Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

  • Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

  • Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

  • Jawa All Stars Strikes to Change the Rules of the Game Once Again

  • Motherland Unveils 'Made in India' with MMA Icon Asha Roka as Digital Ambassador

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीविधानसभा चुनाव 2023शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal News: हिमाचल की महिलाओं के लिए खुशखबरी

Himachal News: हिमाचल की महिलाओं के लिए खुशखबरी

By hinditvnews
March 5, 2024
350
0
Sukhu

Himachal News: हिमाचल की महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब हर महीने घर बैठे मिलेंगे इतने रुपये; CM सुक्‍खू की बड़ी घोषणा

Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्‍छी खबर है। अब 18 से 60 साल की उम्र वाली महिलाओं को घर बैठे हर महीने सरकार की तरफ से 1500 रुपये दिए जाएंगे। मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने महिला सशक्तिकरण को लेकर ये घोषणा की है। इससे महिलाओं को कामयाब होने में और मदद मिलेगी।

शिमला।  हिमाचल के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सम्मान धनराशि देने की गारंटी पूरी कर दी है। अगले वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल से प्रदेश की 5 लाख बेटियों, बहनों व महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार 1500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान करेगी।

चिवालय में मंत्रिमंडल सहयोगियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई पांचवीं गारंटी पूरी करने की घोषणा करते ह़ुए कहा कि प्रदेश की 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष आयु की बेटियों, बहनों व महिलाओं को नए वित्त वर्ष में हर महीने 1500 रुपये इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत मिलने लगेंगे। इसके लिए शीघ्र ही पात्र महिलाओं के फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

800 करोड़ रुपये होंगे खर्च

सीएम ने कहा कि महिलाओं को हर महीने पंद्रह सौ रुपये का भुगतान करने के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पहले जनजातीय लाहुल-स्पीति से 25 फरवरी से प्रदेश की 60 साल से ज्यादा आयु की 2.45 लाख महिलाओं को पहले 1100 रुपये, 1150 रुपये मासिक पेंशन मिल रही थी, ऐसी महिलाओं की मासिक पेंशन भी बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने हमें पांच साल के लिए चुनकर भेजा था, लेकिन सरकार ने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए एक साल के भीतर किए गए वादे पूरे करके दिखाए हैं।

मौके पर ये रहे मौजूद

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करने के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार, कर्नल धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, योदवेंद्र गोमा के अतिरिक्त मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, आशीष बुटेल, राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल, कांग्रेस विधायक संजय रतन, हरीश जनारथा, सुरेश कुमार व नीरज नैयर मौजूद थे।

भाजपा कर रही थी घेराबंदी

विपक्षी भाजपा पिछले सवा साल से सरकार पर निशाना साध रही थी कि सरकार महिलाओं को 1500 रुपये देने से पीछे हट रही है। कांग्रेस ने दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा की थी, जिसे आज पूरा कर दिया गया है।

मैं तो बजट चर्चा के दौरान देना चाहता था

उन्होंने कहा कि मैं तो विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इस योजना को महिलाओं के लिए शुरू करने की घोषणा करना चाहता था। लेकिन भाजपा के शोर-शराबे में ऐसा नहीं हो सकता था। उन्होंने प्रश्न पूछे जाने पर कहा कि राजनीतिक घटनाक्रम तो चलते रहते हैं।

दो मामलों में हिमाचल नंबर वन बना

प्राकृतिक खेती के तहत गेहूं और मक्का का समर्थन मूल्य घोषित करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। जिसने गेहूं की खरीद के लिए 40 रुपये प्रति किलो व मक्का के लिए 36 रुपये प्रति किलो खरीद मूल्य घोषित किया है। इसके अतिरिक्त गाय के दूध कर खरीद मूल्य 45 रुपये और भैंस के दूध का खरीद मूल्य 55 रुपये किया गया है, जिसकी खरीद मिल्कफेड के माध्यम से होगी।

 

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of garunty of congress partynews of himachalnews of himachal politicsnews of shimla
Previous Article

राजीव बिंदल का आरोप: निर्दलीय और बागी ...

Next Article

Himachal Political: SC पहुंचे अयोग्य घोषित विधायक

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Tara
    धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश

    तारादेवी मंदिर में भंडारा देना है तो करना होगा नौ साल का इंतजार

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Japani
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    जापानी फल की मिठास भर रही बागबानों की जेब, मार्केट में बढ़ी डिमांड

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Rest House
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब प्रदेश के Rest Houses के 1800 कमरों में मिलेगी VIP सुविधा

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024लाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    बड़सर से लखनपाल, धर्मशाला से सुधीर, आजाद रामलाल मारकंडा आगे

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Badsar
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: भुंतर के जरड़ गांव में मकान मेंलगी आग

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Snow
    manaliWeatherकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    SnowFall: अटल टनल के दोनों तरफ हिमपात का दौर

    November 30, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Xr:d:daf Yauzhtw:313,j:7735354395591306885,t:24031806
    cricketखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ऋषि धवन ने वनडे और टी-20 क्रिकेट से लिया संन्यास

  • Sharab
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा में इनोवा खाई में गिरी, छह की मौत

Timeline

  • August 25, 2026

    Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

  • August 25, 2026

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

  • August 25, 2026

    Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

  • August 25, 2026

    Jawa All Stars Strikes to Change the Rules of the Game Once Again

  • August 25, 2026

    Motherland Unveils 'Made in India' with MMA Icon Asha Roka as Digital Ambassador

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

    Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and ...

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Bisleri Brings the Magic of Spider Man: Brand New Day to Consumers with Limited Edition Packs

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

    Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.