Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: नए साल पर शिमला में जश्न, रात 12 बजे तक DJ

Himachal: नए साल पर शिमला में जश्न, रात 12 बजे तक DJ

By hinditvnews
December 31, 2025
77
0
Carnival

Happy New Year 2026: नए साल के लिए हिल्स क्वीन शिमला तैयार, डीजे पर रात 12 बजे तक होगा जश्न; सभी होटल फुल

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 31 Dec 2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला नए साल के जश्न के लिए तैयार है। न्यू ईयर को देखते हुए आज रात 12:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

नए साल के स्वागत के लिए हिल्स क्वीन शिमला तैयार है। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बुधवार को देररात 12:00 बजे तक जश्न चलेगा। डीजे की धुनों के बीच नए साल का स्वागत होगा। इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हुड़दंग मचाया तो पुलिस साथ में ले जाएगी। शहर के ज्यादातर होटल मंगलवार शाम को ही पैक हो गए हैं। होटलों में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है।

जिन सैलानियों ने एडवांस बुकिंग नहीं करवाई है, उन्हें शहर में होटलों के लिए भटकना पड़ सकता है। शहर के बाजारों में भी मंगलवार देर रात तक चहल पहल रही। विंटर कार्निवल के तहत शाम 5:00 बजे से ही रिज मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। बाकी दिन रात 10:00 बजे तक ही रिज पर यह कार्यक्रम होते हैं लेकिन न्यू ईयर को देखते हुए आज रात 12:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

रात 10:00 बजे से रिज पर डीजे की धुनों पर जश्न होगा।शहरवासियों के साथ शिमला आने वाले हजारों सैलानी भी ऐतिहासिक रिज मैदान और मालरोड पर ही नए साल का जश्न मनाते हैं। वहीं न्यू ईयर मनाने के लिए हजारों सैलानी भी शिमला पहुंच रहे हैं। मंगलवार देर शाम तक सैलानियों का शिमला पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी शाम तक भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। शहर के ज्यादातर होटल और पार्किंग फुल हो गए हैं। सैलानियों की सुविधा को देखते हुए शहर में आज रात 12:00 बजे तक ज्यादातर दुकानें खुली रहेंगी।

सैलानी यहां भी पार्क कर सकेंगे वाहन 
पर्यटकों की मदद के लिए शोघी समेत अन्य कई जगहों पर हेल्प डेस्क स्थापित होंगे। शहर में पार्किंग से लेकर होटल आदि की जानकारी सैलानी इन हेल्प डेस्क से ले सकेंगे। पुराना बस अड्डा, कैथू और शोघी से भी यातायात को नियंत्रित करने की योजना है। हुड़दंगियों पर काबू पाने के लिए रिज, मालरोड समेत आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की जगह-जगह तैनाती की जाएगी। शहर में पार्किंग फुल होने पर संजौली ढली बाईपास, खलीनी टुटीकंडी एनएच, चौड़ा मैदान सड़क पर पुलिस वाहन पार्क करने की छूट दे सकती है।

पांच सेक्टर में बांटा शहर
शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। हुड़दंग मचाने पर पुलिस थाने ले जाएगी। रिज, मालरोड समेत शहरभर में 400 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारी को दी गई है। यातायात सुचारू रहे, इसके लिए सर्कुलर रोड पर एक मिनट से ज्यादा गाड़ी खड़ी नहीं कर सकेंगे। शहर में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहेंगे। रिज पर पुलिस कंट्रोल रूम से पर्यटक और स्थानीय लोग सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsWinter Carnival 2025
Previous Article

आपदा के बाद सूखा, आर्थिक तंगी से ...

Next Article

चमोली टनल हादसा: CM धामी ने दिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Death Ll
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: चिट्टे ने बुझाया घर का चिराग! ओवरडोज से गई 22 साल के युवक की जान

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एम्स बिलासपुर में अत्याधुनिक जेल डॉक्युमेंटेशन सिस्टम स्थापित होगा

    January 1, 2026
    By hinditvnews
  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: लाहौल में भारी हिमपात, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Virat
    cricketखेलदिल्ली

    टीम इंडिया: क्या विराट के कारण खत्म हुआ युवराज का करियर? पूर्व बल्लेबाज का बयान

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की अपील, भूदेव एप डाउनलोड करें, भूकंप पर बजेगा सायरन

    April 12, 2025
    By hinditvnews
  • Haridwar
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: हल्की धूप से राहत, कोहरे का अलर्ट

    January 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal-pradesh-chief-minister sukhvinder-singh
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू – विपक्ष पर जड़े ये आरोप

  • Fog
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Fog In Himachal: शिमला तक कोहरे का असर

  • Charas
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Crime: मणिकर्ण में एक किलो से अधिक चरस पकड़ी

Timeline

  • April 11, 2026

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • April 11, 2026

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • April 11, 2026

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • April 11, 2026

    दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • April 11, 2026

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Oppo F33: Everything To Know About The Most Feature Rich F Series Phone Yet

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Chitkara University Partners With Jan Ai To Drive Inclusive Innovation And Ai Led Entrepreneurship

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Punjab Kings

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.