Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • fischer builds the future in Saudi Arabia

  • Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

धर्मशालाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›Himachal Assembly byelection: धर्मशाला विधानसभा सीट पर जीत के लिए धौलाधार जितना चुनौतियों का पहाड़

Himachal Assembly byelection: धर्मशाला विधानसभा सीट पर जीत के लिए धौलाधार जितना चुनौतियों का पहाड़

By hinditvnews
May 13, 2024
182
0
Download 11

सुधीर शर्मा इस बार भाजपा से नई पारी शुरू कर यहां पसीना बहा रहे हैं। कांग्रेस ने सीएम के करीबी देवेंद्र सिंह जग्गी को नए चेहरे के रूप मेंं मैदान में उतारा है। 2022 में भाजपा से चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की बदली सियासत के बीच धर्मशाला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मुकाबला तिकोना हो गया है। ओबीसी 35 प्रतिशत, एसटी 23 फीसदी, एससी 20 फीसदी और 22 फीसदी सामान्य वर्ग के मतदाताओं वाली इस सीट पर जीत के लिए धौलाधार जितनी चुनौतियों का पहाड़ चढ़ना होगा। सुधीर शर्मा इस बार भाजपा से नई पारी शुरू कर यहां पसीना बहा रहे हैं। कांग्रेस ने सीएम के करीबी देवेंद्र सिंह जग्गी को नए चेहरे के रूप मेंं मैदान में उतारा है। 2022 में भाजपा से चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी,  धर्मशाला 
चा बार कांग्रेस से विधायक और वीरभद्र सरकार मेंं शहरी विकास मंत्री रहे सुधीर शर्मा यहां पुराना चेहरा हैं। लेकिन हालात इस बार अलग हैं। दल बदलने के बाद सुधीर अपना राजनीतिक कॅरिअर बचाने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकातों और बैठकों का दौर जारी है। सुधीर आत्मविश्वास से लबरेज हैं। लेकिन भितरघात का डर उन्हें सता रहा है। इसकी वजह यह है कि भाजपा में संगठन के लोगों को अपने साथ लेकर चलना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। सत्ता के सहारे चुनाव में उतरे कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी और ओबीसी के दमदार नेता माने जाने वाले राकेश चौधरी को उपचुनाव में पराजित करना सुधीर के लिए आसान नहीं है।

जग्गी उपचुनाव में जीत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सहारे हैं। ओबीसी नेता राकेश चौधरी भी इस चुनाव में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। वह समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि कुर्सी और सरकार बचाने में अभी तक कामयाब रहे सुक्खू धर्मशाला उपचुनाव के जरिये सुधीर को करारा जवाब देना चाहते हैं। चुनावी जनसभाओं में सुक्खू ने सुधीर को कई बार बागी विधायकों का मुख्य कर्ताधर्ता बताकर जुबानी हमले किए हैं। सुधीर और सुक्खू में शुरू से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है।

सुधीर शर्मा, भाजपा उम्मीदवार
  •  ताकत : राजनीतिक अनुभव, कुशल चुनाव प्रबंधन और भाजपा का अपना कैडर
  •   कमजोरी : दल बदलने के बाद विरोधियों की ओर से दुष्प्रचार
  •   चुनौती : भितरघात से बचना, कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़े रखना और सीएम से टक्कर
  • अवसर : युवा होने के चलते भाजपा में लंबी पारी खेलने का मौका।
विकास की लड़ाई लड़ रहा हूं
अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर राम मंदिर के खिलाफ कोर्ट में खड़े होने वाले प्रत्याशी के खिलाफ वोट किया। हिमाचल से संबंध रखने वाले भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। वर्तमान सरकार ने धर्मशाला से भेदभाव किया है। यह सरकार केंद्रीय विवि के जदरांगल में प्रस्तावित कैंपस का कार्य शुरू नहीं कर पाई। त्रियूंड ट्रैकिंग के नाम पर टैक्स लगा दिया। हिमानी चामुंडा मंदिर की सोलर लाइटें बंद करवा दीं। मैं धर्मशाला की जनता के मान-सम्मान और विकास की लड़ाई लड़ रहा हूं।

देवेंद्र सिंह जग्गी, कांग्रेस प्रत्याशी
  • ताकत : संगठन के सिपाही और मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिह सुक्खू से नजदीकी
  • कमजोरी : पूर्व में नगर निगम से बाहर राजनीतिक भविष्य नहीं आजमाया
  • चुनौती : प्रतिद्वंद्वी का कुशल चुनाव प्रबंधन और राजनीतिक अनुभव आड़े आएगा
  • अवसर : युवा होने के चलते कांग्रेस में लंबी सियासी पारी खेलने का मौका
जनता सिखाएगी सबक 
मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में बिना भेदभाव विकास कराया है। यहां से विधायक रहे सुधीर शर्मा स्वार्थ की राजनीति करते हैं। 2012 में उनका गृह विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ आरक्षित हुआ तो कांग्रेस ने उन्हें धर्मशाला से चुनाव लड़वाया और मंत्री भी बनाया। 2019 में विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर उन्होंने पार्टी को पीठ दिखाई। अब अपनी ही सरकार को गिराने का प्रयास किया। ऐसे प्रत्याशी को जनता सबक सिखाएगी। -देवेंद्र सिंह जग्गी, कांग्रेस प्रत्याशी

राकेश चौधरी, निर्दलीय 
  • ताकत : ओबीसी वर्ग में सर्वमान्य नेता और पूर्व विस चुनाव का अनुभव
  • कमजोरी : बार-बार दल बदलना। पूर्व में आम आदमी पार्टी तो बाद में भाजपा और अब निर्दलीय
  • चुनौती : पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और मतदाताओं का विश्वास जीतना
  • अवसर : चुनाव जीतने पर भाजपा या कांग्रेस के एसोसिएट विधायक बन सकते हैं
राजनीति में कर रहा हूं संघर्ष
मैं अभी राजनीति में संघर्ष कर रहा हूं और सुधीर शर्मा की तरह राजनीति में स्थापित होने के बाद अपने स्वार्थ के लिए राजनीति नहीं कर रहा हूं। भले ही मैं पिछला चुनाव हारा हूं, लेकिन चुनाव में शराब और पैसा नहीं बांटा। मैं लोगों के साथ अच्छे-बुरे वक्त में साथ रहा हूं, इसलिए उम्मीद है कि लोग मुझे चुनाव में वोट के रूप में अपना आशीर्वाद देंगे। पिछला चुनाव भाजपा से लड़ा था, इस बार भाजपा ने कार्यकर्ता के बजाय किसी अन्य दल के नेता को टिकट दिया। जनता की अदालत में जाकर इस इस बात को रखूंगा। – राकेश चौधरी, निर्दलीय प्रत्याशी

इधर-उधर के बजाय मुद्दों पर होनी चाहिए बात
शीला गांव की प्रभा देवी कहती हैं कि वर्तमान में बेरोजगारी एक समस्या बन चुकी है। सरकार को रोजगार की दिशा में योजनाएं बनानी चाहिए। इधर-उधर की बातें करने के बजाय असली मुद्दों पर बात होनी चाहिए। नेताओं के दल-बदल पर भी रोक लगनी चाहिए। नगर निगम के वार्ड नंबर 9 सकोह के निवासी कमल कहते हैं कि उनके गांव की खेतीबाड़ी के लिए मांझी और चरान खड्ड से निकलने वाली दूंदी कूहल से सिंचाई होती थी, लेकिन यह कूहल लंबे समय से बंद है। सरकार व प्रशासन का किसानों की समस्याओं को सुलझाने का समय तक नहीं है।

खनियारा के पूर्व सैनिक जविंद्र कुमार कहते हैं कि जब खनियारा ग्राम पंचायत थी तो इसमें करीब 700 से अधिक परिवार शामिल थे। लेकिन नगर निगम बनने के बाद उनकी पंचायत के दो टुकड़े कर दिए गए। करीब 600 परिवार वार्ड नंबर 15 खनियारा में हैं तो 100 अन्य परिवार वार्ड नंबर 16 सिद्धपुर में डाल दिए। वार्ड पार्षद से कुछ काम करवाना हो तो 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।  धर्मशाला के युवा पंकज राणा का कहना है कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान किए वादों को चुनाव जीतने के बाद धरातल पर उतारना चाहिए। कुछ नेता सत्ता पर काबिज होने के बाद लोगों से किए वादों को भूल जाते हैं। पासू के किसान अमर सिंह खेतों में गेहूं की कटाई करते हुए कहते हैं कि उनके क्षेत्र में सब्जी मंडी तो बनाई है लेकिन इसे शुरू नहीं किया।
Share :
Tagsdharamshalahindi news
Previous Article

Lok Sabha Election 2024: दो दिन अवकाश ...

Next Article

Kangana Ranaut Assets: 12वीं पास कंगना रनौत ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Manali
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    “मनाली में विंटर कार्निवल की धूम, सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चिट्टा तस्करी में संलिप्त दो पुलिसकर्मी बर्खास्त

    April 18, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Bhagwant Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    50 बम में से 18 फटे, सख्त एक्शन के आदेश: सीएम मान ने बाजवा के घर पहुंची पुलिस को दी ...

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Cabinet Latest
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Decisions: होम स्टे नीति को मंजूरी, 13 नगर पंचायत बनेंगी

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: पेन ड्राइव से छेड़छाड़ की पुष्टि, ASI बना आरोपी

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा सत्र: हिमाचल शिक्षा विभाग की छुट्टियों पर रोक, टूअर स्थगित

    February 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla News
    manaliकुल्लूधर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism:नए साल पर गति पकड़ेगा पर्यटन कारोबार

  • rohit thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: करुणामूलक नौकरी में आय सीमा बढ़ेगी, अनाथों को प्राथमिकता

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Tourist Season: बिना बर्फबारी के हिमाचल में 26 जनवरी का टूरिस्ट सीजन भी फीका, होटलों के कमरे खाली

Timeline

  • February 9, 2026

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • February 9, 2026

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • February 9, 2026

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • February 9, 2026

    fischer builds the future in Saudi Arabia

  • February 9, 2026

    Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment To 'housing For All' Under Pmay 2.0

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees For The 29th Mahaveer Awards Honouring Champions Of Humanitarian Service

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Jbcn International Schools Rank Among Top Five In India At Cambridge Outstanding Learner Awards

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.