Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal: नए साल पर हिमाचल में बर्फबारी-बारिश के आसार

Himachal: नए साल पर हिमाचल में बर्फबारी-बारिश के आसार

By hinditvnews
December 29, 2025
101
0
Weather

Himachal Weather: नए साल पर हिमाचल प्रदेश का मौसम बनेगा आकर्षण, पूरे प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के आसार

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 29 Dec 2025

Rain And Snowfall In Himachal Pradesh: काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हिमाचलवासियों के लिए और पर्यटकों के लिए भी खुशखबरी है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं।

हिमाचल प्रदेश में नए साल का आगाज बदले हुए मौसम के साथ होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 दिसंबर से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से उच्च एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन यानी 28 और 29 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानी व निचले पर्वतीय क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके लिए सात जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों के कई इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है। बिलासपुर के लिए तो घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विवार को पूर्वानुमान जारी किया गया कि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। मध्य और ऊंची पहाड़ियों में शीत दिवस और शीत लहर की स्थिति भी बन सकती है।

मौसम विभाग ने कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सतर्क रहने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी है। शीत लहर को देखते हुए लोगों को गर्म कपड़े पहनने, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने तथा खुले में अनावश्यक गतिविधियों से बचने की हिदायत दी गई है।

नए साल पर मौसम बनेगा आकर्षण
पर्यटन की दृष्टि से देखें तो नए साल के मौके पर बर्फबारी की संभावना से शिमला, मनाली, कुफरी, नारकंडा और लाहौल-स्पीति जैसे क्षेत्रों में पर्यटकों की रौनक बढ़ने की उम्मीद है। नए साल पर हिमाचल प्रदेश में ठंड, कोहरा और बर्फबारी तीनों का असर देखने को मिल सकता है, जिससे जहां मौसम रोमांचक होगा, वहीं सतर्कता भी जरूरी रहेगी।

Kullu: रोहतांग दर्रा के साथ चंद्रा घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी 
जिला कुल्लू और जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में मौसम ने करवट ली है। रविवार रात को लाहौल की ऊंची चोटियों के साथ-साथ शिंकुला दर्रा और रोहतांग दर्रा के साथ चंद्रा घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। जिस कारण पूरी घाटी में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। नए साल से पहले मौसम में आए बदलाव से पर्यटन कारोबारी को भी ताजा बर्फबारी की उम्मीद बंध गई है।
दो जनवरी तक खुला रहेगा रोहतांग दर्रा 
जिला प्रशासन कुल्लू ने बर्फबारी नहीं होने के कारण रोहतांग दर्रा दो जनवरी तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल रखने का निर्णय लिया है। उपायुक्त तोरुल एस रविश ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि पर्यटक सुबह 10 से 12 बजे तक ही रोहतांग जा सकेंगे। पर्यटकों को मढ़ी चेकपोस्ट से दो बजे वापस मनाली आना होगा। पहले फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति थी लेकिन अब सभी प्रकार के वाहन परमिंट लेकर रोहतांग जा सकते हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsweather in himachal will be a major attraction this New Year with snowfall rain expected across entire state
Previous Article

अमृतसर: SSP लखबीर सिंह निलंबित, IAS शिकायत ...

Next Article

कालका-शिमला ट्रैक पर 28 किमी रफ्तार से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal High Court
    हरियाणा

    हरियाणा: दुष्कर्म दोषी को 10 साल की कैद, 4 साल की बच्ची थी शिकार

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • anirudh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मस्जिद में अवैध निर्माण मामले पर दो मंत्रियों का बड़ा आरोप, पूर्व भाजपा सरकार ने दिए थे लाखों रुपये

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Tank
    Rajasthan

    Rajasthan: अजमेर में डीजल टैंकर पलटा, लीकेज से अफरा-तफरी

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Download (23)
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मौसम की मार: प्लम के पेड़ों पर दो महीने पहले ही आ गए फूल, ग्लोबल वार्मिंग से बागवान और विशेषज्ञ ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Untitled Design
    पंजाब

    Punjab: बीजेपी में शामिल होने से पहले नब्ज टटोलने अमृतसर पहुंचे तरनजीत सिंह संधू, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • Kangra News
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News:मटौर में चरस के साथ पकड़ा युवक

    September 13, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal News
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल, पुलिस ने अटल सुरंग से रेस्क्यू किए 300 पर्यटक

  • Manali
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    “मनाली में विंटर कार्निवल की धूम, सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ

  • cyprto curency
    हिमाचल प्रदेश

    क्रिप्टोकरेंसी ठगी: पूछताछ में खुलासा, लोगों से ठगा पैसा आरोपियों ने शेयर मार्केट में भी लगाया

Timeline

  • April 11, 2026

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • April 11, 2026

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • April 11, 2026

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • April 11, 2026

    दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • April 11, 2026

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Oppo F33: Everything To Know About The Most Feature Rich F Series Phone Yet

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Chitkara University Partners With Jan Ai To Drive Inclusive Innovation And Ai Led Entrepreneurship

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Punjab Kings

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.