रोक लगाई गई है- राघव शर्मा, निदेशक-सह-आयुक्त (मनरेगा) ग्रामीण विकास विभाग

चूक हुई तो व्यक्तिगत जिम्मेवारी, राशि भी वसूली जाएगी
पत्र में सख्त हिदायत दी गई है कि योजना कर्मियों की वित्तीय बढ़ोतरी से संबंधित कोई भी प्रस्ताव तैयार न किया जाए। वेतन के अतिरिक्त कोई भी अन्य फंड ट्रांसफर आर्डर तुरंत प्रभाव रद कर दिए जाएं। यदि निर्देशों का उल्लंघन कर भत्ते या वेतन वृद्धि के लिए कोई भुगतान किया गया तो संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे और उनसे राशि वसूल की जाएगी।

निर्माण सामग्री में 40, कार्यदिवस में 20 फीसदी राज्य कर रहा वहन
मनरेगा योजना के तहत निर्माण सामग्री के लिए 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार जबकि 40 फीसदी राज्य सरकार खर्च करती है। 100 कार्य दिवस केंद्र सरकार की योजना के तहत दिए जाते हैं जबकि 20 कार्य दिवस प्रदेश सरकार दे रही है। मनरेगा के तहत सालाना कर्मचारियों के वेतन पर ही करीब 80 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। प्रदेश में मनरेगा के तहत 1205 ग्राम रोजगार सेवक, 1205 तकनीकी सहायक, 122 कंप्यूटर ऑपरेटर, 25 जूनियर अकाउंटेंट सहित ब्लॉक इंजीनियर और डिजाइन इंजीनियर सेवाएं दे रहे हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने अर्पित ...

Next Article

ज्वाला माता मंदिर के पास जेसीबी खाई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla, India Sep 09 2019 Kalka–shimla Railway In Shimla, Himachal Pradesh, India. It Is Part Of Unesco World Heritage Site Mountain Railways Of India.
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला ट्रैक पर 28 किमी रफ्तार से दौड़ेगा पैनोरमिक कोच

    December 29, 2025
    By hinditvnews
  • snowfall in himachal
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 3 फरवरी तक मौसम खराब रहने के ...

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    शिमला में दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा, शाम को यूकां कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ले गई

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • Prem
    उत्तराखण्ड

    Premchand Aggarwal: लोकप्रियता से विधायक बने, उत्तेजित व्यवहार ने इस्तीफा दिलवाया

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    JaipurRajasthan

    झुंझुनूं: डिजिटल अरेस्ट केस में CBI ने 12 छापे, वसूले 7.67 करोड़ रुपये

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Wine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Apple Wine HP: सेब से अब हार्ड वाइन बनाएगा एचपीएमसी

    November 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट ने प्रदेश से मांगा मादक पदार्थों पर पांच साल का आंकड़ा

  • Bhu
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    जगतसुख के नागनी नाला में भूस्खलन से ढाई मंजिला मकान जमींदोज

  • Bagi
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली से भगवा चोला ओढ़कर लौट सकते हैं कांग्रेस के बागी

Timeline

  • May 16, 2026

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • May 16, 2026

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • May 16, 2026

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • May 16, 2026

    Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • May 16, 2026

    M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Strengthens Future Ready Education Through Ai Integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, And Innovation Driven Academic Ecosystems

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Career Compass Conclave Held At Cii Chandigarh: Educators And Industry Leaders Unite To Redefine Career Readiness For Students

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Tabor Redefines Anti Drone Testing With Software Defined Sdr Platform

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.