Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›Himachal Snowfall: बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक

Himachal Snowfall: बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक

By hinditvnews
December 9, 2024
42
0
Shimla

Himachal Snowfall: बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक; ऑक्यूपेंसी में इजाफा

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 09 Dec 2024

ताजा बर्फबारी के बाद एकाएक सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को देर शाम शिमला के रिज मैदान पर बर्फ के फाहे गिरते ही सैलानी झूम उठे।

हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी के बाद एकाएक सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को देर शाम शिमला के रिज मैदान पर बर्फ के फाहे गिरते ही सैलानी झूम उठे। बर्फबारी के बाद आने वाले दिनों में प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का जमावड़ा लगने की उम्मीद है। हालांकि, निचले इलाकों के लोग बारिश और बर्फबारी का इंतजार करे रहे हैं। क्रिसमस से पहले हिमाचल में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में बूम आने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में वीकेंड के अलावा हफ्ते के अन्य दिनों में भी सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। रविवार को बर्फबारी के बाद कुफरी में सफेद चादर बिछ गई। शिमला की जाखू चोटी और रिज मैदान पर सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी  के बाद सैलानियों ने खूब मस्ती की। शनिवार को शिमला और मनाली में 60 फीसदी, कसौली में 70 फीसदी, चायल और धर्मशाला में 40 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। माैसम विभाग की ओर से प्रदेश में आज भी बारिश-बर्फबारी  का पूर्वानुमान है।

एचपीयू छात्रावासों में पहली बर्फबारी का रोमांच
राजधानी में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के छात्रावासों में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया। शाम के 9:30 बजे जैसे ही परिसर में बर्फ गिरनी शुरू हुई, छात्र-छात्राएं अपने कमरों से बाहर निकलकर बर्फबारी का आनंद लेने लगे। छात्र बर्फ में खेलते उन्होंने अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस पल को कैमरे में कैद किया। छात्रावासों के आसपास की पहाड़ियों और परिसर में जमी सफेद बर्फ ने प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा दिया। ठंड से बचने के लिए छात्र गर्म कपड़ों और जैकेट में लिपटे रहे। एचपीयू के छात्रों के लिए यह बर्फबारी एक यादगार अनुभव बन गई, जहां पढ़ाई के साथ-साथ प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का आनंद लेने का मौका मिला। बर्फ पड़ने के साथ ठंड को देखते हुए छात्र वापिस छात्रवास चले गए। जिसके बाद प्रदेश विश्वविद्यालय के परिसर के ऊपर बर्फ की चादर जम गई।

रिज पर फाहों में सैलानियों ने की मस्ती
शिमला जिले में रविवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। बर्फ के फाहे गिरने से बागवानों-किसानों को कृषि कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है। वहीं रिज पर सैलानियों ने बर्फ के फाहों के बीच जमकर मस्ती की। जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश न होने के चलते रबी की फसल का कार्य रुका हुआ है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश-बर्फबारी होने के बाद बगीचों में सर्दियों मे लगने वाले सेब सहित स्टोन फ्रूट की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम खुलने के बाद बागवान बगीचों में तौलिए बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा ज्यादा बारिश होने के बाद नए पौधे रोपने के लिए उपयुक्त नमी बन जाएगी। उनका कहना है कि तापमान एकदम नीचे आने से माइट, कैंकर, वूली एफिड से स्वयं ही निजात मिल जाएगी और किसी भी प्रकार के स्प्रे करने से बचें। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसान खेतों में बारिश न होने के चलते रुके हुए बिजाई के कार्य को शुरू कर सकते हैं। मटर सहित अन्य बेमाैसमी सब्जियों की बिजाई का काम शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा जहां पर सब्जी की पौध तैयार हो चुकी है वे किसान मौसम खुलने के बाद पौधों की रोपाई भी कर सकते हैं।

 

Share :
Tagshimachal newsHimachal Snowfall: Tourists Rejoiced After Snowfallhindi newsTourist Places Became More Lively
Previous Article

Himachal Weather: बर्फबारी से 87 सड़कें और ...

Next Article

Himachal News: तीन रुपये खरीदेंगे और 12 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: अधिकारी की नियुक्ति और तबादला सरकार का अधिकार, अदालत का दखल नहीं

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रोहड़ू और जुब्बल में 2 साल में 200 युवा नशे के कारण सलाखों के पीछे

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • Shams
    उत्तराखण्ड

    वक्फ संशोधन विधेयक: मुस्लिमों को हक मिलने का दावा, बोले शादाब शम्स

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Muskan
    उत्तर प्रदेश

    सौरभ हत्याकांड: जेल में मिले मुस्कान और साहिल, रो पड़े एक-दूसरे को देख

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Images (12)
    election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अयोग्य घोषित विधायकों के क्षेत्रों की प्राथमिकता योजनाओं पर गहराया संकट

    March 22, 2024
    By hinditvnews
  • 11 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मुल्थान बाजार में रात को पानी के साथ आए बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

    May 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • मां कूष्मांडा
    धार्मिकधार्मिक यात्राराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

    Shardiya Navratri 2024 4th Day, Maa Kushmanda : नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा से बढ़ता है

  • himachal cabinate
    हिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: दिवाली से पहले हिमाचल कैबिनेट विस्तार की आस, सीएम ने दिए संकेत

  • Weather
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम को मौसम बदला

Timeline

  • May 31, 2025

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • May 31, 2025

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • May 31, 2025

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • May 31, 2025

    अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • May 31, 2025

    मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead Body

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Dhami

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Weather

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.