Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

manaliधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal: लाहौल में बादल फटा, ट्रेकर की मौत; 31 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट

Himachal: लाहौल में बादल फटा, ट्रेकर की मौत; 31 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट

By hinditvnews
July 27, 2026
60
0
Landslide

Himachal Weather: लाहौल में बादल फटा, पुल और सड़कें बहीं; मनाली में ट्रेकर की मौत, 31 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला/धर्मशाला Published by: Megha Jain Updated Mon, 27 Jul 2026

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लाहौल-स्पीति में पुल और सड़क बहने से सात गांवों का संपर्क टूट गया, जबकि मनाली में ट्रेकिंग के दौरान एक युवक की मौत हो गई। कुल्लू और मंडी में भूस्खलन से सड़कें बंद रहीं। प्रदेश में 135 सड़कें प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाहौल-स्पीति की मयाड़ घाटी में शनिवार रात धौंधल नाला क्षेत्र में बादल फट गया। इससे एक पुल और सड़क बह गए, जिससे सात गांवों का संपर्क कट गया। मनाली में नाले में बहने से जम्मू-कश्मीर के ट्रैकर की मौत हो गई। कुल्लू व मंडी में भूस्खलन से सड़कें बाधित रहीं। कुल्लू की सुचैहण पंचायत में दो पुलिया बह गईं। प्रदेश में 135 सड़कें, 44 ट्रांसफार्मर और 38 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 से 31 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 को चार जिलों बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट व 28 जुलाई को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। रविवार को शिमला में दिनभर रुक-रुक कर और रात को झमाझम बारिश हुई।

लाहौल में बादल फटने के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य शुरू कर दिया है। मनाली में ट्रेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनाग-मझाच क्षेत्र से लौटते समय शनिवार को जम्मू निवासी धनंजय वर्मा मझाच नाले के तेज बहाव में बह गए। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने पूरी रात संयुक्त सर्च अभियान चलाया। रविवार सुबह वशिष्ठ चौक के पास ब्यास नदी से उनका शव बरामद किया गया।

शनिवार रात हुई बारिश से कुल्लू के आनी के कराशा में एनएच-305 भूस्खलन के कारण 14 घंटे बंद रहा। लूहरी से कमांद तक आठ जगह पर भूस्खलन और मलबा आ गया था। कारशा और निमला के पास यातायात ठप रहा। सेब सीजन के चलते बड़ी संख्या में सेब से लदे वाहन घंटों रास्ते में फंसे रहे। हालांकि, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई की टीमों ने रविवार दोपहर 12 बजे राजमार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया।

सैंज क्षेत्र की सुचैहण पंचायत में दो पुलियों तथा गाड़ापारली पंचायत में एक पैदल रास्ते को नुकसान पहुंचा है। मंडी  में टांडू के समीप रविवार तड़के पहाड़ी से चट्टानें व मलबा मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा। इससे यातायात चार घंटे बाधित रहा।

सुंदरनगर में शनिवार रात एक घंटे की तेज बारिश से कई वार्डों की सड़कें जलमग्न हो गईं और नालों का पानी घरों तक पहुंच गया। वार्ड-8 में लिंडी खड्ड उफान पर आ गई। खड्ड किनारे रहने वाले लोगों ने अपने घर छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया।

आपदा प्रभावित क्षेत्र बोह पहुंचे सीएम, लोगों से मिलकर हुए भावुक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा  किया। उन्होंने राहत शिविर में प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें हर सहायता का भरोसा दिलाया और राहत पैकेज के साथ कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। प्रभावित लोगों से मिलकर सीएम भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को मकान के लिए 7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए एक लाख रुपये मिलेंगे।

मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रदेश में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में आवाजाही से बचने और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Share :
Tagshimachal cloudburst lahaul manali trekker death orange alert july 2026himachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: चिंतपूर्णी दर्शन पास फर्जीवाड़ा, केस दर्ज

Next Article

हिमाचल: बिना छात्रों वाले स्कूल में भेजा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Xr:d:daftlfcsmei:791,j:46355620422,t:23020311
    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या: रामलला के दर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

    June 26, 2026
    By hinditvnews
  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: हिमाचल हाईकोर्ट ने निलंबित निदेशक देशराज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla Weather
    Weatherशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather: 17 मई से पश्चिमी विक्षोभ होगा फिर सक्रिय, मौसम विभाग ने कही ये बात

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एसीसी फैक्ट्री प्रदूषण पर एम्स करेगा शोध, जांच के लिए मशीन का उपयोग

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Amit Shah
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द, SSB स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित

    December 20, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Youth Congress: छतर सिंह ठाकुर ने संभाला अध्यक्ष पद, CM भी रहे मौजूद

    February 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Vikramadityasingh
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में हुई मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक

  • snowfall in himachal
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला और कुल्लू में ओलावृष्टि

  • Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने बिजली बोर्ड कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया

Timeline

  • September 11, 2026

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • September 11, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • September 11, 2026

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • September 11, 2026

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • September 11, 2026

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Badrinath

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.