Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bengaluru Witnesses a Grand Symphony of Rhythm, Music and Tradition at Sangamam Thaala Utsav 2026

  • MAHE and Dhruva Space to Co-Develop ASCENT, Powering India's Next Generation of Space Technologies, Research and Talent

  • From Potential to Progress: How M3M Foundation is Empowering India's Youth Through Skills

  • Commonwealth Table Tennis Championships 2026 Launches Official Mascot in New Delhi

  • Livasa Hospitals Strengthens Digital Transformation Journey with the Appointment of Bhoopendra Solanki as Chief Information Officer

Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›Himachal Pradesh Weather: गर्मी के प्रचंड रूप से लोग बेहाल, पहाड़ों पर बढ़ी पर्यटकों की तादाद; मौसम विभाग ने कही ये बात

Himachal Pradesh Weather: गर्मी के प्रचंड रूप से लोग बेहाल, पहाड़ों पर बढ़ी पर्यटकों की तादाद; मौसम विभाग ने कही ये बात

By hinditvnews
May 19, 2024
425
0
19 05 2 24 Shimla

Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने लाहुल स्पीति सोलन व सिरमौर को छोड़कर शेष जिलों के लिए आंधी चलने व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा की भी संभावना है।हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। पहले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी और अब न्यूनतम तापमान में भी उछाल आने लगा है। लगातार दूसरे दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस था।दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी से न केवल लोगों बल्कि पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है। भीषण गर्मी के कारण एयर कंडीशनर भी जवाब देते नजर आ रहे हैं। दोपहर के समय स्कूल से घर आने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। धूप से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक मुंह पर रुमाल बांधकर जा रहे हैं। कई राहगीरों को पेड़ों की छाया में बैठे देखा गया। गर्मी का असर बाजारों में भी देखा जा रहा है।दोपहर होते ही बाजार सुनसान हो जाते हैं। जिला मुख्यालय पर जूस विक्रेता मोहन लाल, कमल कुमार, राजू व देवराज सहित अन्य दुकानदारों ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही जूस व शीतल पेय पदार्थ की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के जिला समन्वयक विनोद शर्मा का कहना है कि ऊना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अभी कुछ दिन और उछाल आने की संभावना है।

मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए बाहरी राज्यों के सैलानियों ने अब पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। मैदानी इलाकों में इन दिनों अधिकतम तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंच गया है। लोग पहाड़ों की ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए शिमला पहुंच रहे हैं। सप्ताहांत पर राजधानी शिमला के रिज व मालरोड पर सैलानियों की खूब चहल-पहल रही। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान से भारी संख्या में सैलानी शिमला आ रहे हैं।

पर्यटन कारोबार को मिली संजीवनी

सैलानी बढ़ने से शिमला के पर्यटन कारोबार को फिर संजीवनी मिली है। राजधानी शिमला में इस सप्ताहांत पर भी होटलों में आक्यूपेंसी 60 से 70 प्रतिशत तक है। शहर को होटल कारोबारी सुमित वर्मा, रोहन ठाकुर और विजय चौहान का कहना है कि होटलों में अब एडवांस बुकिंग भी बढ़ने लगी है। लोग एक सप्ताह पहले ही शिमला आने के लिए बुकिंग करवा रहे हैं।

टूरिज्म स्टेक इंडस्ट्री होल्डर्स ने एसपी शिमला संजीव गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने एसपी शिमला से आग्रह किया है कि पर्यटन सीजन अब शहर में रफ्तार पकड़ने लगा है। कारोबारियों के पास मंदी से निकलने का यही मौका है। ऐसे में शहर में जाम के कारण शहर में आने वाले सैलानियों को दिक्कतें न आए, इसके लिए उचित योजना तैयार की जाए।

कुफरी-नारकंड़ा में भी बढ़े सैलानी

राजधानी शिमला के अलावा ऊपरी शिमला के पर्यटनस्थलों में भी सैलानियों की अच्छी भीड़ है। शिमला के कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा और फागू में काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे है। इससे टैक्सी मालिकों, ढाबा मालिकों, फोटोग्राफर, घोडा़ और याक चालकों के चेहरे खिल उठे हैं।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsweather
Previous Article

Election News: हिमाचल में सर्विस वोटर तीन ...

Next Article

RCB vs CSK: ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने Ruturaj ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hindu
    HoroscopenahanNetflixOTTकुल्लूधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Bhoot
    NetflixOTTफ़िल्म

    अक्षय कुमार: ‘धुरंधर 2’ सफलता से ‘भूत बंगला’ रिलीज पर असर नहीं

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Thyroid Hormone Test
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    विश्व थायराइड दिवस: हिमाचल में पुरुषों में बढ़े केस, महिलाओं में 10 गुना ज्यादा खतरा

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एरियर व मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान, वित्त विभाग के निर्देश

    April 8, 2026
    By hinditvnews
  • 01 02 2024 Himachal Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बर्फ से लदे पहाड़, सात जिलों में जमकर Snowfall; अगले पांच दिनों तक होगी बारिश-बर्फबारी, जानें IMD अपडेट

    February 1, 2024
    By hinditvnews
  • Rape
    उत्तर प्रदेश

    UP: चलती कार में चचेरी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश, हादसे में ब्यूटीशियन की मौत

    April 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • una news
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una News: पुलिस ने पंजाब जा रही लकड़ी से लदी 28 गाड़ियों को पकड़ा, दस्तावेजों की हो रही जांच

  • Janak Raj
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Manimahesh Yatra में शुल्क वसूली पर भरमौर के विधायक ने जताई आपत्ति, सरकार से सुविधाएं बेहतर करने की मांग

  • himachal
    Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कांगड़ा में कमजोर संगठन,शिमला में अति उत्साह से हुई कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हार

Timeline

  • July 15, 2026

    Bengaluru Witnesses a Grand Symphony of Rhythm, Music and Tradition at Sangamam Thaala Utsav 2026

  • July 15, 2026

    MAHE and Dhruva Space to Co-Develop ASCENT, Powering India's Next Generation of Space Technologies, Research and Talent

  • July 15, 2026

    From Potential to Progress: How M3M Foundation is Empowering India's Youth Through Skills

  • July 15, 2026

    Commonwealth Table Tennis Championships 2026 Launches Official Mascot in New Delhi

  • July 15, 2026

    Livasa Hospitals Strengthens Digital Transformation Journey with the Appointment of Bhoopendra Solanki as Chief Information Officer

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bengaluru Witnesses A Grand Symphony Of Rhythm, Music And Tradition At Sangamam Thaala Utsav 2026

    Bengaluru Witnesses a Grand Symphony of Rhythm, Music and Tradition at Sangamam Thaala Utsav 2026

    By hinditvnews
    July 15, 2026
  • Mahe And Dhruva Space To Co Develop Ascent, Powering India's Next Generation Of Space Technologies, Research And Talent

    MAHE and Dhruva Space to Co-Develop ASCENT, Powering India's Next Generation of Space Technologies, Research ...

    By hinditvnews
    July 15, 2026
  • From Potential To Progress: How M3m Foundation Is Empowering India's Youth Through Skills

    From Potential to Progress: How M3M Foundation is Empowering India's Youth Through Skills

    By hinditvnews
    July 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.