Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

  • उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

  • देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

  • Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, युवक हिरासत में

  • विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

nahanशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›nahan›Himachal Pradesh: जेलों में अब जाति आधार पर नहीं बांटा जाएगा कैदियों को काम

Himachal Pradesh: जेलों में अब जाति आधार पर नहीं बांटा जाएगा कैदियों को काम

By hinditvnews
February 12, 2025
322
0
Jail

Himachal Pradesh: हिमाचल की जेलों में अब जाति आधार पर नहीं बांटा जाएगा कैदियों को काम

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 12 Feb 2025

हिमाचल प्रदेश जेल मैनुअल 2021 में संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने कई नए प्रावधान किए हैं। अब जेलों में जाति आधार पर कैदियों में काम का आवंटन नहीं किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश की जेलों में अब जाति आधार पर कैदियों में काम का आवंटन नहीं किया जाएगा। न ही रिकॉर्ड में हिंदू, मुसलमान, ईसाई की जाति, समुदाय या संप्रदाय का उल्लेख होगा। इससे पूर्व जेल मैनुअल में इस तरह का प्रावधान रहा है। हिमाचल प्रदेश जेल मैनुअल 2021 में संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने कई नए प्रावधान किए हैं। इस बाबत अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार शर्मा ने अधिसूचना जारी की है।

केंद्र सरकार की ओर से जेल मैनुअल में संशोधन करने के बाद हिमाचल में भी इसमें बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश जेल मैनुअल दूसरा संशोधन 2025 को अधिसूचित करते हुए इसमें कई नए पैरा डाले हैं। पैरा 5.66 में व्यवस्था की गई है कि कैदियों में जातीय आधार पर कोई भेदभाव, वर्गीकरण और पृथक्करण नहीं किया जाएगा। पैरा 5.67 के अनुसार कैदियों से जेल में कार्य आवंटन में जातीय आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। मैला ढोने, सीवरेज प्रणाली और सैप्टिक टैंक की सफाई भी कैदियों से नहीं करवाई जाएगी। पुराने जेल मैनुअल में सफाई कार्य के लिए महिलाओं के नहीं होने की स्थिति में पेड-स्वीपर की व्यवस्था का प्रावधान था। पैरा 214 की इस व्यवस्था को मैनुअल से पूरी तरह से हटा दिया गया है।

जेल मैनुअल में आदतन अपराधी पर भी स्थिति स्पष्ट
जेल मैनुअल में आदतन अपराधी पर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। इस व्यवस्था के अनुसार वह व्यक्ति जिसे लगातार पांच वर्ष की अवधि के दौरान अलग-अलग अवसरों पर किए किसी एक या अधिक अपराधों के कारण दो से अधिक बार दोषी ठहराया गया हो और कारावास की सजा सुनाई गई हो, वह इसमें शामिल होगा। बशर्ते ऐसी सजा को अपील या समीक्षा में उलट नहीं किया गया हो। पांच वर्ष की निरंतर अवधि की गणना करते समय कारावास की सजा या नजरबंदी के तहत जेल में बिताई अवधि को ध्यान में नहीं रखा जाएगा। आदतन अपराधी की गणना कैदियों को पैरोल पर भेजने की प्रक्रिया के तहत की जाती है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsNow inmates of Himachal jails will not be given work on the basis of caste know in detail
Previous Article

HP Horticulture: सेब की नई किस्मों में ...

Next Article

Himachal: हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनेगा पेट्रोल-डीजल का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hisar
    हरियाणा

    हिसार एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल: अधूरी चहारदीवारी, परिसर में वन्य जीव, 14 को आएंगे PM मोदी

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Agra
    उत्तर प्रदेश

    UP: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में महादेव की पूजा, शिवलिंग पर चढ़ाया गंगाजल

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • 26 01 2024 Rep D
    राष्ट्रीय

    Republic Day 2024 Live: 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा राफेल, सुखोई ने भी दिखाया दम; देखें वीडियो

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Pun
    पंजाब

    जगरांव में बहू को जलाया, डीएमसी में भर्ती; बड़ी बहन ने दिया बयान

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Manali
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मनाली पर्यटन: बारिश से होटल खाली, सितंबर से उम्मीद

    August 4, 2026
    By hinditvnews
  • Cabinet Latest
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Decisions: होम स्टे नीति को मंजूरी, 13 नगर पंचायत बनेंगी

    December 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Untitled 1 copy
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: पुलिस ने डाह में चिट्टे के साथ धरा तस्कर, पहले भी दर्ज हैं नशा तस्करी के केस

  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कराहते पहाड़: अंग्रेजों की सुरक्षित राजधानी शिमला आज बदहाल, ब्रिटिशकाल भवन अब भी मजबूत

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal CM In Mahakumbh: सुक्खू पहुंचे प्रयागराज, महाकुंभ में डुबकी

Timeline

  • September 3, 2026

    Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

  • September 3, 2026

    उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

  • September 3, 2026

    देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

  • September 3, 2026

    Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, युवक हिरासत में

  • September 3, 2026

    विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Teacher

    उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Dhami1

    देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.