Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›Himachal Assembly Winter Session आज, हंगामेदार रहेगा सत्र

Himachal Assembly Winter Session आज, हंगामेदार रहेगा सत्र

By hinditvnews
December 19, 2023
366
0
Himachal

LIVE: Himachal Assembly Winter Session शुरू, BJP विधायकों ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन; याद दिलाई सुक्खू सरकार की गारंटियां

Himachal Assembly Winter Session हिमाचल प्रदेश के तपोवन में आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। विधानसभा सत्र की शुरुआत ही भाजपा के आक्रामक रवैया के साथ हुई है। सत्र शुरू होने से पहले ही भाजपा नेताओं ने सदन के बाहर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी की और प्रदेश सरकार को 10 गारंटीयों की याद दिलाई।

HIGHLIGHTS

  1. हिमाचल प्रदेश के तपोवन में आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है।
  2. BJP विधायकों ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन
  3. याद दिलाई सुक्खू सरकार की गारंटियां

धर्मशाला। Himachal Assembly Winter Session: हिमाचल प्रदेश 14वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पूर्व सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विपक्ष के विधायकों से मिलने गए।

नए मंत्रियों का कराया परिचय

सत्र शुरू होते ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने मंत्रीमण्डल में शामिल किए गए 2 नए मंत्रियों यादविंदर सिंह गोमा और राजेश धर्माणी का परिचय दिया। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र चम्बा के पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने शोकोदगार प्रस्तुत किया। इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी भाजपा की और से बात रखते हुए शोक प्रकट किया।

प्रश्नकाल में दो ही प्रश्नों पर हुई चर्चा

Himachal1

प्रश्नकाल के दौरान 2 ही प्रश्नों पर चर्चा हुई। इसमें नाचन विधायक की और से पूछे गए स्कूलों को लेकर ही चर्चा हुई। प्रश्न के जबाव में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बताया कि इस साल हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा में प्रदेश में 51 स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है। सरकार की और से सबसे पहले इन स्कूलों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके बाद आंशिक क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत होगी। स्कूलों के वच्चों से सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

BJP विधायकों ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत ही भाजपा के आक्रामक रवैया के साथ हुई है।सत्र शुरू  होने से पहले ही भाजपा नेताओं ने सदन के बाहर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी की और प्रदेश सरकार को 10 गारंटीयों की याद दिलाई। इस दौरान भाजपा विधायकों ने गारंटियों का जिक्र करते हुए पोस्टर गले में टांग कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।

एक साल हो गया पर पूरी नहीं की गारंटी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन प्रदेश कि कांग्रेस सरकार को याद दिलाने के लिए है कि उन्होंने जनता से वादे किए थे और सत्ता में आए। लेकिन एक साल का समय हो गया अभी तक प्रदेश सरकार ने अपनी गारंटी है पूरी नहीं कि। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पर तंज कसा और कि देश भर ने देख लिया है की गारंटी का क्या हश्र होता है।

चिकित्सक और स्टाफ के रिक्त पदों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों व नर्सिंग कॉलेज नेरचौक मंडी में चिकित्सकों, नर्स और स्टाफ की कमी है। पिछले एक साल से डॉक्टरों को इधर से उधर स्थानांतरित करके काम चलाया जा रहा है। मंगलवार को तपोवन में शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ के कमी सरकार के लिए गले ही फांस बनेगी।

स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी पर प्रशासन को घेरेगी विपक्ष

सदन के दौरान प्रश्नकाल में विपक्ष स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की स्थिति और आउटसोर्स कर्मचारियों पर सरकार को घेरेगी। इसके अलावा सरकार की लापरवाही के चलते उधर के लटके केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के जदरांगल परिसर निर्माण को लेकर लंबित 30 करोड़ रुपये की देनदारी को भी विपक्ष ने पहले दिन की कार्यवाही के लिए मुख्य मुद्दा बनाया है।

प्रश्नकाल में ये नेता मांगेंगे जवाब

प्रश्नकाल के दौरान बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के आयुर्वेदिक, मेडिकल कालेज और नर्सिंग कालेज नेरचौक में चिकित्सकों और स्टाफ की स्थिति की जानकारी मांगेगे। इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स या प्रोजेक्ट के तहत रखे गए कर्मचारियों की चयन की प्रक्रिया की भी जानकारी मांगेगे।

केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर निर्माण का भी उठेगा मुद्दा

वहीं, दूसरी सुलह विधायक विपिन सिंह परमार शिक्षा मंत्री एवं सरकार से केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर निर्माण को लेकर जबाव मांगेगे। यहां बता दें कि विपक्ष ने यह बात पहले ही साफ कर दी है कि सीयू परिसरों का निर्माण कांग्रेस की लापरवाही के कारण रूका है और सदन में इसको लेकर चर्चा होगी।

नए मंत्रियों का होगा परिचय, शोकोदगार भी होगा

सत्र के पहले दिन सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए दो नए मंत्रियों यादविंद्र गोमा और राजेश धर्माणी का परिचय करवाया जाएगा। इसके अलावा नवंबर माह में हुए चंबा के पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान के निधन पर शोकोदगार भी होगा।

स्क्रैप नीति पर भी सरकार को करनी होगी अपनी स्थिति स्पष्ट

आठ साल के बाद डीजल और 15 साल के बाद पैट्रोल वाहनों पर स्क्रैप नीति लागू करने को लेकर सरकार ने अभी एक साल में कुछ नहीं किया है। भरमौर विधायक डॉ. जनक राज सदन में मुख्यमंत्री ने स्क्रैप नीति के तहत सरकार द्वारा एक साल में किए गए कामों को लेकर जबाव मांगेंगे और इस नीति को लेकर सरकार की क्या योजना एवं रूपरेखा है यह भी सरकार को पूछा जाएगा।

प्रश्नकाल के कुछ यह भी महत्वपूर्ण प्रश्न

विपिन सिंह परमार स्वास्थ्य मंत्री से पूछेंगे कि प्रदेश के कितने अस्पतालों में आयुष्मान भारत और हिमकेयर कार्ड चल रहे हैं। इसके अलावा परमार व सतपाल सत्ती यह भी पूछेंगे कि एक साल से प्रदेश के कितने लोगों को सहारा योजना का लाभ मिल रहा है और इस साल कितने नए पात्र लोग इस योजना में शामिल हुए हैं।

वहीं, देहरा विधायक होशियार सिंह मुख्यमंत्री से पर्यटन क्षेत्र में खर्च किए गए पैसों और कांगड़ा में पर्यटन के दृष्टि से चिन्हित की गई नई साइटों की जानकारी मांगेंगे। कांगड़ा विधायक पवन काजल पठानकोट मंडी फोरलेन में राजोल से कछियारी तक हुए सर्वे की जानकारी मांगेंगे।

 

Share :
Tagsnews of dharamshalanews of dharamshala parliamentnews of himachalnews of shimla
Previous Article

तुर्की में भारत का नाम रोशन करने ...

Next Article

शिमला की हसीन वादियों में होगा विंटर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मंडी जंजैहली-सड़क मार्ग पर कार खाई में गिरी, छह घायल

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Sanjay
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP NEWS: पर्यवेक्षक के सामने उलझे सिराज कांग्रेस के दो धड़े

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    10 दिन में दो लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे शिमला

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Govt: हिमाचल सरकार 31,000 परिवारों की हर माह 30,000 कमाई की देगी गारंटी, जानें क्या है पूरी योजना

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi: संदिग्ध हालत में मिल महिला का शव

    October 9, 2023
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, ऑनलाइन जमा करवाएं बिल

    April 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    रोड टैक्स में भारी कटौती; हिमाचल सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, सात दिन में मांगी आपत्तियां

  • Result
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HPBOSE 12वीं रिजल्ट जारी, 92.02% पास

  • Murder
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.