Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

  • Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

  • Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

  • Bitcoin nears USD 60,000: What traders should watch, according to WazirX

  • K. S. Chithra and S. Ramakrishnan Conferred Honorary Doctorates at Takshashila University's 2nd Convocation

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: हिमाचल में बनीं हार्ट अटैक समेत 23 दवाओं के नमूने फेल

Himachal: हिमाचल में बनीं हार्ट अटैक समेत 23 दवाओं के नमूने फेल

By hinditvnews
October 25, 2024
482
0
Dawai

Himachal: हिमाचल में बनीं हार्ट अटैक, ब्लड शुगर व कैंसर समेत 23 दवाओं के नमूने फेल, आप तो नहीं खा रहे इन्हें?

हिंदी टीवी न्यूज, बद्दी (सोलन) Published by: Megha Jain Updated Fri, 25 Oct 2024

केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और स्टेट ड्रग कंट्रोलर की ओर से दवाओं के सैंपल लिए गए थे। सीडीएससीओ के 49 में से 20 और ड्रग कंट्रोलर के 18 में से 3 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। 23 में से 12 सोलन, 10 सिरमौर और एक दवा कांगड़ा में बनी हैं।

हिमाचल प्रदेश में बनीं हार्ट अटैक, ब्लड शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों समेत कुल 23 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। जबकि देशभर में कुल 67 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और स्टेट ड्रग कंट्रोलर की ओर से दवाओं के सैंपल लिए गए थे।

सीडीएससीओ के 49 में से 20 और ड्रग कंट्रोलर के 18 में से 3 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। 23 में से 12 सोलन, 10 सिरमौर और एक दवा कांगड़ा में बनी हैं। दवाएं मानकों पर सही न पाए जाने पर ड्रग कंट्रोलर की ओर से कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही इन दवाओं को बनाने के लाइसेंस भी रद्द कर दिए हैं। ड्रग कंट्रोलर ने कंपनियों को दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगवाने के निर्देश दिए हैं। सितंबर के ड्रग अलर्ट में दवाओं के सैंपल फेल होने का खुलासा हुआ है।
इन कंपनियों की दवाएं मानक पर खरी नहीं उतरीं
सिरमौर की पुष्कर फार्मा कंपनी की प्रसव में काम आने वाली ऑक्सीटोसिन और बद्दी की मर्टिन एवं ब्राउन कंपनी में बनी हार्ट अटैक की दवा कैल्शियम ग्लूकोनेट, पांवटा साहिब की जी लेबोट्री कंपनी में बनी निमोनिया की सेफ्ट्रिएक्सोन, संक्रमण की जेंटामाइसिन और ब्लड शुगर की दवा जेनरिकार्ट के सैंपल फेल हुए हैं।

झाड़माजरी की इनोवो केपटेप कंपनी की निमेसुलाइड, सेलीब्रेटी बायोटेक कंपनी की सिप्रोविन, मखून माजरा की ऐरिसो फार्मास्युटिकल कंपनी की मोटोसेप के दो सैंपल फेल हुए हैं। कालाअंब के नितिन लाइफ साइंस की प्रोमेथाजिन, क्वालिटी फार्मास्युटिकल कंपनी की कैंसर की दवा इफोस्फामाईड, कालाअंब की डिजिटल विजन कंपनी की बुप्रोन एसआर, बद्दी की सेफोपेराजोन, पाइपेरासिलिन के सैंपल फेल हुए हैं।

साइसरोज रेमडीज कंपनी की विटामिन-बी की न्यूरोपाइन दवा, सोलन स्थित जेएम लैब की ब्लड प्रेशर की दवा टोर्सेमि, बद्दी स्थित क्लस्टा फार्मास्युटिकल कंपनी में मधुमेह की दवा न्यूरोकेम, झाड़माजरी वेडस्प फार्मास्युटिकल कंपनी की संक्रमण की दवा इंडक्लेव और बद्दी की ट्रिविजन हेल्थ केयर कंपनी का दर्द की दवा स्टे हैप्पी ट्रिपसिन भी मानकों पर सही नहीं पाई गई है।
Share :
Tagsblood sugar and cancer made in Himachal failedhimachal newshindi newsSamples of 23 medicines including heart attacksolan news
Previous Article

Himachal News: बीएड करने के 24 साल ...

Next Article

Himachal Weather: ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Dhami On Forest Fire
    उत्तराखण्ड

    पिरुल लाओ, पैसे पाओ’, जंगल की आग पर काबू पाने के लिए CM Dhami ने चलाया अभियान, ग्रामीणों की हो ...

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    JaipurRajasthanWeather

    राजस्थान में हीट वेव: 21 जिलों में तापमान लाल, चार रेड अलर्ट जारी

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Swine flu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

    August 31, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल बजट सत्र: छठे दिन सिलेंडर कमी का मुद्दा उठा

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Premchand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भूमि रजिस्ट्री पेपरलेस, मिलेगी वर्चुअल सुविधा

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: चारधाम यात्रा पर धामी की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    June 2, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के रिश्तेदार समेत दो लोगों से चिट्टा बरामद

  • baner khadd
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: कांगड़ा के हरिपुर में 12वीं के छात्र की डूबने से मौत

  • Pratibha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    भाजपा का काम कांग्रेस से बेहतर,हिमाचल कांग्रेस प्रमुख का बड़ा बयान

Timeline

  • November 20, 2026

    India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

  • November 20, 2026

    Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

  • November 20, 2026

    Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

  • November 20, 2026

    Bitcoin nears USD 60,000: What traders should watch, according to WazirX

  • November 20, 2026

    K. S. Chithra and S. Ramakrishnan Conferred Honorary Doctorates at Takshashila University's 2nd Convocation

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by

    India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected ...

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

    Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for ...

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

    Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.