Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Marwari Catalysts Group to Build Elara Healthcare as a Future-Ready Mother and Child Care Network

  • Ai+ Smartphone Announces Biggest-Ever Offer on Pulse 2 at INR 8,999 and Across its Product Portfolio During Flipkart GOAT Sale

  • VinFast's Ecosystem Approach Shows Why the EV Race Won't Be Won by Cars Alone

  • NICMAR Brings India's Brightest Infrastructure Talent Together at the Grand Finale of Bharat Nav-Nirmaan Challenge

  • Ajai Puri Launches The Forever Student, a Book on Lifelong Learning and Leadership

कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड की जांच में उत्तरपुस्तिकाओं से छेड़छाड़ का खुलासा, मामला निदेशालय पहुंचा।

Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड की जांच में उत्तरपुस्तिकाओं से छेड़छाड़ का खुलासा, मामला निदेशालय पहुंचा।

By hinditvnews
May 20, 2026
58
0
Hp

Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड की जांच में भी खुलासा, उत्तरपुस्तिकाओं से हुई छेड़छाड़, निदेशालय भेजी फाइल

हिंदी टीवी, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 20 May 2026

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2025 की वार्षिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता को केंद्र व क्लेक्शन सेंटर बनाया था।

बिलासपुर के बहुचर्चित उत्तरपुस्तिका छेड़छाड़ मामले में फोरेंसिक लैब के बाद अब स्कूल शिक्षा बोर्ड की जांच कमेटी की रिपोर्ट में भी बड़ा खुलासा हुआ है। कमेटी ने माना है कि छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाओं के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई थी। बोर्ड ने अब इस रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है। चूंकि संबंधित शिक्षक शिक्षा विभाग के अधीन आते हैं, इसलिए माना जा रहा है कि कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों सहित अन्य जिम्मेदारों पर जल्द ही बड़ी गाज गिर सकती है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2025 की वार्षिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता को केंद्र व क्लेक्शन सेंटर बनाया था। इसके तहत राजकीय उच्च पाठशाला ज्योरा की छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जब परीक्षा परिणाम आया तो हैरान करने वाली बात सामने आई। मेधावी छात्राओं के ड्राइंग को छोड़कर अन्य सभी विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक थे, जबकि ड्राइंग में महज 70 से 72 अंक ही दिए गए थे। परिणाम से असंतुष्ट छात्राओं ने पहले पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया, लेकिन उसमें भी केवल एक अंक बढ़ा।

इसके बाद छात्राओं ने आरटीआई के तहत अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी निकलवाई। कॉपी देखते ही उनके होश उड़ गए। उत्तरपुस्तिकाओं में उनके सही उत्तरों को पेन से काटकर किसी ने जानबूझकर गलत उत्तर लिख दिए थे। इसके विरोध में छात्राओं ने बिलासपुर में उपमंडल स्तर पर प्रदर्शन किया और नवंबर 2025 में बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा बोर्ड ने 9 विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को जांच के लिए फोरेंसिक लैब धर्मशाला भेजा था। एफएसएल की रिपोर्ट में भी कॉपियों से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई थी। इसके बाद बोर्ड ने एक आंतरिक जांच कमेटी गठित की थी। अब इस कमेटी ने भी अपनी मुहर लगा दी है।

फोरेंसिक विभाग की रिपोर्ट के बाद शिक्षा बोर्ड ने जो टीम गठित की थी, उसने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में भी उत्तरपुस्तिकाओं में छेड़छाड़ की बात पूरी तरह सही पाई गई है। आगामी कार्रवाई के लिए इस रिपोर्ट की फाइल को अब संबंधित शिक्षकों के खिलाफ एक्शन हेतु शिक्षा निदेशालय को भेज दिया गया है। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

Share :
TagsDharamshala newshimachal pradeshHimachal: School Education Board probe reveals tampering with answer sheets; file forwarded to the Directoratehindi newsshimla news
Previous Article

Netrack India Develops Custom Rack Solutions for ...

Next Article

Shimla: IGMC शिमला में पहली रोबोटिक बच्चेदानी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Transfer
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

    June 29, 2026
    By hinditvnews
  • Kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: बर्फबारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, कुल्लू जिले के स्कूलों में 2 फरवरी तक रहेगा अवकाश

    February 1, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi News
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    पांच साल पहले था गरीब अब बना करोड़पति, दूसरों को नशे में धकेलने वाला मंडी के दो कुख्यात चिट्टा तस्कर ...

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Jagat Singh Negi
    लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    Lahul News: जगत सिंह नेगी बोले- देश की सीमाओं के हालात ठीक नहीं, चीन की घुसपैठ जारी

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Gobar
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: तीन रुपये खरीदेंगे और 12 में बेचेंगे गोबर खाद

    December 9, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Roadways
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: पिछले 2 दशक से घाटे में चल रही उत्तराखंड रोडवेज को हुआ जबरदस्‍त मुनाफा, रिकॉर्ड 56 करोड़ की कमाई

    January 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather Update
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather : मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में माैसम बिगड़ने के आसार

  • Kavinder Gupta. (file Photo: Ians)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: आईजीएमसी में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने करवाई रूटीन स्वास्थ्य जांच

  • Dhaniram
    rajnithiहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: धनीराम शांडिल बोले- हिमकेयर योजना को बंद नहीं व्यवस्थित कर रहे

Timeline

  • July 3, 2026

    Marwari Catalysts Group to Build Elara Healthcare as a Future-Ready Mother and Child Care Network

  • July 3, 2026

    Ai+ Smartphone Announces Biggest-Ever Offer on Pulse 2 at INR 8,999 and Across its Product Portfolio During Flipkart GOAT Sale

  • July 3, 2026

    VinFast's Ecosystem Approach Shows Why the EV Race Won't Be Won by Cars Alone

  • July 3, 2026

    NICMAR Brings India's Brightest Infrastructure Talent Together at the Grand Finale of Bharat Nav-Nirmaan Challenge

  • July 3, 2026

    Ajai Puri Launches The Forever Student, a Book on Lifelong Learning and Leadership

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Marwari Catalysts Group To Build Elara Healthcare As A Future Ready Mother And Child Care Network

    Marwari Catalysts Group to Build Elara Healthcare as a Future-Ready Mother and Child Care Network

    By hinditvnews
    July 3, 2026
  • Ai+ Smartphone Announces Biggest Ever Offer On Pulse 2 At Inr 8,999 And Across Its Product Portfolio During Flipkart Goat Sale

    Ai+ Smartphone Announces Biggest-Ever Offer on Pulse 2 at INR 8,999 and Across its Product ...

    By hinditvnews
    July 3, 2026
  • Vinfast's Ecosystem Approach Shows Why The Ev Race Won't Be Won By Cars Alone

    VinFast's Ecosystem Approach Shows Why the EV Race Won't Be Won by Cars Alone

    By hinditvnews
    July 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.